Astrology information

दैनिक राशिफल 14 अगस्त- जानें आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है

दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इसके साथ ही हमारे इस लेख में पढ़ें कि आज के दिन आपके लिए लकी नंबर कौन सा है और कौन सा कलर चमकाएगा आपका भाग्य। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2020

मेष


आज के दिन आपकी वाणी में तेज रहेगा। आप अपनी बातों से सामाजिक स्तर पर मान सम्मान पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आपको खुशियां मिलेंगी घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं, जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- लाल

वृषभ

मानसिक रूप से आज आप सशक्त रहेंगे। यदि बीते दिनों में कार्यक्षेत्र या परिवार में किसी तरह की परेशानी थी तो आज उसको दूर कर सकते हैं। शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान करें।

लकी नंबर-3
लकी कलर-  सफेद

मिथुन

इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको विदेशों से आज के दिन फायदा हो सकता है। हालांकि बाकी जातकों को आज के दिन पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए।

लकी नंबर- 4
लकी कलर- हरा

कर्क

आज आपको जीवन के कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने कहीं निवेश किया था तो वहां से आपको मुनाफा मिल सकता है। यदि नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

लकी नंबर- 7
लकी कलर-  स्लेटी

सिंह

कार्यक्षेत्र में आज प्रगति कर सकते हैं। कुछ जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वहीं कुछ लोग मनचाही जगह पर तबादला पा सकते हैं। पिता के साथ आज आपके संबंध बनेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में समरसता आएगी।

लकी नंबर- 5
लकी कलर-  लाल

कन्या

आज आपकी आध्यात्मिक शक्ति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय बिता सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- बैंगनी

तुला

इस राशि के विद्यार्थी आज के दिन कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानने की कोशिश कर सकते हैं जो बहुत जटिल हों। हालांकि तुला राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लकी नंबर- 8
लकी कलर-  भूरा

वृश्चिक

जीवनसाथी की साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव था तो आज दूर हो जाएगा। आज आफ अपने साथी के साथ मिलकर भविष्य की अच्छी योजना बना सकते हैं। इस राशि के बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, इंटरनेट के माध्यम से कोई अच्छी खबर पा सकते हैं।

लकी नंबर- 1
लकी कलर-  महरून

धनु

इस राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि चंद्रदेव आपके छठे भाव में बैठकर आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानी दे सकते हैं। तामसिक भोजन करने से आज के दिन बचें।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- पीला

मकर

इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज आपको कोई खुशख़बरी मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंध में पड़े हैं वह भी आज अपने लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं या फोन पर घंटों बात कर सकते हैं।

लकी नंबर- 2
लकी कलर- काला 


कुंभ

आज घर में सुख संसाधनों की वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच समझ कर करें।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- नीला

मीन

इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने बलबूते पर कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे सामाजिक स्तर पर आपको पहचान मिलेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी नंबर- 9
लकी कलर-  नारंगी

यह भी पढ़ें- ओशो की कुंडली- जानें सबसे चर्चित आध्यात्मिक गुरु की कुंडली क्या कहती है

 2,232 

Share

Recent Posts