AstroTalk

दैनिक राशिफल 2 अगस्त 2020- जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन आपके लिए

दैनिक राशिफल 2 अगस्त 2020 में आज हम आपको बताएंगे कि सितारे आप को लेकर क्या कहते हैं। आज का दिन किन राशि के जातकों के लिए होगा शुभ और किन को करनी होगी मेहनत। इसके साथ ही आपके लिए लकी नंबर और लकी कलर की जानकारी भी हम आपको देंगे। तो आइए जानते हैं 2 अगस्त 2020 को क्या कहते हैं आपके सितारे।

दैनिक राशिफल 2 अगस्त 2020

मेष राशि

आज के दिन की शुरुआत आपके लिए आध्यात्मिकता के साथ होगी। आप सुबह के समय योग ध्यान कर सकते हैं।  शाम के समय अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी नंबर-5

लकी कलर- लाल

वृषभ राशि

आपके लिए दिन की शुरुआत भले ही बहुत बेहतरीन ना हो लेकिन दिन के खत्म होने होने तक आपको अच्छे अनुभव अवश्य होंगे। आज आप सोशल मीडिया पर काफी समय बिता सकते हैं और अपने पुराने मित्रों से बात कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध सुधरेंगे।

लकी नंबर-1

लकी कलर- सफेद

मिथुन राशि

आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा अगर उन्हें कोई परेशानी है तो अच्छे चिकित्सक के पास जाएं और सलाह लें।

लकी नंबर-3

लकी कलर- गुलाबी

कर्क राशि

आज आपको दुनिया से हटकर अपने लिए कुछ बेहतरीन काम करना चाहिए। अच्छी पुस्तकें पढ़ना या अच्छे लोगों की संगति में रहना आपके लिए बेहतर होगा। यदि शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी आपको हर क्षेत्र में सहायता देगा।

लकी नंबर-  7

लकी कलर- स्लेटी

सिंह राशि

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि जिन जातकों की उम्र 40 से ज्यादा है उन्हें अपने स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखना होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- लाल

कन्या राशि

कहीं से कोई अच्छी खबर आज आपको इंटरनेट के माध्यम से मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। इसके साथ ही संतान पक्ष से भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है।

लकी नंबर-5

लकी कलर-  हरा

तुला राशि

आज के दिन की शुरुआत में आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और सुबह उठते ही कई तरह के प्लान आपके दिमाग में होंगे। लेकिन दिन के आखिर तक कोई एक ही प्लान कामयाब हो पाएगा। रात के समय घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

लकी नंबर-6

लकी कलर-  भूरा

वृश्चिक राशि

अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे और साथ ही दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिता पाएंगे। छोटे भाई बहन हैं तो उनकी परेशानियों को हल कर सकते हैं। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी।

लकी नंबर-8

लकी कलर-  मेहरून

धनु राशि

आज सुबह आप खुद को मानसिक रूप से शांत पाएंगे। क्योंकि आज हफ्ते का आखिरी दिन है इसलिए आप आने वाले दिन के लिए आज प्लान कर सकते हैं। आपकी वाणी में आज तेज देखा जाएगा।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- कत्थई

मकर राशि

आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से खुद को फिट रखने के लिए योग ध्यान का सहारा ले सकते हैं। जिन लोगों का व्यापार विदेशों से संबंधित है उनको फायदा मिल सकता है।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- बैंगनी

कुंभ राशि

आज गिले-शिकवों को मिटाने का दिन है किसी भी तरह से खुद को ऐसी स्थिति में ना डालें जिससे आने वाले समय में आप को दिक्कतें हों। 

लकी नंबर- 8

लकी कलर- नीला

मीन राशि

आप अपने कर्म के प्रति निष्ठावान हैं लेकिन कई बार आप हर किसी पर अपनी बातों को थोपने की कोशिश करते हैं ऐसा करना आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें। खासकर अपने घर वालों के साथ इस तरह से रहें कि वह आपको अपना दोस्त समझें।

लकी नंबर- 9

लकी कलर-  पीला

यह भी पढ़ें- समलैंगिकता (LGBT) का कारण क्या है? जानें इसकी ज्योतिषीय वजहें

 1,738 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

4 Zodiac Sign Are The Best Performer

20 mins ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Moon Signs Who Are Soulmates

50 mins ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Sensitive Zodiac Signs

1 hour ago
  • Zodiac Signs

Top 3 Most Cunning Zodiac Signs

2 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 7 Wanderlust Zodiac Signs

3 hours ago