AstroTalk

मनचाहा प्यार पाने के लिए करें इन देवाताओं को प्रसन्न

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसको जीवन में कोई ऐसा शख्स मिले जो तहे दिल से प्यार करे, जो बिना बोले भी बातों को समझे, आपकी जरुरतों का ख्याल रखे, मानसिक और शारीरिक रूप से आपको संतुष्ट कर सके। हालांकि हर किसी की हसरत पूरी नहीं हो पाती दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो प्रेम संबंध या विवाह के बंधन में बंध तो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके भी वह किसी बेहतर की तलाश करते रहते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको अपने अनुकूल जीवनसाथी मिले जो आपको पूरी तरह से समझे तो आपको उन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए जो प्रेम के देवी या देवता माने जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में इन देवी-देवताओं के बारे में ही आपको जानकारी देंगे। इन ईश्वरीय शक्तियों को प्रसन्न करके आप अपना मनचाहा प्यार हासिल कर सकता है।

तो आईए अब विस्तार से जानते हैं वह कौन से देवी-देवता हैं जिनकी कृपा से आपको अपना श्रेष्ठ जीवन साथी मिल सकता है।

मनचाहा प्यार पाने के लिए करें भगवान शिव की पूजा

यदि आपको मनचाहा प्यार या जीवनसाथी चाहिए तो आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सृष्टि का पहला प्रेम विवाह भगवान शिव और पार्वती का ही हुआ था। इसलिए जो भी व्यक्ति प्रेम और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करता है उसे मनचाहे साथी की प्राप्ति होती है। हिंदु धर्म में आज भी कन्याएं मनचाहे वर के लिए सोमवार के व्रत रखती हैं और शंकर भगवान की पूजा करती हैं।

भगवान कृष्ण

कृष्ण और राधा के प्रेम के बारे में हर कोई जानता है। हिंदू लोग भगवान कृष्ण को प्रेम और स्नेह का देवता मानते हैं। आज भी कन्याएं भगवान कृष्ण जैसा वर की कामना रखती हैं। भगवान कृष्ण की पूजा करने से भी व्यक्ति को मनचाहे जीवनसाथी और प्रेमी प्रेमिका की प्राप्ति होती है।

देवी रति

प्रजापति दक्ष की बेटी रति को कामवासना और प्यार की देवी माना जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को ऐसे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को सुख प्रदान करता है। अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए आज भी लोग इनकी पूजा अर्चना करते हैं।

शुक्र और चंद्र देव

चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है वहीं शुक्र देव को सौंदर्य का। यदि आप चंद्र देव की पूजा करते हैं तो आपको अपना मनमाफिक जीवनसाथी प्राप्त होता है और शुक्र देव की पूजा करने से आपको अपने जीवनसाथी में वह गुण मिलते हैं जो आप जो आप अपने जीवनसाथी में चाहते हैं।

इसके साथ ही इन दोनों देवताओं की पूजा करने से प्रेम जीवन भी अच्छी तरह से चलता है और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहता है। आपकी कुंडली में यदि इन दोनों ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं है तो आपको इनसे जुड़़े उपाय अवश्य करने चाहिए।

कामदेव को करें प्रसन्न

कामनाओं हसरतों का देवता कामदेव को माना जाता है। कामदेव की पूजा करने से व्यक्ति को युवा सुंदर और ओजस्वी जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कामदेव की पूजा करने से व्यक्ति में भी ऐसे गुण आते हैं जिससे विपरीत लिंगी उनसे आकर्षित होने लगते हैं। जो भी जातक अपना मनचाहा प्यार पाना चाहता है उसे कामदेव की पूजा करनी चाहिए।

हमारे इस लेख को पढ़कर आप जान गए होंगे कि मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने के लिए आपको किन देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और वह आप की ओर आकर्षित नहीं होता तो उसके लिए भी आप इन देवी देवताओं की पूजा कर सकते हैं। वही जो लोग अच्छे जीवनसाथी को प्राप्त करने की कामना रखते हैं उन्हें भी इन देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए। हालांकि यह पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ होनी चाहिए तभी शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम – जानिए महिमा तथा पौराणिक कथाएं

 2,766 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

Top 5 Most Creative Zodiac Signs

2 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Zodiac Signs Destined for Success

2 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Stubborn Zodiac Signs

3 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Lovable Zodiac Signs

3 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Most Elegant Zodiac Signs

3 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Cruel Zodiac Signs

4 hours ago