Astrology information

रक्षाबंधन पर राशि अनुसार पहनाएं भाई को राखी, बढ़ेगा सौभाग्य

रक्षाबंधन का त्योहार साल 2020 में 3 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में बताता है। इस बार का रक्षाबंधन खास है क्योंकि यह सावन के सोमवार को है। सिर्फ यही नहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग भी है जो इस दिन को और भी खास बना रहा है। इसलिए इस त्योहार को इस बार पूरी धूमधाम के साथ अपने भाई-बहनों के साथ मनाएं। आईए अब जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए कौन से रंग की राखी शुभ है। बहनों को अपने भाईयों की कलाई पर किस रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मेष

जिन बहनों के भाई की राशि मेष है उन्हें अपनी भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। 

वृषभ

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए सिल्वर कलर की राखी सबसे लाभकारी रहेगी। जिन बहनों के भाई वृषभ राशि के हैं उन्हें उनकी कलाई पर इस रंग की राखी बांधनी चाहिए। 

मिथुन

आपके भाई की राशि यदि मिथुन है तो उनके हाथ पर हरे रंग का धागा बांधें। हरा रंग बुध देव का रंग माना जाता है जोकि मिथुन राशि के स्वामी हैं। 

कर्क

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो रक्षाबंधन के दिन आपको बादामी रंग की राखी उनकी कलाई पर बांधनी चाहिए। 

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग शुभ माना जाता है। अगर बहनें इनके हाथ पर नारंगी रंग की राखी बांधती हैं तो सूर्य देव की कृपा भाई को प्राप्त होती है। 

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए हरे और नीले रंग से बनी राखी शुभ है। बहनों को इस तरह की राखी अपने भाईयों की कलाई पर बांधनी चाहिए। 

तुला

यह शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है जो सौंदर्य और आकर्षण के कारक ग्रह हैं इसलिए यदि आपके भाई की राशि तुला है तो आपको सजी-धजी, बहुरंगी राखी उन्हें बांधनी चाहिए। 

वृश्चिक

इस राशि के लोगों को संतरी रंग की राखी अपनी बहनों से बंधवानी चाहिए। इसके साथ ही लाल रंग भी इनके लिए शुभ माना जाता है। 

धनु

बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि के लोगों के हाथ पर पीली रंग की राखी बंधना शुभ है, यदि आपके भाई की राशि धनु है तो आपको भी इसी रंग की राखी बांधनी चाहिए। 

मकर

यदि आपके भाई की राशि मकर है तो आपको उनकी कलाई पर नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होगी। 

कुंभ

इस राशि के लोगों की कलाई पर बहनों को आसमानी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके साथ ही राखी के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करना भी शुभ है। 

मीन

यदि आपके भाई मीन राशि के हैं तो आपको उनकी कलाई पर केसरिया रंग का धागा बांधन चाहिए। यह उनके लिए शुभ रहेगा।  

यह भी पढ़ें- समलैंगिकता (LGBT) का कारण क्या है? जानें इसकी ज्योतिषीय वजहें

 1,683 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

Top 4 Most Intimate Zodiac Signs

7 mins ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Graceful Zodiac Signs

1 hour ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Charming Zodiac Signs

2 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Signs He Is Attracted To You

3 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Negative Zodiac Signs

4 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Zodiac Sign Do People Like The Most

5 hours ago