Astrology information

राशि अनुसार शादी- राशि के अनुसार जानें किस प्रकार होगी आपकी शादी

संसार में लगभग हर व्यक्ति, कभी न कभी एक बंधन में बंधता है। जिसमें दो लोग जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें लेते हैं । यह बंधन परिणय सूत्र या विवाह बंधन होता है। हर कोई युवक या युवती एक उम्र के पश्चात विवाह के इस सपने को संजोना शुरू कर देते हैं। वे हर तरीके से अपने विवाह को अच्छे से सपन्न करने का प्रयास करते हैं। चाहे आधुनिक हो या पारम्परिक, चाहे विवाह स्थल या शादी के लिबास हो। मनुष्य की राशियां भी उनके विवाह के बारे में कुछ संकेत देती है। आईये राशि के अनुसार जानने की कोशिश करते हैं कि किस जातक की शादी किस प्रकार से संपन्न हो सकती है यानि राशि अनुसार शादी कैसे होती है।

मेष राशि

मेष राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही बहिर्मुखी होते हैं। ये अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ हर समय मस्ती करने को उत्साहित रहते हैं। इस राशि के लोग अपनी शादी के लिए अच्छे से तैयारी करते हैं और बड़ी धूम-धाम के साथ विवाह बंधन में बंधते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग शादी अपने पारम्परिक तरीके से ही करने में रूचि रखते हैं। इन्हे अपनी शादी राजसी हिसाब से बड़े-बड़े होटल में करना पसंद हैं। महिलाओं को डिजाइनर लहंगा पहनना पसंद होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए शादी का जश्न किसी त्योहार से कम नहीं होता है।ये अपने ख़ुशी के पलों का अच्छी तरह से जीना जानते है। इनकी शादी में भी बहुत धूमधाम और मस्ती होती है जिसके लिए कि ये जातक जानें भी जाते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अपनी शादी को बहुत ही सादगी के साथ करवाना पसंद करते हैं। अब क्यूंकि ये शांतिप्रिय जातक की राशि है तो ये परिवार और दोस्तों के साथ शांति और शालीनता के साथ अपनी शादी को संपन्न करते है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग भी राजसी विवाह को ही पसंद करते हैं। ये अपनी शादी में हर तरह की सजावट पर विशेष ध्यान रखते हैं. फिर चाहे वह विवाह स्थल हो या शादी के लिए ख़रीदे हुए कपड़ों की बात हो।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपनी शादी में हर चीज को बारीकी के साथ करते हैं। इनकी शादी में भव्यता की ज्यादा भूमिका होती हैं. इनकी शादी राजसी शादी से भी ज्यादा भव्य होती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की शादी थोड़ी अलग सी होती है। ये अपनी परिकल्पनाओं की ही तरह अपनी शादी करना चाहते है। इनकी शादी में अड़चने भी आती रहती है। इनका विवाह एक कहानी की पटकथा की तरह सी होती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों की शादी बड़ी धूम से होती है। इनकी शादी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखती हैं। इन लोगों की शादी में खाना, सजावट, संगीत, मेहमाननवाजी हर चीज पर पूरा ध्यान दिया जाता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग ज्यादातर डेस्टिनेशन शादियां को पसंद करते है। इन लोगों की शादी में मनोरंजन के सारे साधन होते हैं। ये शादी में हर चीज अपनी क्षमता के अनुसार ही करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग काफी परम्परांगत होते हैं। यह लोग भी शादी काफी शांतिप्रिय के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन इनकी शादी में राजसी व्यवस्था का भी ख्याल रखा जाता हैं। यह लोग आधुनिक चीजों के बजाए पारम्परिक चीजों को ज्यादा अहमियत देते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपनी शादी में हर चीज को आधुनिक तरीके से करना पसंद करते हैं। ये शादी को पूरे उत्साह के साथ तथा पूरी तैयारी के साथ करते हैं. परिवार और मित्रों के साथ शादी का अलग रंग जमता हैं.

मीन राशि

मीन राशि के लोग बहुत ही रोमांटिक तरह के होते हैं और इनकी शादी भी रोमांटिक तरीके से ही होती है। ये अपनी शादी को एक कहानी की तरह मनाना पसंद करते हैं। परिवार और मित्रो के भरपूर सहयोग से इनकी शादी संपन्न होती है।

यह भी पढ़ें- जानें कौन सी राशि के अंदर किस चीज़ को लेकर डर भरा होता है

 3,178 

Share

Recent Posts

  • Zodiac Signs

Top 5 Most Creative Zodiac Signs

4 hours ago
  • Zodiac Signs

4 Zodiac Signs Destined for Success

4 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 5 Most Stubborn Zodiac Signs

5 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Lovable Zodiac Signs

5 hours ago