Astrology information

आपके स्वभाव की ये कमियां आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं- जानिए अपनी राशि के अनुसार

हर व्यक्ति के जीवन में राशि का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। उसकी राशि के द्वारा ही उसके गुण, दोष, कमियां खूबियां आदि जानी जाती हैं। इसके द्वारा ही व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह भी होता है जिसका असर उस राशि से संबंधित लोगों पर पड़ता है।

वैसे देखा जाए तो हर व्यक्ति के अंदर ही अच्छाई और बुराई दोनों ही होती हैं। लेकिन कुछ कमियां ऐसी होती हैं जो उसके सफलता के मार्ग में बाधा खड़ी कर देती हैं। यदि इंसान को अपने जीवन में सफलता चाहिए तो उसे इन बाधाओं को दूर करना होगा। इसके साथ-साथ उसे यह भी जानना होगा कि उसके स्वभाव में ऐसी कौन सी कमियां है जो उसे जिंदगी में आगे बढ़ने से रोक रही हैं।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और यह उत्साह और पराक्रम का कारक है। इसी कारण मेष राशि वाले व्यक्तियों का स्वभाव बहुत अधिक गुस्से वाला होता है। वह किसी भी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा हो जाने वाले होते हैं। इसी स्वभाव के कारण इनके लोगों के साथ संबंध अच्छे नहीं बन पाते। इस गुस्सैल स्वभाव के कारण ही इनके बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं। अगर इन जातकों को अपनी लाइफ में सफलता चाहिए तो उसके लिए इन्हें अपने इस गुस्से वाले स्वभाव पर कंट्रोल करना सीखना होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों का स्वभाव हद से ज़्यादा अड़ियल होता है। यह अगर किसी एक बात पर अड़ जाएं तो फिर इन्हें किसी दूसरे की बात सुनाई नहीं देती। अपने इसी स्वभाव के कारण यह मनमानी करते हैं जिसके कारण दूसरे लोग इनके साथ किसी भी तरह का कोई कार्य करना पसंद नहीं करते। वैसे आमतौर पर इन लोगों का स्वभाव शांत होता है लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो फिर यह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते। इनका यह अड़ियल स्वभाव ही इनके मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक किसी भी व्यक्ति पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं जो इनके लिए ख़तरनाक साबित होता है। यह स्वभाव से थोड़ी जल्दबाज और विवेक से काम ना लेने वाले होते हैं। इसी स्वभाव के चलते इन्हें नुक़सान उठाना पड़ जाता है। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना अच्छी बात है लेकिन किसी को जाने समझे बगैर उस पर भरोसा करना हमेशा नुक़सान ही पहुंचाने वाला होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक हद से ज़्यादा इमोशनल स्वभाव के होते हैं। अपने इमोशनल स्वभाव के कारण यह कोई भी सही फैसला लेने में समर्थ नहीं होते। अक्सर यह जज्बाती होकर ही फैसला करते हैं जो इनके लिए घातक साबित होता है। जिंदगी में कभी-कभी ऐसा मोड़ भी आता है जब इंसान को इमोशनल होकर सोचने के बजाय प्रैक्टिकल सोचना पड़ता है। यदि आप जॉब कर रहे हैं या किसी प्रकार का कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें इमोशनल स्वभाव बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का स्वभाव खर्चीला होता है। यह बिना सोचे समझे बेइंतहा खर्चा कर देते हैं। यह सफ़लता पाने के लिए शॉर्टकट के तरीके ढूंढते रहते हैं और यदि इन्हें कोई मौका मिल जाता है तो यह शॉर्टकट अपनाने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। इस स्वभाव के कारण इन्हें जीवन में आगे जाकर पछताना पड़ता है क्योंकि शॉर्टकट का रास्ता अपनाकर कोई भी इंसान सफ़लता हासिल नहीं कर सकता। वक्ती तौर पर सफल तो हो सकता है लेकिन हमेशा के लिए नहीं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का स्वभाव काफी घमंडी होता है। अपने घमंड में चूर यह लोग अपने सामने किसी भी इंसान को कुछ नहीं समझते। इनके स्वभाव की आदत इन्हें जिंदगी में कामयाब नहीं होने देती क्योंकि घमंडी इंसान को कोई भी इंसान पसंद नहीं करता है। चाहे व्यापार हो या नौकरी घमंडी इंसान के साथ कोई भी काम करना पसंद नहीं करता।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग स्वभाव से दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। यह कभी भी किसी व्यक्ति का दिल नहीं दुखाते और उसे न नहीं कहते। हालांकि यह एक बहुत अच्छी बात है लेकिन कुछ मतलबी लोग इनकी इसी अच्छाई का फ़ायदा उठाकर इन्हें पीछे छोड़ देते हैं और इन से आगे निकल जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो की सबसे बड़ी कमी उनका छोटी से छोटी बात पर गुस्सा करना होता है। बात-बात पर गुस्से से फूट पड़ना इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी है। अत्यधिक क्रोध इंसान की अकल को मार देता है और उसकी सफ़लता में भी बाधा बन जाता है। अत्यधिक गुस्से के कारण इंसान कभी भी सही-गलत में फैसला नहीं कर पाता जिसके कारण उसे हानि होती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक बहुत अधिक बोलने वाले होते हैं। इनके स्वभाव में लंबी-लंबी छोड़ना शामिल है जो इनको जीवन में सफल होने से रोकता है। इनका अत्यधिक बातूनी स्वभाव शेखचिल्ली की तरह लगता है जिसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को स्वयं को लेकर बहुत बड़ी गलतफहमी होती है वह खुद के बारे में यह सोचते हैं कि वह बिल्कुल परफेक्ट है और उन्हें हर काम बहुत अच्छी तरह से आता है। यह कभी भी कुछ नया सीखने की कोशिश नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें सब आता है। इनके स्वभाव की यह कमी इनकी कामयाबी में बाधा डालती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक ज़रूरत से ज़्यादा गंभीर स्वभाव के होते हैं और थोड़े अड़ियल किस्म के भी होते हैं। ‌यह दूसरों के सामने अपनी बात को लेकर अड़ जाते हैं और बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं होते। इनके स्वभाव की यही कमी इनकी कामयाबी के रास्ते में ज़हर घोलने का काम करती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों में बिल्कुल भी आत्मविश्वास नहीं होता। आत्मविश्वास की कमी के कारण यह लोगों से अपनी बात कॉन्फिडेंस के साथ कह नहीं पाते। आत्मविश्वास की कमी के कारण यह लाइफ की प्रॉब्लम और समस्याओं का सामना नहीं कर पाते। इनका यही स्वभाव इन्हें ज़िंदगी में सफ़लता पाने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- तुलसी के मुरझाए पौधे के पीछे छिपे होते हैं ये संकेत

 3,948 

Share