Snakes in Dreams: जानें सपने में सांप नजर आने के अच्छे और बुरे सकेंत

सपने में सांप

अक्सर लोग अपने सपने में बहुत कुछ देखते हैं, कुछ सपने डरावने होते हैं और कुछ सपने सुहाने होते हैं। लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसे सपने देखता है, जो उनके लिए सवाल बन जाते हैं और उन्हें समझना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि कई बार इंसान अपने (Sapne me saap) सपने में सांप देखता है। और सपने में सांप देखने का अर्थ कुछ लोगों को नहीं पता होता, जिसके कारण वह इससे जुड़े संकेत को पहचान नहीं पाते।

आपको बता दें कि कुछ लोगों का मानना है कि (Sapne me saanp) सपने में सांप को देखना अशुभ होता है। वहीं कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सपने में सांप देखना काफी अच्छा होता है इसका मतलब है कि भगवान शिव आपसे खुश है और वह आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं। लेकिन क्या यह सपने में सांप दिखने का सही अर्थ है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको हमारे इस लेख को पूरा पढ़ना होगा, जिसमें सपने और सांप से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातों को बताया गया है। चलिए जानते हैं कि जातक के सपने में सांप देखने का क्या अर्थ होता है और यह किस बात की ओर संकेत करता है।

यह भी पढ़ेंःविवाह शुभ मुहूर्त 2023: जानें साल 2023 में विवाह के लिए शुभ मुहुर्त और तिथि

ज्योतिष में सपनों का महत्व

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सपनों और ज्योतिष का काफी महत्वपूर्ण संबंध होता है। क्योंकि ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब जातक का राहु पीड़ित होता है तब व्यक्ति को बुरे सपने आते हैं। साथ ही प्राचीन ग्रंथों में भी सपनों को लेकर कई बातें कही गई हैं। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति सपनों के जरिए अपने भविष्य के दर्शन कर सकता है। वही सपनों में अतीत की घटनाएं और भविष्य की घटनाएं जातक को दिखाई देती हैं।

साथ ही कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को किसी बात का संकेत देते हैं। लेकिन उन संकेतों का ज्ञान ना होने के कारण व्यक्ति इन सपनों के बारे में समझ नहीं पाता। लेकिन विशेषज्ञों का यह मानना है कि सपने हमारी मस्तिष्क की एक क्रिया होती है, जो पूरे दिन की बातें मस्तिष्क ध्यान में रखता है वही सभी चीज जातक को रात के समय सपने में आती हैं, जिनका अतीत और भविष्य से कोई लेना देना नहीं होता। 

यह भी पढ़े- vastu tips 2022: जानें क्या कहता है दुकान का वास्तु शास्त्र और व्यापार में वृध्दि के अचूक ज्योतिष उपाय

सपने में सांप (Sapne me saap) दिखने का अर्थ

कई बार व्यक्ति को अपने सपने में सांप दिखाई देता है, जिसके कारण वह थोड़ा भयभीत हो जाता है और इस बारे में समझ नहीं पाता कि आखिर सपने में सांप (Sapne me saanp)  दिखने का क्या अर्थ होता है। आपको बता दें कि सपने में सांप दिखने के कई अर्थ होते हैं। कई बार व्यक्ति को अपने सपने में बार बार सांप दिखाई देता है। इसका अर्थ होता है कि जातक पितृदोष से पीड़ित है, इसीलिए उसे पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय करने चाहिए। साथ ही वह पितृदोष के लिए पूजा भी करवा सकता है। इसके अलावा सपने में सांप दिखना व्यक्ति के लिए शुभ संकेत भी होता है। और सपने में सांप देखने से जातक को धन, अच्छा स्वास्थ्य, कोई मनोकामना का पूर्ण होना आदि का लाभ होता है।

सपने में सांप (Sapne me saap) दिखने के सकारात्मक संकेत

मंदिर में सांप

अगर आपने अपने सपने में मंदिर में सांप देखा है या जागृत अवस्था में किसी मंदिर में सांप को देखा है, तो इसे शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि मंदिर में सांप देखना इस बात का संकेत होता है कि आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। और इसे शुभ संकेत माना जाता है।

पेड़ पर सांप

अगर आप अपने सपने में पेड़ पर चढ़ते हुए किसी सांप को देखते है, तो इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना होने वाली है। यह तरक्की का संकेत होता है। साथ ही अचानक आपको धन लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने का भी संकेत होता है।

शिवलिंग पर लिपटा सांप

आपको बता दें कि अगर सपने में आपने शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप देखा है, तो यह भगवान शिव की ओर इशारा करता है इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव का आशीर्वाद आपके साथ है। और लंबे समय से जिस भी कार्य को आप करना चाहते थे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यह शुभ संकेत होता है।

 पेड़ से उतरता हुआ सांप

अगर कोई निर्धन व्यक्ति अपने सपने में पेड़ से उतरते हुए सांप को देखता है, तो उसके जीवन में खुशियां और धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही यह इस बात का संकेत करता है कि उस व्यक्ति को अपने जीवन में प्रबल धन प्राप्त होगा। यह शुभ संकेत होता है।

रास्ता काटता हुआ सांप

अगर अपने सपने में आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हो और उस समय कोई सांप दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे, तो यह काफी शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि जिस काम के लिए आप जा रहे हैं वह कार्य अवश्य पूरा होगा और आप उसमें सफल होंगे।

श्वेत सांप

अगर आप सपने में श्वेत रंग का सांप देखते हैं, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। यह धन प्राप्ति का प्रलब संकेत होता है। इसी के साथ अगर आपके सपने में सुनहरा या चमकीला सांप नजर आता है, तो यह किस्मत खुलने की ओर इशारा करता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि आपको आपके पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

बिल में सांप

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सर्प को बिल में जाते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को अचानक धन लाभ होगा। यह शुभ संकेत होता है।

खुदाई करते समय सांप

अगर सपने में आपको खुदाई करते समय सर्प दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। यह आपके जीवन के लिए शुभ संकेत होता है।

जाते हुए सांप को देखना

अगर आपके सपने में सर्प चुपचाप कहीं पर जा रहा हैं या आपको देख कर छुप जाए, तो इसका अर्थ होता है कि आपके पितृ देव आपकी रक्षा कर रहे हैं यह आपके लिए काफी शुभ संकेत होता है।

सपने में सांप दिखने के नकारात्मक संकेत

बिल से बाहर आता सांप

अगर कोई जातक अपने सपने में किसी सर्प को बिल से बाहर निकलते हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि जल्दी उसके जीवन में धन हानि होने वाली है। साथ ही आपको किसी तरह की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। यह अशुभ संकेत होता है।

बार-बार सांप दिखना

अगर किसी जातक को अपने सपने में बार-बार सर्प दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि वह पित्र दोष  से पीड़ित है या उसके पितृ उससे नाराज हैं उसके लिए जातक को उपाय करने चाहिए या पित्र दोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा करनी चाहिए।

सपने में सांप का दांत दिखाना

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सर्प को दांत दिखाते हुए देखता है या सर्प को काटने की अवस्था में बैठकर दांत दिखाते हुए देखता है, तो इसका अर्थ होता है कि कोई आपको धोखा देने वाला है या आपको किसी प्रकार का नुकसान होने वाला है। यह जातक के लिए शुभ संकेत बिल्कुल भी नहीं होता है।

सांप और नेवले की लड़ाई

अगर आप अपने सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको कानूनी मानलों में फंसना पड़ सकता है और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। साथ ही कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सांप को खुद के पीछे भागते देखना

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सर्प को खुद का पीछा करते हुए देखता है और वह खुद को काफी घबराया हुआ देखता है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति अपने भविष्य के लिए काफी घबराया हुआ है और उसको कोई चिंता खाए जा रही है। साथ ही यह आपको किसी बात से डरे होने का संकेत है या आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या आप किसी राज के खुल जाने के डर में हैं। यह सपना आपके लिए अशुभ माना जाता है।

सपने में सर्प

आपको बता दें कि सपने में सांप देखना अपशगुन की तरफ इशारा करता है। लेकिन सपने में सर्प दिखने की व्याख्या अलग-अलग संस्कृतियों में की गई है। साथ ही अगर आपको अपने सपने में सर्प दिखाई देता है, तो यह इस बात का इशारा करता है कि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी आने वाली है।

नाग और नागिन का जोड़ा

अगर कोई जातक अपने सपने में नाग नागिन के जोड़े को प्रेम करते हुए देखता है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आप नाग नागिन प्रणय करते हुए दिखते है, तो वहां से हट जाना चाहिए। यह बड़ी हानि की सूचना देता है।

सांप और पेड़

अगर कोई धनवान व्यक्ति किसी सांप को पेड़ से उतरते हुए देखता है, तो उसे बड़ी धन हानि की संभावना होती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी जातक यह सपना देखता है उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घर से निकलते समय सांप दिखना

अगर आप सपने में यह देखते हैं कि आप किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट जाए, तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस बात का संकेत होता है कि आप जिस भी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं उसके पूरा होने में किसी तरह का संशय है। और इसके लिए आपको भगवान शिव से प्रार्थना करके घर से बाहर निकलना चाहिए।

सपने में मरा हुआ सांप

अगर कोई जातक अपनी सपने में मरा हुआ सर्प देखता है, तो यह उसके लिए ठीक नहीं होता। यह इस बात का संकेत होता है कि निकट भविष्य में आपको किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको पांच सोमवार शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।

सपने में बार-बार नजर आए सांप, तो इन उपाय को जरूर अपनाएं

  • अगर आपको सपने में मरा हुआ सर्प दिखे, तो आपको 5 सोमवार शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या फिर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए।
  • आपको सपने में नाग नागिन का जोड़ा दिखे, तो या अशुभ संकेत होता है इसके लिए आपको उसी दिन अपने पूर्वजों के नाम का दीपक जलाना चाहिए।
  • साथ ही आपको सपने में घर से बाहर आते हुए सांप दिखे, तो यह शुभ नही है इसके लिए आपको किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • अगर सपने में आप किसी जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हैं और सर्प आपके बाई तरफ से रास्ता काट जाए, तो आपको भगवान शिव की प्रार्थना करके घर से बाहर निकलना चाहिए।
  • यदि बार-बार आपके सपने में सर्प आते हैं, तो आपको चांदी के दो सांप लेकर एक स्वास्तिक बनाकर विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और सांपों को शिवलिंग पर अर्पित करते हुए स्वास्तिक को गले में धारण कर लेना चाहिए। ऐसा करने से सांपों के सपने आना बंद हो जाते हैं और आपका सांप को लेकर डर भी खत्म हो जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 24,202 

Posted On - May 17, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 24,202 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation