आज का लव राशिफल
क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ और आपका रिश्ता कैसा रहेगा? अगर हां तो अपने रोमांटिक रिश्ते, शादी और भावनात्मक जुड़ाव के बारे में ज्योतिषीय जानकारी पाने के लिए आज का लव राशिफल देखें। बस अपनी राशि चुनें और जानें कि आज ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ के बारे में क्या संकेत दे रही है। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार, आज के लिए आपकी लव लाइफ की भविष्यवाणी ग्रहों की स्थिति और उनके गोचर पर आधारित होती है। अपने दैनिक लव राशिफल की मदद से भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों के बारे में जानें।
राशि के अनुसार प्रेम राशिफल
सभी 12 राशियों के लिए प्रेम कि भविष्यवाणी पढ़ें

शुक्र के प्रभाव से आज प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन मन में चल रही कोई अनकही बात आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर से दूरी महसूस हो तो चुप रहने के बजाय खुलकर बात करें। सिंगल लोगों की किसी दोस्त या सोशल ग्रुप के जरिए किसी खास व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि मन की बात दबाकर न रखें।
और पढ़ें
बुध के प्रभाव के चलते आज पार्टनर के किसी छोटे से व्यवहार को लेकर आप जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। मैसेज का जवाब देर से मिले या वह व्यस्त नजर आए, तो तुरंत कोई गलत धारणा न बनाएं। धीरे-धीरे भावनाएं गहरी हो सकती हैं। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों के अनुसार, आज रिश्ते में शक से ज्यादा भरोसे को जगह देना आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ें
आज पार्टनर आपसे ज्यादा समय, भरोसा या ध्यान की उम्मीद कर सकता है। उनकी बात को बार-बार टालने के बजाय थोड़ा समय निकालकर ध्यान से सुनें। बुध के प्रभाव से आपके शब्दों में आज थोड़ी सख्ती आ सकती है, इसलिए गुस्से में कुछ कहने से बचें। सिंगल लोगों की किसी अनजान व्यक्ति में अचानक दिलचस्पी बढ़ सकती है। हमारे ज्योतिषी कहते हैं, पहले सामने वाले को समझें, फिर आगे बढ़ें।
और पढ़ें
शुक्र के प्रभाव से आज परिवार से जुड़ी कोई पुरानी बात आपके प्रेम जीवन पर असर डाल सकती है। इसका गुस्सा या तनाव पार्टनर पर निकालने से बचें। अगर मन में कुछ चल रहा है तो सही समय देखकर उनसे बात करें। सिंगल लोगों की किसी करीबी दोस्त या जान-पहचान के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि पुराने मुद्दों को वर्तमान रिश्ते पर हावी न होने दें।
और पढ़ें
चंद्रमा के प्रभाव से आज आपका ध्यान रिश्ते से ज्यादा अपनी भावनाओं को समझने पर रह सकता है। पार्टनर की कोई बात बुरी लगे तो तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा रुकें। दिन बढ़ने के साथ रिश्ते में अपनापन और नजदीकी महसूस हो सकती है। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से अच्छी बातचीत शुरू होने के संकेत हैं। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज प्यार में जल्दबाजी न करें।
और पढ़ें
आज पार्टनर के साथ छोटी-सी गलतफहमी भी आपको बड़ी लग सकती है। खासकर तब, जब आप पहले से किसी बात को लेकर परेशान हों। बुध के प्रभाव से हर बात का तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा समय लें। सिंगल लोगों की किसी पुराने परिचित से अचानक नजदीकी बढ़ सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों के अनुसार, आज दिल की सुनें, लेकिन सामने वाले के व्यवहार को भी समझें।
और पढ़ें
शुक्र के प्रभाव से आज आपको पार्टनर से ज्यादा समय और प्यार पाने की इच्छा हो सकती है। अगर आपको लगे कि सामने वाला आपको नजरअंदाज कर रहा है तो नाराज होने के बजाय अपनी बात प्यार से बताएं। सिंगल लोगों की दोस्तों के बीच किसी खास व्यक्ति पर नजर टिक सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि प्यार में अपनी उम्मीदें साफ रखें, लेकिन सामने वाले पर दबाव न डालें।
और पढ़ें
शुक्र के प्रभाव से आज आपका मूड कभी रोमांटिक तो कभी थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर से बहस करने से बचें। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत धीरे-धीरे खास बन सकती है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों का कहना है कि रिश्ते में हर बात साबित करने की कोशिश करने के बजाय सामने वाले पर भरोसा करें और चीजों को थोड़ा सहज रहने दें।
और पढ़ें
बुध के शुभ प्रभाव के चलते आज पार्टनर के साथ कुछ अच्छी और यादगार बातें हो सकती हैं। अगर पिछले कुछ समय से रिश्ते में दूरी महसूस हो रही थी, तो माहौल बेहतर हो सकता है। सिंगल लोगों की काम, दोस्तों या बाहर आने-जाने के दौरान किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि नए कनेक्शन को तुरंत रिश्ते का नाम देने के बजाय पहले एक-दूसरे को समझें।
और पढ़ें
बुध के प्रभाव से आज पार्टनर आपसे किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत करना चाह सकता है। शुरुआत में यह चर्चा आपको थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन बात होने के बाद मन हल्का होगा। सिंगल लोगों किसी ऐसे व्यक्ति को नए नजरिए से देख सकते हैं, जिसे वे पहले से जानते हैं। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों के अनुसार, आज ईमानदारी से बात करना रिश्ते में नई समझ पैदा कर सकता है।
और पढ़ें
बुध के प्रभाव से आज आपके प्रेम जीवन में साफ बातचीत सबसे जरूरी रहेगी। पार्टनर से कोई बात छिपाने या मन में रखने से दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की सोशल ग्रुप या ऑनलाइन बातचीत के जरिए किसी से अच्छी बॉन्डिंग बन सकती है। हमारे ज्योतिषी कहते हैं कि आज नए कनेक्शन को लेकर उत्साहित जरूर रहें, लेकिन हर बातचीत को तुरंत रिश्ते का नाम देने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें
चंद्रमा के प्रभाव से आज पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है और आप दोनों एक-दूसरे को पहले से बेहतर समझ पाएंगे। हालांकि किसी छोटी बात पर आपका मूड खराब हो सकता है। सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति में अचानक रुचि बढ़ सकती है, जिससे पहले सिर्फ सामान्य बातचीत होती थी। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि आज प्यार को अपनी रफ्तार से आगे बढ़ने दें।
और पढ़ेंअपनी राशि नहीं पता? जन्म विवरण से जानें →
आपकी राशि (चंद्र राशि) इस पर निर्भर करती है कि आपके जन्म के समय चंद्रमा कहाँ था — अपना जन्म विवरण भरें, हम आपका राशिफल खोल देंगे।
ग्रह गोचर राशिफल को कैसे प्रभावित करता है?
ग्रहों की चाल आपके प्रेम जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डालती है। शुक्र ग्रह प्यार, आकर्षण, रोमांस और रिश्तों से जुड़ा है, जो दिल के मामलों को समझने में अहम भूमिका निभाता है। चंद्रमा भावनाओं और मानसिक स्थिति का प्रतीक है। बुध पार्टनर के बीच बातचीत और समझ पर असर डालता है। मंगल जुनून, इच्छा और पहल करने की क्षमता को नियंत्रित करता है। वहीं बृहस्पति विकास, समझदारी और रिश्तों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हमारे अनुभवी ज्योतिषी रोजाना ग्रहों की खगोलीय गतिविधियों का विश्लेषण करते हैं जिससे कि आप हर दिन अपने प्रेम संबंधों के बारे में जान सकें। अपना आज का लव राशिफल यहां पढ़ें और जानें कि आज ग्रह आपके लिए क्या लेकर आए हैं।
राशि प्रेम अनुकूलता
देखें कोई भी दो राशियां कैसे मिलती हैं — पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए कोई जोड़ी चुनें।
आपके सितारे कितने अनुकूल हैं?
किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि कैसे मिलता है।
सभी राशियों के लिए प्रेम राशिफल
प्रेम सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है, जिसे कोई भी अनुभव कर सकता है। वैसे तो बहुत छोटी सी उम्र में ही प्यार का अहसास होने लगता है, लेकिन प्यार के सही मायने और रोमांस की भावनाओं को हम एक निश्चित उम्र के बाद ही समझते हैं। बता दें कि आधुनिक समय में प्रेम राहत के लिए एक मंत्र के रूप में जाना जाता है और जब हम प्रेम में होते हैं तो वास्तव में दुनिया के लिए अपनी भावनाओं से समझौता किए बिना दूसरे व्यक्ति के साथ रहना पसंद करते हैं।
इसके साथ ही प्रेम कई तरह की सकारात्मक भावनाओं से जुड़ा होता है, जैसे खुशी, उत्साह, आंनद और इसी तरह जो हमारे जीवन को जीने लायक बनाती है। इसके अलावा प्रेम कभी-कभी समझने में इतना जटिल होता है कि किसी के प्रति मन में तीव्र भावना होने के बावजूद भी हम उसे समझ नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रेम को बेहतर ढंग से समझने के लिए लव राशिफल को देख सकते हैं।
प्रेम में रहना किसे अच्छा नहीं लगता? हर किसी के जीवन में कोई न कोई होता है जिससे वह प्रेम करता है। कोई अच्छा साथी पाने के लिए प्रेम संबंध में बंधता है, जबकि कुछ घरवालों की खुशी के लिए इस तरह के रिश्ते में बंधते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि ऐसा करके वे भगवान की इच्छा का पालन कर रहे हैं। कुल मिलाकर कारण जो भी हो, प्रेम में पड़ना कभी भी बुरा विचार नहीं है। यह उन कई चीजों में से एक है, जो आपका आज का लव राशिफल आपको अक्सर बताता है।
ज्योतिष में प्रेम राशिफल
ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रेम के दौरान आने वाली भावनाओं को नियंत्रित करता है। यदि आपके जन्म के समय आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है, तो अपने आप को एक भावुक, कामुक, देखभाल करने वाला और बहुत प्यार करने वाला व्यक्ति मानना चाहिए, भले ही आप अपनी इस भावना को अधिक व्यक्त न करें। इसके अलावा शुक्र हमारी भावनाओं और जीवन में आनंद की लालसा पर शासन करता है। इसके साथ ही शुक्र के माध्यम से हम सुख, कलात्मक झुकाव और प्रेम के बारे में सीखने के साथ-साथ प्रेम को जीवन में कैसे शामिल किया जाए, यह भी सीखते हैं।
बता दें कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशियों पर शासन करता है, इस प्रकार इन राशियों के जातक बहुत कामुक, प्रेमपूर्ण और रोमांटिक होते हैं। जहां आधुनिक प्रेम ने हमारे मन में उन लोगों के प्रति संदेह पैदा किया है, जिनसे हम मिलते हैं। लेकिन वृषभ और तुला राशि आपके लिए इन संदेहों को दूर कर सकते हैं इसलिए ये दो राशियां प्रेम को एक जादू के रूप में देखती हैं और सही मायनों में प्यार करने की मिसाल रखती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल ये दो राशियां ही हैं, जो प्यार में वफादार हैं।
जब प्रेम की बात आती है तो आज का लव राशिफल राशियों में अंतर नहीं करता है और यह बताता है कि अन्य राशियों के लोग वास्तव में रोमांटिक कैसे हो सकते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर यदि शुक्र कुंडली में नकारात्मक अर्थात अशुभ स्थिति में है या शत्रु भाव में स्थित हो तो ऐसी स्थिति में आपके प्रेम जीवन में नकारात्मक मोड़ आ सकते हैं।
शनि और बुध, शुक्र ग्रह के अनुकूल राशियां हैं। इसी तरह मीन राशि भी शुक्र ग्रह के अनुकूल राशि है। जब आपकी कुंडली में शुक्र इन राशियों या ग्रहों के साथ स्थित हो, तो उम्मीद करें कि आपके प्रेम जीवन में प्रेम भागफल बढ़ेगा। इन ग्रहों और राशियों और उनकी चाल पर नज़र रखते हुए एस्ट्रोटॉक पर आज का लव राशिफल तैयार किया जाता है। तो इस प्रकार ज्योतिषी में लव राशिफल जातक को अपने प्रेम जीवन को हर तरह से समझने की अनुमति देता है।


