कर्क राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023 (Kark Rashifal 2023)

astrotalk-mini-logo

आसमान छूने वाला साल

आपको नए साल 2023 में ऐसा महसूस हो सकता है कि चीजें आपके पक्ष में नहीं हो रही हैं। लेकिन कर्क राशिफल 2023 (kark rashifal 2023) आपको सलाह देता है कि आप निराश न हों; क्योंकि इन सबके बावजूद आपकी सफलता की राह प्रशस्त होती रहेगी, आप निरंतर गति करती रहेंगे। यह नहीं, आप सभी परेशानियों से छुटकारा भी पा लेंगे। लेकिन यह सब आपके साथ वर्ष की दूसरी तिमाही के आसपास होगा, जब बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेगा और परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। कर्क राशिफल 2023 बताता है कि आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं। क्योंकि शनि इस सत्तारूढ़ राशि यानी कुंभ राशि में 2023 की तिमाही में गति करेगा। शनि ग्रह जातक के जीवन में रुकावट और काम में देरी का कारण बनेगा। शनि ग्रह के कारण कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। तभी आपको सफलता प्राप्त होगी।

साल 2023 में अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए आपको यह ध्यान रखना होगा कि ग्रह की गति आपके पक्ष में ही रहेगी। शुक्र तृतीय भाव के आसपास अस्त अवस्था में रहेगा। हालांकि यह आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा, कर्क राशिफल 2023 (kark rashifal 2023) कहता है कि जब राहु ग्रह मीन राशि में गोचर करेगा, तो आप बेहतर सामाजिक संबंध स्थापति करने में समस्या महसूस करेंगे। दूसरी ओर, ग्रह की यही स्थिति आपको अपने जीवन में ध्यान केंद्रित करने और नए तरीके से सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। केतु ग्रह आपके स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत जीवन को भी प्रभावित करेगा। इस वर्ष आप धैर्य और ध्यान के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ते रहेंगे।

कर्क प्रेम राशिफल 2023

जो जातक किसी को शादी का प्रस्ताव देना चाहते हैं, साल 2023 की पहली तिमाही उनके लिए बेहद खास रहेगी। गुरु के गोचर की मदद से आप उन्हें बता पाएंगे कि आप उनके लिए कैसा महसूस करते हैं और उनके साथ मजबूत रिश्ता स्थापित करना चाहते हैं। हालांकि, जो जातक अपने रिश्ते में आई परेशानियों को खत्म करने की योजना बना रहे हैं, उनके सामने कई तरह की अन्य परेशानियां आ सकती हैं, क्योंकि इसी अवधि के आसपास शनि भी अपनी चाल चलेंगे, जो आपके प्यार और रिश्ते के बीच रुकावटें पैदा कर सकते हैं। हालांकि, कर्क प्रेम राशिफल 2023 (kark love rashifal 2023 Hindi) भविष्यवाणी करता है कि आने वाले महीनों में आपके लिए चीजें निश्चित रूप से बेहतर होंगी, इसलिए इस संदर्भ में आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

वहीं वर्ष की शुरुआत में मंगल वक्री (जब ग्रह उल्टी दिशा में गति करने लगते हैं) होगा, इसलिए आपको अपने भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यह कर्क राशि के जो जातक अब तक अविवाहित हैं, उनको प्रभावित करने और उन्हें उदास, बोझिल और अलग-थलग महसूस कराने की प्रवृत्ति रखता है। ऐसे भावनात्मक बदलावों में एस्ट्रोटॉक के हमारे अनुभवी ज्योतिषी सुझाव देते हैं कि आपको अपने करीबी लोगों से दूर नहीं रहना चाहिए। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए काफी लाभदायक होगा। साल 2023 की दूसरी छमाही में कर्क प्रेम राशिफल कहता है कि केतु आपसे कुछ गंभीर प्रतिबद्धताओं की मांग कर सकता है। इसलिए आपको अपने रिश्ते को लेकर सभी फैसले अपने साथी के साथ मिलकर तय करने चाहिए।

love

जहां साल 2023 का पहला भाग आपके लिए कठिन रहेगा, वहीं साल का दूसरा भाग आपके पक्ष में रहेगा। वे लोग जो किसी रिश्ते में हैं, अविवाहित या अकेले हैं या फिर वो लोग जो अपने अतीत के बुरे संबंध से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस तरह के सभी लोग अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, सफल होने की चाह रखेंगे। इस तरह के लोग अपने जीवन में आए बदलाव को सहज स्वीकार करेंगे और अच्छा महसूस करेंगे। वहीं बृहस्पति और शनि ग्रह जातक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही ये दोनों ग्रह आपके रिश्ते को फिर से जीवंत करेंगे। ये न सिर्फ आपके रिश्ते से खोए हुए प्यार की चमक को लौटाएंगे बल्कि उसमें नयापन भी भरेंगे। इससे आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत हो जाएगा। कर्क प्रेम राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपके कुछ पुराने संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

संभवत: आपको यह जानकर बहुत अच्छा लगा होगा कि वर्ष का दूसरा भाग आपको अच्छा लगेगा, लेकिन जरा रुकिए। खुद को जरा संभालिए। दरअसल साल 2023 की चौथी तिमाही आपके लिए परेशानी भरी हो सकती है और इस समयावधि में आपको कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। जब सूर्य और केतु ग्रह एक साथ होंगे, तब आप अपने निजी जीवन में कुछ तनाव का अनुभव कर सकते हैं। इस राशि के युगल के बीच अचानक कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद की संभावना भी हो सकती है। लेकिन जैसे ही आपकी कुंडली पर इन ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, स्थिति बेहतर हो जाएंगी। नए साल 2023 के अंत के आसपास आपका एक स्वस्थ, सफल और गंभीर रिश्ता स्थापित होगा। इतना ही नहीं इस राशि के जातक इस अवधि के आसपास काफी अच्छा और राहत महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें सोना खरीदने का मुहुर्त 2023

कर्क वित्त राशिफल 2023

साल 2023 आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। इसी के साथ इस वर्ष आप वित्तीय क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कर्क वित्त राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपका परिवार आपको वित्तीय सहयोग प्रदान कर सकता है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही के आसपास आपको पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। हालांकि हर चीज आपको सहजता से प्राप्त नहीं हो जाएगी। शनि ग्रह आपके जीवन में कुछ परेशानी पैदा कर सकता है और आपको साल 2023 की पहली तिमाही में वित्तीय मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जहां शनि ग्रह आपके वित्त से संबंधित कई मामलों में देरी उत्पन्न करेगा, वही मंगल ग्रह आपको धन कमाने के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। अगर आपको अपनी नौकरी की वजह से लंबी यात्राएं करनी पड़ती हैं, तो आपको साल 2023 में धन से संबंधित बड़ा लाभ हो सकता है।

जिन लोगों के पास अपना कारखाना है या जो अपना निजी व्यवसाय करते हैं, उन्हें 2023 में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष के मध्य महीनों में व्यापार फलदायी होगा। अगर साझेदारी में व्यवसाय है, तो इसके विस्तार की संभावना है। इससे आपको काफी लाभदायक साबित होगा। हालांकि, पूरे वर्ष मंगल और शनि ग्रह आपको आपके जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में सचेत करते रहेंगे कि आपको जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेना चाहिए। वैसे भी इस वर्ष आपको काफी सोच-समझकर और फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। वास्तव में इस वर्ष आपको निवेश में हानि होने की अधिक आशंका है। कर्क वित्त राशिफल 2023 (kark vitta rashifal 2023) के अनुसार आपको अपने धन से जुड़े फैसले लेते समय चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको किसी के साथ बातची तरक हुए अपने शब्दों का सोच-समझकर प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि आपके द्वारा बोले गए शब्द अन्य व्यक्ति को आहत कर सकते हैं। इसीलिए उनका सोच-विचार कर उपयोग करना ही आपके लिए बेहतर है।

नए साल 2023 की तीसरी तिमाही के आसपास आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शनि और राहु ग्रह आपके कई अनावश्यक खर्चें करवा सकते हैं। यहां तक कि आप अंधाधुंध खरीदारी करने लगेंगे। हालांकि दूसरी ओर केतु आपके पक्ष में रहेगा। केतु ग्रह आपको बचत योजनाओं और निवेशों की ओर आकर्षित कर धन बचत करने में सहायता करेगा। इसके साथ ही बुध और मंगल ग्रह अंतिम तिमाही के आसपास आपके वित्त के लिए अनुकूल रहेंगे और व्यावसायिक यात्राओं के माध्यम से आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। इसलिए आपको इस अवधि का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। जितना संभव हो हर कार्य में अपना सर्वोत्तम प्रयास करने की कोशिश करनी होगी।

यह भी पढ़ें भूमि पूजन मुहुर्त 2023

अंतिम रूप से कर्क राशि के लिए वित्त राशिफल 2023 में निवेश के संबंध में कुछ सुझाव दिए गए हैं। भले ही ग्रह आपके पक्ष में हों, लेकिन आपको दीर्घकालिक निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करना चाहिए। अगर आप काफी समय से कुछ अनिश्चित महसूस कर रहे हैं, तो आपको ज्योतिष की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि साल की शुरुआत से ही शनि की दृष्टि आप पर बनी हुई है। इसलिए आपको अपने जीवन के सभी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर आप अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज करेंगे, तो आपके लिए परेशानी उत्पन्न हो सकती है। वहीं आप 2023 की दूसरी छमाही में संपत्ति से संबंधित मामलों में निवेश कर सकते हैं। साथ ही अल्पकालिक योजनाओं या शेयर बाजार में निवेश करने के लिए साल 2023 का अंतिम माह के आसपास का समय आपके लिए अत्यधिक शुभ रहेगा।

कर्क करियर राशिफल 2023

शनि ग्रह जातक के प्रयासों की काफी सराहना करता है, इसलिए अगर आप अपने कार्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं और सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं, तो आप अपने पेशेवर जीवन में काफी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं शनि ग्रह अपने शासक भाव में सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। इसलिए आपको अच्छे कर्म करने चाहिए और दूसरों को नीचा दिखाने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। कर्क करियर राशिफल 2023 (kark career rashifal 2023) के अनुसार कामकाजी पुरुष और महिलाएं अपने कार्यस्थल पर अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, आपके सामने कुछ बाधाएं आ सकती हैं। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश भी कर सकते हैं। एस्ट्रोटॉक में वर्ष 2023 का राशिफल आपको सुझाव देता है कि आपको बाकी लोगों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय, अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

साल 2023 की तीसरी तिमाही तक संचार का ग्रह बुध इस राशि के जातकों के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आएगा। वहीं साल की दूसरी तिमाही उन लोगो के लिए शुभ है, जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। कर्क करियर राशिफल 2023 कहता है कि आपमें से कुछ को वर्ष की दूसरी छमाही में अच्छी पदोन्नति और बढ़ोतरी मिल सकती है। नए साल 2023 की अंतिम तिमाही के आसपास बृहस्पति ग्रह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जिससे आपके वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको करियर में अधिक सफलता प्राप्त होगी।

career

कर्क करियर राशिफल कहता है कि आपको राहु और केतु के कारण व्यापार में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जहां राहु आपको आवेगी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा, वहीं केतु आपको इन सभी आवेग से अलग होने में मदद करेगा। साल 2023 की दूसरी तिमाही में आपको मन की भावना पर अधिक विश्वास करना चाहिए। आपको ऐसे लोगों से सलाह लेनी चाहिए, जो पहले से ही इस क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। आप चाहें तो अपने परिवार के सदस्यों की भी मदद ले सकते हैं। जो जातक अपना नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने से पहले अपनी कार्य योजना पर अच्छी तरह काम करना चाहिए। इसके बाद अच्छी-तरह विचार करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।

कर्क राशि के जातकों के लिए यात्रा संबंधी व्यवसाय मददगार साबित होंगे। कर्क करियर राशिफल 2023 के अनुसार आप न केवल कुछ निवेशों से अच्छा पैसा कमाएंगे, बल्कि अपने पेशेवर क्षेत्र में भी उत्कृष्ट वृद्धि प्राप्त करेंगे। मंगल ग्रह के कारण आपको यात्रा संबंधी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही यह उन छात्रों के लिए भी मददगार होगा, जो विदेश में शिक्षा या नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इसके अलावा, बृहस्पति ग्रह भी आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपके हर क्षेत्र में आपकी सहायता करेगा। साल 2023 की तिमाही के आसपास छातों की मानसिक स्थिति बेहतर होगी, जिस वजह से उनकी एकाग्रता और कौशल में सुधार होगा। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को भी मंगल और गुरु गोचर से पूरे साल लाभ प्राप्त होंगे।

कर्क परिवार राशिफल 2023

कर्क राशि के पुरुषों और महिलाओं का इस वर्ष पारिवारिक और सामाजिक जीवन काफी अच्छा रहने की संभावना है। इस वर्ष किसी भी तरह की मुसीबत सिर पर आने पर आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वास्तव में आपके परिवार के सदस्य भी अपने जीवन में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। वे उनके कामाकजी जीवन के साथ-साथ में आर्थिक क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल उत्पन्न होगा। कर्क परिवार राशिफल 2023 कहता है कि आपमें से कुछ लोगों को अपने भाई-बहनों और करीबी लोगों से खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह समय अनुकूल नहीं होगा, क्योंकि राहु और केतु ग्रह उन्हें भावनात्मक रूप से परेशान कर सकते है। इससे आपका मन-मिजाज बार-बार बदल सकता है। कई बार अपको दूसरों पर खींझ भी महसूस हो सकती है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण ही आपका आपके परिवार के साथ तनाव भरा माहौल हो सकता है, जिससे झगड़े या बहस भी हो सकती है।

इसके अलावा, एस्ट्रोटॉक में हमारे ज्योतिषियों का कहना है कि बृहस्पति ग्रह आपके लिए अनुकूल रहेगा, जो आपको घर पर कठिन परिस्थितियों से निपटने में आपकी मदद करेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और आपकी समझ को बेहतर करेगा। हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं होगा। कुछ लोगों के लिए अपेक्षाकृत यह समय मुश्किलों भरा रहेगा। चीजें उनके खिलाफ भी जा सकती हैं जैसे किसी जातक को यदि शादी के लिए अभिभावकों से स्वीकृति चाहिए, जो कि नहीं मिलेगी। इसी तरह के अन्य जरूरी निर्णयों में परिवार का साथ मिलने की संभावना कम है। जैसा कि कुछ देर पहले ही उल्लेख किया है कि स्थितियां सबके लिए क जैसी नहीं होतीं। यहां भी नहीं होंगी। कुछ लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह काफी अनुकूल साबित होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहेंगे। हालांकि, नए साल 2023 की दूसरी तिमाही के आसपास आपकी मां को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप उनका पूरा ख्याल रखें। उन्हें अधिक परिश्रम न करने दें और काम के अतिरभा से भी उन्हें बचाए रखें। अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा सावधानी बरतें। दरअसल, इस समयावधि में आपके और आपके परिवार के साथ दुर्घटना होने की आशंका है, जिसमें परिजनों को चोटें लग सकती हैं। अपने परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के अनुरूप उनका पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को उनके भाई-बहन की पूरी देखभाल करने की सलाह देता है। आप उनसे कहें कि 2023 की दूसरी तिमाही में ज्यादा तनाव न लें। वास्तव में कुंडली में राहु ग्रह के प्रभाव के कारण उनके सिर में किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो सकती है।

कर्क राशि वाले विवाहित पुरुषों और महिलाओं को ये यह समय काफी मुश्किलों भरा रहेगा। उनके अपने ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध नहीं होंगे। कुछ लोगों के लिए यह समस्या इतनी विकट हो सकती है कि वे अपने परिवार और जीवनसाथी से खुद को अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। इन सबके कारण अस्वस्थ पारिवारिक वातावरण उत्पन्न होगा। कर्क परिवार राशिफल 2023 के अनुसार आपके लिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें और परिवार में भी शांति बनाए रखने की कोशिश करें। इसके लिए जरूरी है कि जब भी आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करें, कठाेर शब्दों के प्रयोग से बचें। यहां तक कि उनके साथ बातचीत करते हुए धैर्य बना बनाए रखें। कोई समस्या है, तो समझदारी से उसे सुलझाएं।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023

कर्क राशि के जातकों पर पूरे साल 2023 में शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एकाएक नियंत्रण में आ जाएंगी। इसके बावजदू आप खुद को काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे समय में एस्ट्रोटॉक पर कर्क राशिफल 2023 आपको शांत रहने की सलाह देता है। साथ ही आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की भी हिदायत देता है कि अपने स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही न बरें। लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। वैसे भी शनि ग्रह के प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023 (kark swasthya rashifal 2023) कहता है कि बृहस्पति ग्रह आपके जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगा। साल के दूसरे भाग में जब बृहस्पति दोबारा से सक्रिय होगा, तो स्वास्थ परेशानियों से जूझ रहे जातकों का स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। लंबे समय से जो उपचार, दवाएं आपके लिए काम नहीं कर रहे थे, अचानक वे सब आपके पक्ष में हो जाएंगे। इससे आप अपने बिगड़े स्वास्थ्य में परिवर्तन महसूस करेंगे। इसीलिए आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थिति बदलने पर आपके स्वास्थ्य में परिवर्तन अवश्य होगा। लेकिन आपको अपनी दवाइयां नहीं बदलनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

आपको अपने चिंतामुक्त या लापरवाह स्वभाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामान्यत: आप उन बातों पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जो आपके अनुकूल नहीं होती हैं। यह सही नहीं है। कर्क 2023 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, आपकी कुंडली में बुध और सूर्य की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप सभी परिस्थितियों को स्वीकार करते हैं। साथ ही आप चीजों के बारे में अधिक चिंता नहीं करते और खुद को आराम देने में विश्वास रखते हैं। वास्तव में, यह बहुत अच्छा होगा कि आप छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाएं। एक छोटा सा ब्रेक ले लें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और खुद में नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। तभी आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।

स्वस्थ रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजों को याद रखने की जरूरत है। राहु और केतु एक साथ आपके स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, बृहस्पति ग्रह परेशानियों से बाहर निकलने में आपकी सहायता करेगा। कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2023 कहता है कि भले ही आप "मैं यह सब कर सकता हूं" के दृष्टिकोण पर ज्यादा केंद्रित हैं। लेकिन आप इस तथ्य के बारे में जानते हैं कि एक व्यक्ति हर काम नहीं कर सकता। इसलिए अपने स्वास्थ्य से जुड़े संकल्पों को अलग रखें और और ध्यान, योग, अपने चक्र को संतुलित करने और व्यायाम जैसी चीजें नियमित करें। इनकी बदौलत आपके दिमाग को आराम पहुंचाएंगे और आपके सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी। इसके अलावा, राहु ग्रह के कारण आप फास्ट फूड की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको इस तरह के भोजन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं। आपको अपनी आहार योजना को संतुलित करना चाहिए। उसमें पौष्टिक आहार शामिल करना चाहिए।

कर्क विवाह राशिफल 2023

इस राशि के जातकों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 में इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि मुश्किलें हर जगह होती हैं। आपके रिश्ता भी इससे अछूता नहीं रहेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने साथी के साथ किसी तरह की बातचीत करना चाहते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो शनि ग्रह इसमें देरी उत्पन्न कर सकता है। इसलिए कर्क विवाह राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की पहली तिमाही के आसपास का समय अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल नहीं है। यही नहीं, आपके साथी का आपके परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा या बहस होने की अधिक संभावना है। समस्याएं यहीं खत्म नहीं होतीं। आपके अपने ससुराल पक्ष की तरफ से रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है और आपके बच्चे विद्रोही बन सकते हैं। इसीलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। अपनी साथी या करीबी लोगों से बात करते समय अपने शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।

नवविवाहितों के लिए कुंडली में बृहस्पति ग्रह आनंदमय और शुभ रहेगा। विवाहित लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए चीजें पक्ष में होंगी। ये बातें आपके संबंध को बेहतर और गहरा बनाने में मदद करेंगी। मंगल ग्रह भी आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में सहयोग करेगा। हालांकि, आपके जीवन साथी का आपके परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन समय बीतने के साथ चीजें स्वत: सुधरने लगेंगी। आपके साथी और आपके परिवार के सदस्यों का रिश्ता और धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा।

marriage

कर्क राशि के अंतर्गत जन्मे जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही या जो लोग अपने साथी से तलाक जैसे किसी कानूनी मामले से जूझ रहे हैं, वह वर्ष 2023 के अंत में कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ग्रह गोचर 2023 आपको सुझाव देता है कि आपको धैर्य रखना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ विवाह करना चाहते हैं, आपके लिए अच्छी खबर है। शुक्र ग्रह आपके इस निर्णय में आपके साथ है। लेकिन आपको आत्मविश्वासी बनना होगा और अपने मन की बात उस व्यक्ति को बतानी होगी, जिसे आप जीवनसाथी के रूप में पाना चाहते हैं। तभी आपके रिश्ते उनके साथ मजबूत हो सकेंगे। कर्क विवाह राशिफल 2023 (kark vivah rashifal 2023) भविष्यवाणी करता है कि आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। लेकिन इसके लिए आपको सकारात्मक सोचने और कार्य करने की आवश्यकता है।

बृहस्पति, सूर्य और बुध ग्रह आपके साथ देंगे। जो लोग साल 2023 में विवाह करना चाहते हैं, वे सावधान रहें। दरअसल, शनि ग्रह उनके विवाह में देरी उत्पन्न कर सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नव वर्ष 2023 का दूसरा भाग आपके पक्ष में रहेगा और आपको विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। लेकिन प्रेम विवाह करने वालों के साथ ठीक यही बात लागू नहीं होती। उनके सामने चुनौतियां रहेंगी। प्रेम विवाह के लिए अपने माता-पिता को समझाने की कोशिश करने वाले लोगों को साल के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि ग्रह 2023 के अंत तक आपका साथ नहीं देंगे। लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए। इसके बजाय अपने रिश्ते को ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए साथी का साथ निभाना चाहिए। आप अपने साथी के साथ मिलकर अपने रिश्ते को विवाह तक पहुंचाने में सक्षम जरूर होंगे।

2023 में कर्क राशि के ज्योतिषीय उपाय

कर्क राशि के लिए ज्योतिषियों द्वारा कई सुझाए दिए गए हैं,  जिनका पालन करने से वर्ष 2023 में सफल होंगे। साथ ही प्रतिकूलता समय को दूर करने में सफल सकते हैं:

  • आप अतिरिक्त सोचने से बचें। अपने काम में सही संतुलन बनाए रखने के लिए शांत और संयमित रहें।
  • अपने पेशेवर जीवन पर ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए आपको सात मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
  • अपने जीवन के कुछ क्षेत्रों में बुध ग्रह की नकारात्मकता को रोकने के लिए आपको नियमित बुध मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
  • वर्ष 2023 में शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे काम में हो रहे सभी विलम्ब दूर हो सकते हैं।
  • भगवान गणेश की पूजा और मंत्र का पाठ करने से जातक के सभी कार्यों बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 2023 में यात्रा करना कर्क राशि के लिए फायदेमंद होगा?

जी हां, कर्क राशि वालों के लिए 2023 में यात्रा करना बहुत अच्छा रहेगा। साल 2023 में यात्रा योजनाओं से जातक व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग अपनी नौकरी से स्थानांतरित कर रहे हैं या जो जातक अपने साथी के साथ यात्रा करना चाहते हैं, वे नए साल में काफी अच्छा समय बिताएंगे, क्योंकि कर्क राशि में जोड़ों के लिए बृहस्पति बेहद अनुकूल है।

साल 2023 में कौन-सी राशि कर्क राशि के जातकों के लिए सबसे कम अनुकूल होगी?

कर्क राशि के जातकों को कुंभ और मिथुन राशि वालों से खुद को दूर रखना चाहिए, क्योंकि वे कर्क राशि के जातकों के जीवन में प्रतिकूल समय ला  सकते हैं।

साल 2023 में कर्क राशि के जातकों को जीवन के किस क्षेत्र की सबसे अधिक देखभाल करनी चाहिए?

आपको अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि शनि ग्रह से निपटना आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।

साल 2023 में कर्क राशि के लिए कौन-सा रत्न भाग्यशाली होगा?

नए साल 2023 में एपेटाइट आपके लिए भाग्यशाली रत्न है।

साल 2023 में कर्क राशि के लिए कौन-सा अंक भाग्यशाली और कौन-सा अशुभ होगा?

कर्क राशि वालों के लिए शुभ अंक 5, 7 और 9 होंगे। जबकि अशुभ अंक 3 और 8 होंगे।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित