वृषभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल कहता है कि वृषभ एक बैल के सामान अत्यंत मजबूत राशि है। ज्योतिष में वृषभ दूसरी राशि है, जो 20 अप्रैल से 20 मई के बीच आती है।
यह राशि चिन्ह ज़ीउस (पौराणिक कथाओं में भगवान) का प्रतिनिधित्व करता है, जो शक्तिशाली, स्वतंत्र और निर्णायक थे, जिन्होंने यूरोपा का अपहरण करने के लिए बैल का रूप धारण किया था। इसी के साथ वृषभ राशि के लोग अपने स्थिर स्वभाव से काफी संतुष्ट रहते हैं। वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का शासन होता है।
शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण वृषभ राशि बाकी सभी राशियों में सबसे कामुक राशि मानी जाती है। जैसा कि वृषभ राशिफल प्रेम के लिए आज का राशिफल (vrishabh rashi aaj ka rashifal) बताता है कि वृषभ राशि की कामुकता इन लोगों को प्यार और रिश्तों में बहुत विशिष्ट बनाती है।
वृषभ राशि के जातक अपनी शक्ति, उत्साह और लालित्य के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी सभी राशियों के लोगों में ये सबसे ज्यादा आकर्षक माने जाते हैं।
इस राशि के लोग अन्य लोगों के साथ सम्मान, प्रेम के साथ पेश आते हैं और अपने आसपास अच्छा-सा वातावरण बनाते हैं, क्योंकि ये खुशमिजाज के लोग होते हैं। इसके अलावा, इनमें सामाजिक स्थिरता की तीव्र इच्छा है, वे बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन ये कभी-कभी फिजूलखर्ची करने लग जाते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जब खाने की बात आती है, तो वृषभ राशि वाले सबसे आगे रहते हैं, क्योंकि इन्हें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन का स्वाद चखना बेहद पसंद है। अच्छा खानपान इनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। साथ ही अगर ये डेट पर जाते हैं, तो वहां भोजन स्वादिष्ट होने भर मात्र से ही इनका दिन बन जाता है। अधिक जानकारी के लिए वृषभ राशि वाले अपना आज का राशिफल (aaj ka rashifal vrishabh rashi) पढ़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक काफी ईमानदारी होते हैं। अगर किसी ने इन्हें धोखा दि है, तो इस राशि वाले लोग उस व्यक्ति विशेष को जीवन भर क्षमा नहीं करते। बहुत से लोग वृषभ राशि वालों को आलसी समझते हैं। चलिए आज उनकी कुंडली देखते हैं। इस राशि के लोग वास्तव में बिगड़ी स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं, उसके साथ अलग तरह से डील करते हैं। उनके चीजों को बिगाड़ने की आदत के कारण लोग उन्हें सुस्त और आलसी समझने लगते हैं। लेकिन वृष राशि वाले सामान्य लोगों की सोच बिल्कुल अलग होते हैं।
वृषभ राशि की विशेषताएं
दृढ़ता: ऐसा कोई भी कार्य नहीं है, जो वृषभ राशि के जातक नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। इनके पास तप और धैर्य होता है। ये समुद्र किनारे उठती लहरों की तरह होते हैं। बार-बार किनारों से टकराकर लौटने के बावजूद वे फिर से किनारे की ओर लौट आते हैं। वृष रािश वाले भी ऐसे ही होते हैं।
सौंदर्यशास्त्र: इस राशि के लोग अपने जीवन को आरामदायक और खुशहाल तरीके से जीना पसंद करती है। साथ ही इन लोगों को अपना शरीर, घर की साज-सज्जा, खाने का स्वाद, इंफ्रास्ट्रक्चर, घर, सब कुछ परफेक्ट चाहिए होता है।
धैर्य: वृषभ राशि के लोग अन्य लोगों की तुलना में धीमी गति से जीवन जीते हैं। दरअसल जीवन में आगे बढ़ने से पहले ये लोग अपना हर कदम बहुत सोच-समझकर रखते हैं। ये लोग स्वभाव से विश्लेषणात्मक होते हैं इसलिए हर चीज का विश्लेषण करना पसंद करते हैं। चूंकि ये लोग बहुत सोच-समझकर हर कदम उठाते हैं, इसलिए उनके स्वभाव में जिद्दीपन होता है। इसी के साथ इस राशि के जातक पहले से ही तय कर लेते हैं कि वे जो कर रहे हैं, वह उनके लिए सही है। क्योंकि आज इनकी कुंडली में यही लिखा है!
कामुक: वृषभ राशि अत्यधिक भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करते हैं। असल में सांसारिक प्राणी हैं। इसलिए संसार के तमाम सुखों का ये लोग सम्मान करते हैं। ये हवाहवाई महल नहीं बनाते हैं। जो उनके पास मौजूद है, उसका लुत्फ उठाते हैं जैसे खानपान, जीवन का आनंद लेना, दूसरों की फिक्र करना, प्रेम, खरीदारी, सेक्स आदि का भरपूर मजा लेना चाहते हैं।
वृषभ राशि को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?
पैसा: वृषभ राशि के लोग सुखद जीवन जीना चाहते हैं इसलिए धन की लालसा रखते हैं। इन लोगों को यह अच्छी तरह ज्ञात है कि आनंदमय जीवन जीने के लिए पैसों की जरूरत है। ऐसे में वे बचत और निवेश करते हैं और ये इसमें अच्छे भी हैं।
भोजन: वृषभ राशि के लोग जीने के लिए नहीं खाते बल्कि खाने के लिए जीते हैं! वे न केवल भोजन का लुत्फ उठाते हैं, बल्कि भोजन पकाने के भी बड़े शौकीन होते हैं। साथ ही इस राशि के जातक बेहतरीन शेफ और फूड ब्लॉगर हो सकते हैं।
आराम: इन लोगों के जीवन का आनंद लेने के लिए को नेटफ्लिक्स की जरूरत नहीं है, इन्हें केवल एक कंबल और अच्छा भोजन चाहिए होता। इसी से ये जीवन का भरपूर लुत्फ उठा लेते हैं। इस राशि के लोगों को मूवी देखने का काफी शौक होता है। उनके आस-पास के लोग हमेशा खुश रहते हैं और वृषभ राशि के लोगों के साथ रहने में अन्य लोगों को काफी मज़ा आता है।
फ्लर्टिंग: वृषभ राशि के लोग स्वभाव से थोडे़ शरारती होते हैं। इनका स्वभाव कुछ ऐसा होता है कि यह लोग जिस भी चीज पर उंगली रख दें, यह चीज उनकी हो जाती है। इस राशि के जातक किसी डेटिंग ऐप पर भी अपने लिए एक संगत साथी ढूंढ़ सकते हैं। इसके अलावा, ये लोगों को खुश करना जानते हैं, इसलिए यह एक अच्छे साथी बन सकते हैं।
वृषभ करियर राशिफल
वृषभ राशि के लोग बहुत आरामतलब स्वभाव के होते हैं। इन्हें खुद को काम में व्यस्त रखना बिल्कुल पसंद नहीं है। लगातार काम करने से इन्हें काफी परेशानी महसूस होती है। इन लोगों को अपने आरामदायक स्थिति से बाहर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यह अपने जीवन को खुलकर जीना चाहते हैं। लेकिन जब समय सीमा पर काम करने की बात आती है, तो यह उस काम को पूरा करने वाले पहले व्यक्ति होते हैं।
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशिफल के अनुसार इस राशि के लोग स्वस्थ रहते हैं, उन्हें शायद ही कोई स्वास्थ्य समस्या होती है। यदि इन्हें किसी तरह स्वास्थ्य समस्या हो भी जाती है, ये अपनी समस्या से लड़ने में सक्षम भी हैं।
वृषभ प्रेम राशिफल
शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण वृषभ राशि काफी रोमांटिक और कामुक मानी जाती है। इसके अलावा, ये लोग अपने रिश्ते में काफी वफादार होते हैं। ये लोग खुद को किसी भी वातावरण में ढाल लेते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के हर संभव प्रयास करते हैं। वृषभ राशि को बेहतर ढंग से समझने के लिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल पढ़ना चाहिए।
वृषभ वित्त राशिफल
घर पर रहना, टीवी देखना, खाना ऑर्डर करना और अपने साथी के साथ समय बिताना वृषभ राशि वालों को काफी पसंद होता है। साथ ही इन्हें अधिक पैसा खर्च करना बिल्कुल पसंद नहीं है, क्योंकि यह निवेश और बचत करना पसंद करते हैं। वहीं इन लोगों को दिखावे से काफी नफरत होती है, इसलिए ये जैसे हैं, इन्हें वैसे ही रहना पसंद है।
अन्य राशियों के साथ वृषभ राशि की अनुकूलता
वृषभ राशि वाले लोग काफी रोमांटिक हैं। साथ ही यह लोग काफी अच्छे दोस्त बन सकते हैं। लेकिन ये काफी तुनकमिजाजी है। आसानी से किसी चीज को पसंद नहीं करते। इसके अलावा, जब ये किसी रिश्ते में आते हैं, तो उस रिश्ते में बहुत जुड़े हुए और उसके लिए प्रतिबद्ध होते हैं।
धनु राशि
वृषभ और धनु राशि के लोग एक-दूसरे के लिए अनुकूल नहीं हैं। दरअसल, वृषभ स्थिरता चाहता है, जबकि धनु स्वतंत्रता चाहता है। दोनों राशियाँ बहुत विपरीत हैं और इन राशियों के लोगों का संयोजन सही नहीं है। इन दोनों राशि के लोग एक दूसरे के साथ फ्लर्टिंग तो कर सकते हैं, लेकिन रिश्ते में नहीं बंध सकते।
मिथुन राशि
धनु राशि की तरह मिथुन राशि भी स्वतंत्रता पसंद है। जब अनुकूलता की बात आती है, तो वृषभ और मिथुन राशि एक-दूसरे के संगत साथी नहीं बन सकते हैं। लेकिन यह राशियां एक दूसरे की ओर आकर्षित होती हैं, क्योंकि यह दोनों राशियां काफी आशावादी हैं, जो प्रेम के बंधन में बंधने का बड़ा आधार होती है।
मेष राशि
मेष राशि चक्र की प्रथम राशि है और यह राशि एक बार जिस चीज को प्राप्त करने का मन बना ले, उसे हासिल करने तक नहीं प्रयास नहीं छोड़ती। अगर मेष और वृषभ एक साथ आते हैं, तो वृषभ राशि वाले खुद को कमतर महसूस कर सकते हैं। मेष राशि वाले अति आत्मविश्वासी और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होते हैं, जबकि वृषभ राशि के लोग काफी शांत होते हैं। दोनों राशियों का व्यवहार एक दूसरें से काफी भिन्न है। अधिक जानने के लिए पढ़िए वृषभ राशि का आज का राशिफल।
सिंह राशि
वृषभ और सिंह आपस में अच्छा सामंजस्य बैठा सकते हैं। इसलिए ये एक-दूसरे के लिए अच्छा मैच हो सकते हैं। ये दोनों एक-साथ अपने स्वभाव को शांत रखते हैं और एक-दूसरें से जुड़ने की पूरी कोशिश करती हैं। इसके अलावा, ये राशियां समान अनुकूलन वाली हैं, इसलिए सिंह और वृषभ एक बेहतरीन साथी बन सकते हैं।
तुला राशि
वृषभ+तुला एक स्वप्निल जोड़ी है। यह स्वर्ग में बनी है। दोनों की ही अपनी-अपनी खास विशेषताएं हैं। तुला इस बात से अधिक चिंतित है कि चीजें उन्हें कैसे सोचने पर मजबूर करती हैं और वृषभ इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि चीजें उन्हें कैसा महसूस कराती हैं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ महत तस्वीरें देखते हुए घंटों समय बिता सकते हैं।
कुंभ राशि
वृषभ और कुंभ राशि एक अजीब मेल है। उनका रिश्ता आपस में अच्छा नहीं चलता, क्योंकि दोनों चिन्ह स्थायी हैं। एक है बैल, और एक जल है; दोनों स्थिर और प्रतिबद्ध हैं। इनमें एक चीज समान है, परिवर्तन का प्रतिरोध। दोनों को परिवर्तन पसंद नहीं है।
कर्क राशि
वृषभ और कर्क एक-साथ काफी अच्छी जोड़ी बना सकते हैं। वृषभ राशि के लोगों के लिए साथी की सूची में कर्क राशि वाले पहले स्थान पर आते हैं। वे दोनों एक ऐसा रिश्ता साझा करते हैं, जो हमेशा इन्हें खुश करता है। साथ ही ये दोनों एक कामुक मैच भी हैं।
कन्या राशि
वृषभ और कन्या एक-दूसरे के व्यावहारिक पक्ष को सामने लाते हैं, क्योंकि ये दो पृथ्वी चिन्ह एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। इनके लिए संबंध के मायने बेहतर विकास से संबंधित है। इन दोनों राशियों के बीच एकमात्र अंतर यह है कि कन्या बहुत उत्साही है और वृषभ आलसी है।
मकर राशि
ये दो राशियां काफी शक्तिशाली युगल हैं। आपको गिगी हदीद (वृषभ) और ज़ैन मलिक (मकर) की जोड़ी याद है? क्या वे #relationshipgoals में फिट नहीं बैठते हैं? यदि दोनों व्यक्तित्व साथ आते हैं, तो वे एक ठोस, मजबूत संबंध बनाते हैं।
मीन राशि
मीन और वृषभ संगत युगल नही हैं। आप उनका दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं। ये दोनों अंतर्मुखी और मासूम हैं। मीन राशि के लोग बेहद भावुक होते हैं, जबकि वृषभ राशि का एक पक्ष बैल होता है यानी ये जातक कभी-कभी व्यवहारिक हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक और वृषभ विपरीत राशियाँ हैं और विपरीत राशियां एक दूसरें को आकर्षित करती हैं। दोनों अपने-अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार और प्रतिबद्ध हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का वृषभ के साथ मैच हो सकता है। क्योंकि वृषभ स्थिरता, जुनून और वफादारी को महत्व देता है। ये दोनों मिलकर जीवन भर की सुखद यादें बना सकते हैं। यह राशियां एक-दूसरें के साथ मिलकर एक अच्छा संबंध स्थापित कर सकते हैं।
वृषभ राशि के विशेषताएं क्या हैं?
राशि चक्र सूची में वृषभ दूसरी राशि है। 20 अप्रैल से 20 मई के बीच जन्म लेने वाले लोगों की राशि वृषभ होती है। उनका प्रतीक चिन्ह एक बैल है। इनका शासक ग्रह शुक्र है। उनके शरीर का महत्वपूर्ण अंग उनका कंठ है। वृषभ राशि के लोगों को खेल-कूद काफी पसंद है। उनके लिए भौतिकता और सांसारिक चीजें मायने रखती हैं। ये स्पर्श पसंद लोग होते हैं। वे आराम पसंद करते हैं और लोगों को खुश रखना चाहते हैं।
वृषभ कौन सा जानवर है?
वृषभ राशि का एक निश्चित चिन्ह होता है। वृषभ एक बैल का प्रतिनिधित्व करता है। बैल की तरह वृषभ शक्तिशाली, निर्णायक, स्थिर और अत्यधिक वफादार होते हैं। यह एक तत्काल दृश्य प्रतिनिधित्व भी है, जो बहादुरी, उत्साह और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। वृषभ राशि चक्र के सबसे अच्छे प्रेमियों में से एक है।
वृषभ राशि का व्यक्तित्व कैसा होता है?
मिथुन राशि के विपरीत वृषभ को बदलाव पसंद नहीं है। मेष राशि की तरह यह लोग न तो अधीर होते हैं और न ही आवेगी। इसके अलावा, वे जिद्दी हैं और सुरक्षा की भावना की कमी है। ये लोग ईमानदार, भरोसेमंद, शांति-उन्मुख, दृढ़, धैर्यवान और डाउन-टू-अर्थ हैं।
वृषभ राशि का महीना कौन-सा है?
21 अप्रैल से 21 मई के बीच का समय वृषभ मास होता है। वृषभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। वृषभ का महीना इब्रानी महीने अय्यर से मेल खाता है।
वृषभ राशि की क्या कमजोरी है?
यदि वृषभ राशि के सकारात्मक पक्ष हैं, तो उसके नकारात्मक भी हैं। वृषभ राशि के लोग बहुत जिद्दी, स्वामित्व वाले, आत्मग्लानि, भौतिकवादी और अत्यधिक व्यावहारिक होते हैं।
वृषभ राशि पर कौन सा ग्रह शासन करता है?
शुक्र ग्रह, वृषभ पर शासन करता है! वृषभ शुक्र का प्रभाव इस राशि को बाकी सभी राशियों में सबसे कामुक बनाता है।
कॉपीराइट 2023 CodeYeti Software Solutions Pvt. Ltd. All Rights Reserved