
सिंह मासिक राशिफल
सिंह मासिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों को सितंबर महीने में इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे दूसरों के लिए जितना कर रहे हैं, बदले में उन्हें उतना ही मिल भी रहा है या नहीं। आपको लग सकता है कि आप कुछ लोगों के लिए अपना समय और मेहनत लगा रहे हैं, लेकिन सामने से उतना प्रयास नहीं मिल रहा। तारीफ और पहचान मिलने में देरी से आपको निराशा हो सकती है, लेकिन इससे आपको अपनी कद्र समझने का मौका भी मिलेगा। हर काम के लिए तुरंत दूसरों की तारीफ या मंजूरी की जरूरत नहीं होती। इस महीने रिश्तों और खर्चों को भी समझदारी से संभालना होगा। किसी बात पर तुरंत गुस्सा करने के बजाय थोड़ा रुकें और सोचें कि वास्तव में किस चीज पर अपनी ऊर्जा लगाना जरूरी है। कई बार किसी बहस को को जीतने से ज्यादा जरूरी रिश्ते को बचाना होता है।
करियर
इस महीने आपके काम की तारीफ और पहचान मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। आपको लग सकता है कि जिस काम की मेहनत आप कर रहे हैं, उसका फायदा किसी और को मिल रहा है। लेकिन इससे आपका आत्मविश्वास कम न होने दें। आपका अच्छा समय जल्द आने वाला है। अपने काम की गुणवत्ता और मेहनत को लगातार बनाए रखें। आपकी मेहनत को जल्द ही पहचान और उसकी सही फल मिलेगा। सितंबर में आप अपने करियर के बारे में दोबारा सोच सकते हैं। आपको लग सकता है कि आप जो काम कर रहे हैं, उससे आप सच में खुश हैं या नहीं। जो लोग नौकरी कंपनी या अपनी भूमिका बदलना चाहते हैं, वे इसकी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन बदलाव को बाद के लिए रखना बेहतर होगा। यह महीना योजना बनाने के लिए अच्छा है, जल्दबाजी में फैसला लेने के लिए नहीं।
ऑफिस की परेशानी या गुस्से को अपने व्यवहार पर हावी न होने दें। गुस्से में उठाया गया कोई कदम आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है। अपना सम्मान बनाए रखें, अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें और अपने काम को खुद बोलने दें।
सिंह राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या जो लोग नौकरी के इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास की तारीफ होगी और आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
आर्थिक जीवन
इस महीने आपको अपने खर्चों पर ख़ास ध्यान देना होगा। छोटी-छोटी खरीदारी भले ही अभी ज्यादा बड़ी न लगे, लेकिन महीने के अंत तक आपका बजट बिगाड़ सकती है। इसलिए अपने बजट पर टिके रहना बेहतर होगा। कुछ खरीदने से पहले खुद से पूछें कि क्या आपको इसकी सच में जरूरत है या यह सिर्फ उस समय की इच्छा है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पसंद की चीजों पर बिल्कुल खर्च न करें, लेकिन पैसे खर्च करते समय समझदारी और सावधानी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
इस महीने पैसों के मामले में व्यावहारिक सोच रखें। अपनी प्राथमिकताएं तय करें, छोटे-छोटे खर्चों का भी हिसाब रखें और कुछ पैसे अचानक आने वाली जरूरतों के लिए अलग बचाकर रखें।
प्रेम और पारिवारिक जीवन
सितंबर में भाई-बहन, दोस्त या किसी करीबी व्यक्ति से छोटी सी बहस या झगड़ा हो सकता है। दोनों तरफ से अहं की बात आ सकती है और दोनों को लग सकता है कि सही हैं। ऐसे में मामला सुलझाना मुश्लिक हो सकता है। इसलिए थोड़ा पीछे हटें और सोचें कि आपके लिए रिश्ता ज्यादा जरूरी है या बहस जीतना। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें लग सकता है कि वे रिश्ते में भावनात्मक रूप से ज्यादा दे रहे हैं, लेकिन बदले में उतना नहीं मिल रहा। इस बात को मन में रखने के बजाय पार्टनर से खुलकर बात करें।
अगर आप अपनी बात साफ और ईमानदारी से बताएंगे तो पार्टनर आपकी भावनाओं को समझ सकता है। सिंगल सिंह राशि वाले इस महीने यह समझ पाएंगे कि अपनी भावनाएं हर किसी पर खर्च करना जरूरी नहीं है। आपको यह फर्क समझ आएगा कि सिर्फ किसी से तारीफ पाने की चाह और एक ऐसे रिश्ते के बीच क्या अंतर है, जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे को समझते और सम्मान देते हैं।
स्वास्थ्य जीवन
काम, पढ़ाई या घर की जिम्मेदारियों के बीच अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। ज्यादा तनाव और थकान आपकी ऊर्जा को कम कर सकती है, खासकर अगर आप एक साथ बहुत सारे काम संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी नींद से समझौता न करें और जरूरत पड़ने पर शरीर को आराम दे। एक संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और थोड़ी शारीरिक गतिविधि आपको फिट रखने के साथ-साथ ध्यान और ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करेगी।
उपाय
रविवार को सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। रोज थोड़ा समय निकालकर अब तक की अपनी उपलब्धियों को याद करें और खुद के बारे में अच्छी बातें सोचें। सिंह राशि वालों के लिए इस महीने सबसे जरूरी बात यह है कि दूसरों से तारीफ मिलने में देर होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी कद्र कम हो गई है।
सिंह अनुकूलता
किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि सिंह कैसे मिलता है।
अन्य राशियां
सभी 12 राशियों के लिए मासिक कि भविष्यवाणी पढ़ें











