Astrology information

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2020- आज के दिन संभलकर रहें इन तीन राशियों के लोग

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2020 में आज हम आपकी राशि से जुड़ी जरुरी जानकारियां देंगे। यह इस माह का आखिरी दिन है यह दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है यह जानने के लिए पढ़ें यह लेख। राशिफल में आपको लकी कलर और लकी नंबर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। तो आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2020

मेष राशि

आज के दिन आप खुद को मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने के लिए आपको योग ध्यान का सहारा लेना चाहिए।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- लाल

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सावधानी से चलना होगा। चंद्र देव आज राशि परिवर्तन करके आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे जिससे मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन वाद-विवाद की स्थिति से बचें।

लकी नंबर-7
लकी कलर- सफेद

जीवन की विघ्न बाधाओं को दूर करने के लिए करें ऑनलाइन कालसर्प दोष पूजा

मिथुन राशि

दिन अच्छा रहेगा आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के कुछ लोग जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बनाएंगे। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनके लिए भी दिन शुभ रहेगा।

लकी नंबर- 9
लकी कलर- हरा

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर रहना होगा। आज के दिन आपका कोई करीबी सहयोगी आपके खिलाफ बातें कर सकता है। अपने दिल के राज किसी के सामने ना खोलें।

लकी नंबर- 2
लकी कलर- स्लेटी

सिंह राशि

चूंकि चंद्रमा आज के दिन आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे इसलिए आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज के दिन शुभ परिणाम मिलेंगे।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- सुनहरा

कन्या राशि

चंद्रदेव आज सुबह आपकी राशि के चतुर्थ भाव से पंचम भाव में विराजमान होंगे जिससे आपको जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। रुके हुए काम फिर से होने लगेंगे और आप परिवार के साथ भी अच्छा समय बिता सकते हैं।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- बैंगनी

तुला राशि

यदि छोटे भाई-बहनों के साथ आपका किसी तरह का मनमुटाव था तो उसे आज दूर करने का दिन है। इसके साथ ही इस राशि के कुछ लोग कुछ नया शुरू करने के बारे में विचार बना सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा भी है।

लकी नंबर- 6
लकी कलर- दूधिया सफेद

जीवन में सकारात्मक के लिए धारण करें रुद्राक्ष-एस्ट्रोटॉक माल पर उपलब्ध

वृश्चिक राशि

आपकी वाणी ही आपकी पहचान है आज यह आप लोगों को समझा सकते हैं। आप बहुत ही संजीदगी और अच्छी तरह से लोगों से बात करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी आपको लाभ मिलेगा।

लकी नंबर- 8
लकी कलर- महरून

धनु राशि

यदि किसी वजह से आप मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे तो आज के दिन आपको मानसिक शांति मिल सकती है और आप जीवन का आनंद उठा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

लकी नंबर- 3
लकी कलर- पीला

मकर राशि

आपको आज के दिन अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा और आने वाले समय के लिए भी अच्छा बजट प्लान करना होगा। यदि विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज इस राशि के जातकों को फायदा हो सकता है।

लकी नंबर- 5
लकी कलर- नीला

कुंभ राशि

आज नुकसान को नफे में बदलने का दिन है। यदि आपने कहीं निवेश किया था तो आपको फायदा हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे तो उसको लेकर घर के लोगों से बातचीत हो सकती है।

लकी नंबर- 1
लकी कलर- बैंगनी

मीन राशि

कर्मक्षेत्र में आज आप की सक्रियता कमाल की रहेगी हो सकता है कि आपके सहकर्मी आपके काम से जलें। लेकिन उनसे बहस करने की बजाय आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उच्च अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर- नारंगी
लकी कलर- 3

यह भी पढ़ें- समलैंगिकता (LGBT) का कारण क्या है? जानें इसकी ज्योतिषीय वजहें

 2,410 

Share