Astrology information

साल 2023 में प्रेम में भाग्यशाली राशियां

हर कोई चाहता है कि उसका करियर शानदार हो, सुंदर घर हो और चलाने के लिए अच्छी सी गाड़ी हो। इसके साथ ही हर व्यक्ति एक कंपैटिबल जीवनसाथी की चाहत भी रखता है ताकि लव लाइफ बहुत ही प्यारी और हसीन हो सके। हालांकि सच्चा प्यार पाना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन बीते साल जो लोग अपने लिए एक कंपैटिबल पार्टनर नहीं तलाश पाए थे, वे लोग इस साल निराश न हों और न ही ज्यादा चिंता करें क्योंकि इस साल वे अपने लिए मनपसंद जीवनसाथी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेम में भाग्यशाली राशियां के बारे में इस लेख में जानें।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर रिश्ते में प्यार या भावनाएं होती हैं। शुक्र ग्रह प्यार, पैशन, प्रतिद्वंद्विता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। जिस भी व्यक्ति के भाग्य में शुक्र अच्छी स्थिति में होता है, प्यार और रिश्ते के मामले वह भाग्यशाली होता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की मौजूदगी व्यक्ति विशेष में प्यार पाने और प्यार करने की तीव्र इच्छा को जागृत करता है। यही नहीं, यह ग्रह व्यक्ति को अपने विपरीत लिंगी दोस्तों के बीच खासा प्रचलित कर देता है। जबकि जिस व्यक्ति के भाग्य में शुक्र की मौजूदगी कमजोर होती है, उसके संबंध काफी कमजोर हो जाते हैं, उसे मनपसंद जीवनसाथी आसानी से नहीं मिलता। कटु अनुभवों के कारण उस व्यक्ति के अंदर प्रेम और रोमांटिक इच्छाएं धीरे-धीरे फीकी पड़ जाती हैं।

अब सवाल है कि क्या आपको अपना प्यार मिलेगा? क्या आप मनपसंद व्यक्ति के साथ डेट पर जा सकेंगे? क्या इस साल आपको किसी से प्यार होगा? आइए ज्योतिषीय संकेतों के जरिए जानते हैं कि आने वाले वर्ष में  किस राशि के भाग्य में प्रेम और रोमांस देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 काफी परेशानियों के साथ शुरू होने वाला है। हालांकि समय बीतने के साथ स्थितियों में सुधार दिखने लगेगा। विशेषकर साल की पहली तिमाही के बाद हालात में बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसे ही वर्ष 2023 में जून का महीना बीत जाएगा, यकीन मानिए आप प्यार के समंदर में गोते लगाने लगेंगे।

आपके प्रेम के पंचम भाव को अष्टमेश का गहरा और अंतरंग प्रभाव मिलेगा। जो लोग कैजुअल रिश्ते में हैं, उन्हें अचानक महसूस होने लगेगा कि उनके रिश्ते में कुछ बात है, जो उन्हें अपने संबंध को एक स्तर आगे की ओर ले जाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ खुद को और करीब महसूस करेंगे। हालांकि सितंबर का माह आपके रिश्ते के लिए थोड़ा खींचतान भरा रह सकता है। लेकिन आप दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ चुके होंगे कि एक-दूसरे को छोड़ने या दूर जाना आपके लिए संभव नहीं हो पाएगा।

साल के अंत तक जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उससे शादी करने की योजना भी बना सकते हैं। साल 2023 में प्यार पाने के मामले में सबसे भाग्यशाली राशियों में से एक वृषभ है। जो लोग अब तक सिंगल हैं, उन्हें इस साल नए संबंध शुरू करने के अवसर मिलेंगे। आप दोनों जिंदगी भर साथ रहेंगे और अपने साथी से भावनात्मक रूप से जुड़े भी रहेंगे। आपका रिश्ता काफी धीमी गति से आगे बढ़ेगा। लेकिन आपका भावनात्मक संबंध सराहनीय रहेगा। यकीनन आप दोनों के रिश्ते बहुत गहरे और प्रेमपूर्ण होंगे।

कुंभ राशि

इस वर्ष कुंभ राशि के प्रेम जीवन के अनुसार आपको अपना जीवनसाथी मिल जाएगा। चंद्र शासित इस जल चिन्ह वालों की वर्ष की शुरुआत बेहद अच्छी होगी। इस वर्ष अप भावुक कम और उत्तेजित ज्यादा नजर आएंगे। इस समयावधि में आपको कई लोगों पर क्रश हो सकता है। हालांकि, वास्तविक संबंध वर्ष की पहली तिमाही तक शुरू नहीं होगा। जब आपके नौवें भाव का शासक जो धर्म को नियंत्रित करता है, आपके पांचवें भाव को देखता है, जो प्रेम को नियंत्रित करता है, तब आप उस व्यक्ति पास जा सकते हैं, जो आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त साथी साबित होगा। आप खुशियों और संतुष्टि से भरपूर महसूस करेंगे। यही नहीं, आप उस व्यक्ति के साथ आध्यात्मिक संबंध का अहसास भी करेंगे।

जिन लोगों के रिश्ते कमजोर हैं या जो कैजुअल रिलेशनशिप में हैं, उनका साल की शुरुआत में ही ब्रेकअप हो सकता है, लेकिन साल के मध्य में ही आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाएगा, जो आपको गहराई तक जानता-समझता होगा। उनके साथ आपके संबंध अक्टूबर-नवंबर के माह तक रोमांटिक होने लगेंगे क्योंकि शुक्र आपके प्रेम और अफेयर्स के भाव में उपस्थित होगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, साथ में डेट में जाएंगे, रात को उनके साथ घूमेंगे-फिरेंगे और सही मायनों में आप दोनों क्वालिटी टाइम बिताएंगे। परिणामस्वरूप आप दाेनों वास्तव में प्यार में एक हो जाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए: यहां क्लिक करें

तुला राशि

तुला प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार आपके संबंध काफी स्थिर रहेंगे। जो लोग अपने रिश्ते को महत्व देते हैं, उनके अपने पति या पत्नी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। हालांकि कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। आपके प्रेम भाव के शासक मई, जून और जुलाई के माह में प्रेम भाव के शासक युद्ध भाव में गोचर करेंगे इसलिए इस समयावधि में आपको अपने रिश्ते को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपके निजी अहम और लक्ष्य को लेकर इस दौरान आपकी अपने पार्टनर के साथ झड़प हो सकती है। हालांकि यह भी सच है कि प्यार में थोड़ी नोंक-झोंक जरूरी है। साल के दूसरे भाग में आप दोनों एक अच्छे कपल के रूप में साथ नजर आएंगे।

चूंकि आप इस वर्ष प्यार के मामले में सबसे भाग्यशाली राशियों में से एक हैं। इसलिए इस वर्ष परिवार या पुराने दोस्तों के साथ रियूनियन के दौरान आपको अपने जीवन का प्यार मिल सकता है। इस बात की अधिक संभावना है कि उस व्यक्ति विशेष को देखते ही आपके मन में उनके लिए प्यार की भावना जागृत हो जाएं। अप्रैल के बाद जब सप्तम भाव का स्वामी दोस्ती के भाव को देखता है, तो यह आपके पसंदीदा व्यक्ति को संबोधित करने का शुभ अवसर है। सातवें और ग्यारहवें भाव के कारण आप एक अच्छे और स्थाई रिश्ते में बंध सकते हैं। हालांकि आप ऐसे लोगों में से नहीं हैं, जो आसानी से अपनी दिल की बात कह दें। इसके बावजूद उस व्यक्ति विशेष के प्रति आपके मन में प्रबल भावनाएं उत्पन्न होंगी, जो कि तेजी से बढ़ती चली जाएंगी। साथ ही यह राशि प्रेम में भाग्यशाली होती है।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

सिंह राशि

सिंह राशि आमतौर पर अपने साथी का बहुत ख्याल रखते हैं और उनके प्रति उत्साही भी बने रहते हैं। ये लोग अपने साथी के लिए काफी ज्यादा पॉजेसिव और अकसर डिमांडिंग होते हैं। इनकी यही आदत उनके लव रिलेशनशिप के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं। अप्रैल 2023 के मध्य से इस वर्ष के अंत तक बृहस्पति उनके प्रेम भाव में मजबूती से उपस्थित रहेगा। इस वजह से उनका जीवन और अधिक स्थिर हो जाएगा। इसके अलावा, आपके लग्न पर बृहस्पति का पहलू उन्हें अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक शक्ति और परिपक्वता प्रदान करेगा। आप दोनों अपने रिश्ते के प्रति काफी गंभीर हैं और एक-दूसरे को अपने परिवर से मिलवाने में कोई गुरेज नहीं करते।

इस साल मई का माह आपके लिए विशेष रूप से काफी खास होने वाला है। आपके अपने पार्टनर के साथ बेहतर भावुक और रोमांटिक रिश्ते इसी माह में होंगे। जब आप दोनों का कनेक्शन एक-दूसरे के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर होगा, तब आप दोनों का प्यार सबसे गहरा होगा। यही नहीं, इस समयावधि में आप दोनों दो जिस्म एक जान जैसे होंगे। नवंबर माह में आपका प्यार एक नया आयाम छुएगा। इस दौरान प्रेम का ग्रह शुक्र आपके भाव को प्रभावित करेगा। इस समय आप दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेंगी। साथ ही यह राशि प्रेम में भाग्यशाली होती है।

कर्क राशि

प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार कर्क राशि वालों का वर्ष प्रेम में भाग्यशाली और रोमांस के मामले में सफल रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके पंचम भाव का स्वामी लग्न में होगा। रिश्ते निभाने वाले जातक इस समय अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक उत्साही रहेंगे। आपका रिश्ता अधिक रोमांटिक और अंतरंग हो जाएगा। साथ ही आपका रिश्ता काफी एड्वेंचर भी हो जाएगा। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह पाएंगे। अपने साथ अपनी फैमिली इंवॉल्व करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आप सब मिलकर कई मौकों पर साथ होंगे, जिससे वह पल खास बन जाएगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर को प्रपोज भी कर सकते हैं।

वर्ष की शुरुआत में, जो लोग सिंगल हैं, उनमें काफी चार्म नजर आएगा। उनकी यही खासियत विपरीत लिंगियों को उनकी ओर आकर्षित करेगी। इस पूरे समय के दौरान आपको कई लाभकारी सुझाव मिलेंगे। अप्रैल और जून के दौरान आपके जीवन में कोई ऐसा आएगा, जिससे आप लव कनेक्शन महससू करेंगे। शुक्र जो कि प्यार का ग्रह है, आपको सही पार्टनर ढूंढ़ने और अच्छे रोमांटिक लाइफ में आपकी मदद करेगा। इस समयावधि के दौरान किशोरों में भी रोमांटिक अटैचमेंट देखने को मिलेगा। आपको किसी स्टूडेंट या अपने ग्रुप स्टडी में मौजूद कोई व्यक्ति पसंद आ सकता है। आपको इस साल किसी पर क्रश हो सकता है, तो कभी प्यार का मीठा-मीठा अनुभव कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 11,791 

Share

Recent Posts

  • Astrology information

5 Reasons Why Are You So Unhappy

2 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 6 Funniest Zodiac Signs

2 hours ago
  • Astrology information

Will I Be Happy After Relationship?

2 hours ago
  • Zodiac Signs

Top 4 Most Fierce Zodiac Signs

2 hours ago
  • Astrology information

7 Simple Remedies To Live In Peace

2 hours ago