AstroTalk

सूर्य गोचर 2022ः अप्रैल में होने वाला है सूर्य गोचर, जानें किस राशि के लिए उत्पन्न होगी बड़ी परेशानी

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं। और ज्योतिष में भी सूर्य को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है। बता दें कि ज्योतिष में सूर्य ग्रह जीवन शक्ति और अच्छाई का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ सूर्य ग्रह का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण जातक को जीवन में सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को सूर्य गोचर होने वाला है, जिसके कारण सभी राशियों के जातकों को अलग-अलग परिणाम प्राप्त होंगे।

जातक की जन्म कुंडली के लग्न के माध्यम से ग्रह गोचर की गणना की जाती है वह भाव है चंद्रमा। इसी के साथ सूर्य ग्रह के तीसरे छठे 10वें और 11वें भाव में गोचर से जातक को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद होती है। वही चंद्र राशि में सूर्य गोचर से नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य गोचर 2022 से सभी राशियों को क्या प्रभाव पड़ेगा-

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह जातक की जन्मकुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। इसी के साथ सौर मंडल में सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं इसीलिए सूर्य को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है।

 इसी के साथ ज्योतिष में सूर्य ग्रह अपने मित्र राशियों में उच्च होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं इस दौरान व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

सूर्य गोचर 2022 का समय

आपको बता दें कि सूर्य ग्रह को एक राशि में गोचर पूरा करने में पूरे 1 महीने का समय लगता है। वही सूर्य गोचर 2022 पहले महीने में मकर राशि के ग्रह के आगमन के साथ शुरू होगा और दिसंबर के मध्य में सूर्य के धनु राशि में गोचर के साथ समाप्त होगा।

इसी के साथ सूर्य 14 अप्रैल 2022 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा। और यह गोचर सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का मेष राशि में गोचर सभी 12 राशियों के लिए सुखदाई सिध्द होगा। मेष राशि के स्वामी मंगल सूर्य देव की मित्र राशि मानी जाती है।

जिसके कारण मंगल की राशि में सूर्य की उपस्थिति जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। साथ ही इस दौरान जातक ऊर्जावान,आत्मविश्वास और सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। लेकिन सूर्य देव को जातकों को इस दौरान क्रोधी बना सकता है। ऐसे में उन जातकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सभी 12 राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव

मेष राशि

  • सूर्य का गोचर मेष राशि के प्रथम भागव में होगा।
  • इसके कारण इस राशि के जीवन के सभी क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव होगा।
  • सूर्य गोचर के दौरान जातक के जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
  • वही कार्यस्थल पर जातक का वाद-विवाद होने की संभावना है।
  • आपको बता दें कि धन क्षेत्र में आपको लाभ होगा।
  • साथ ही आप अपने परिवार के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।
  • वही प्रेम संबंधों के लिए गोचर जातक में अहंकार उत्पन्न कर देगा। जिसके कारण जातक तनाव का शिकार हो सकता है।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के बारहवें भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण जातक के जीवन में कई बदलाव होंगे।
  • साथ ही वृषभ राशि वालों को विदेशी भूमि से लाभ होगा।
  • आपके करियर में भी आप सफलता प्राप्त करेंगे।
  • इस दौरान यह जातक आध्यात्मिकता से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
  • लेकिन कार्यक्षेत्र पर आपको अपने शत्रुओं से सावधानी बरतनी चाहिए।
  • इसी के साथ कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • सूर्य गोचर का आपको विशेष लाभ होगा।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के एकादश भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • जिसके कारण मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा।
  • इस राशि की आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत बनी रहेगी।
  • सूर्य गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कई नए अवसर लेकर आएगा।
  • कार्यस्थल पर कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने से आपको लाभ होगा।
  • सूर्य गोचर व्यापारियों के लिए सूर्य गोचर काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क राशि

  • सूर्य इस राशि के दसवें भाव में होगा।
  • जिसके कारण जातक कार्य क्षेत्र पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
  • कर्क राशि वालों को करियर से जुड़े कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
  • नौकरी पर आपको उन्नति मिलने की अधिक संभावना है।
  • साथ ही जो जातक सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस गोचर के दौरान उत्तम लाभ मिलने की संभावना है।
  • आर्थिक क्षेत्र में यह अवधि अधिक अनुकूल होगी।
  • इस दौरान जातक के वेतन में वृद्धि हो सकती है।
  • साथ ही परिवार के प्रति आपका सम्मान और भी बढेगा। साथ ही आप उनके साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।

सिंह राशि

  • सिंह राशि में सूर्य गोचर नवम भाव में होगा।
  • इस गोचर के कारण सिंह राशि के जीवन के हर क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा।
  • साथ ही सूर्य गोचर के कारण सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • वहीं आपके आसपास के लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।
  • परिवार के साथ आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती हैं, इसीलिए आपको अपने स्वभाव को शांत रखना चाहिए।
  • वही कार्य से संबंधित किसी प्रकार की यात्रा को करनी पड़ सकती हैं।
  • इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि

  • सूर्य गोचर कन्या राशि के आठवें भाव में होगा।
  • जिसके कारण इस राशि पर कार्य का बोझ अधिक पड़ जाएगा।
  • काम के बोझ के कारण कन्या राशि वालों को मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • वही इन जातकों को कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिन्हें आप टाल नहीं सकते।
  • आर्थिक क्षेत्र की बात करें, तो इस अवधि में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
  • वही आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की बेहद जरूरत है।
  • आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे।

तुला राशि

  • सूर्य गोचर तुला राशि के सातवें भाव में होगा।
  • जिसके कारण इस राशि के व्यवसाय में कई प्रकार के बदलाव होंगे।
  • आपको बता दें कि सूर्य गोचर के कारण तुला राशि वालों नौकरी क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
  • साथ ही इस दौरान तुला राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ होगा।
  • निजी जीवन की बात करें, तो आपको अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि गोचर के कारण आपके रिश्ते पर इसका प्रभाव होगा।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण जातक को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
  • वही इस दौरान जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए अब भी उत्तम रहेगी।
  • इसी के साथ जो लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यह समय उत्तम रहेगा।
  • निजी जीवन में परिस्थितियां इस राशि के लिए सामान्य रहेगी।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से आपको छोटी-मोटी समस्या हो सकती हैं।

धनु राशि

  • धनु राशि के पांचवें भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण आपको कार्यक्षेत्र पर लाभ होगा।
  • इसी के साथ आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
  • सूर्य गोचर के कारण आर्थिक क्षेत्र में आपको विशेष लाभ होगा और इस दौरान आपका आर्थिक क्षेत्र भी मजबूत बनेगा।
  • साथ ही प्रेम संबंधों में वाद-विवाद होने की अधिक संभावना है।
  • आपके कार्यक्षेत्र पर परेशानियों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आपको तनाव का सामना करना पडेगा।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

  • मकर राशि के चौथे भाव में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण आप लोग अपने कार्यक्षेत्र में काफी वृद्धि करेंगे।
  • साथ ही पेशेवर जीवन में किसी तरह की अच्छी खबर मिलने की अधिक संभावना बन रही है।
  • सरकारी क्षेत्रों के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है।
  • आपको इस दौरान किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए।
  • निजी जीवन में आपकी मां को कुछ स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती हैं
  • इसके अलावा आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

  • सूर्य गोचर कुंभ राशि के तीसरे भाव में होगा।
  • इस अवधि के दौरान कुंभ राशि वाले अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे।
  • इसी के साथ आपके जीवन में कई चुनौतियां आएंगी। लेकिन आप उनसे पार पाने में सक्षम होंगे।
  • साथ ही आर्थिक क्षेत्र के लिए यह गोचर बेहद लाभदायक रहेगा।
  • निवेश करने से आपको लाभ होगा।
  • वहीं आपको छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
  • साथ ही इन यात्राओं से आपको काफी लाभ होगा।
  • आपका आपके परिवार के साथ अच्छा संबंध स्थापित होगा।

मीन राशि

  • मीन राशि के दूसरे भाग में सूर्य गोचर होगा।
  • इस गोचर के कारण मीन राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है।
  • साथ ही आपको वित्त के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • किसी भी तरह के फैसले को लेने से पहले आपको सोच विचार जरूर करना चाहिए।
  • कार्यक्षेत्र पर सूर्य गोचर के कारण आपकी वाणी में कठोरता उत्पन्न होगी।
  • साथ ही कार्यक्षेत्र पर वाद-विवाद होने की अधिक संभावना बन रही है।
  • आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
  • इसी के साथ आपको स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Astrotalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 2,305 

Share

Recent Posts

  • Daily Horoscope

Daily Cancer Horoscope Today May 6, 2024

13 mins ago
  • Daily Horoscope

Daily Gemini Horoscope Today May 6, 2024

28 mins ago
  • Daily Horoscope

Daily Taurus Horoscope Today May 6, 2024

43 mins ago
  • Daily Horoscope

Daily Aries Horoscope Today May 6, 2024

58 mins ago