English

तिल के इन निशानों से जाने पूर्व जन्म से जुड़ा रहस्य

1. सभी के शरीर के किसी न किसी अंग पर ब्यूटी स्पॉट यानी तिल होता है। लेकिन ‌तिल केवल खूबसूरती ही नहीं बताता, ये पिछले जन्म के राज भी खोल देता है।

2. तिल के विषय कई प्रकार की मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार पूर्व जन्म में व्यक्ति को जिस स्थान पर चोट लगी होती है उस स्थान पर वर्तमान जन्म में इस तरह का निशान होता है। 

हालांकि समुद्रशास्त्र में इस तरह के निशान को भविष्य जानने के लिए प्रयोग में लाया गया है। इस विज्ञान में बताया गया है कि जिस स्थान पर तिल होता है उसके अनुसार उसका अलग-अलग फल मिलता है। 

3. यहां हम बात करते हैं आंखों के आस-पास मौजूद तिल। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के दोनों भौहों के मध्य तिल होता है उसे बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती हैं। लेकिन किसी महिला के भौहों के मध्य में तिल हो, तो यह उनके लिए भाग्यशाली होने का सूचक होता है। ऐसी महिलाओं की शादी धनवान परिवार में होती है और इनका पति उच्चाधिकारी होता है।

4. जिस व्यक्तियों की दांयी आंख पर तिल होता है उनका दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

5. दूसरी ओर बायीं आंख पर तिल होने पर दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिनकी पलकों पर इस तरह का निशान होता है वह एकांतप्रिय होते हैं और संवेदनशील होते हैं। 

6. कुछ लोगों के आंखों के अंदर भी तिल का निशान होता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति पूर्व जन्म में सर्प योनि में था। इन्हें किसी भी अनहोनी का पहले से पूर्वाभास हो जाता है। एसे व्यक्ति भावुक और कोमल हृदय वाले होते हैं।

By astrologer (ज्योतिषी) – Ankit Sharma

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 7,715 

Share