mythological tales

धन से जुड़़ी हर समस्या के समाधान के लिए अपनाएं भगवान शिव का यह उपाय

भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता है। हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों की मानें तो भगवान शिव की इच्छा मात्र से ही सृष्टि का निर्माण हुआ। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों की हर प्रकार की इच्छाओं को बिना शर्त पूरा कर देते हैं। कलयुग में भगवान शिव ही एक ऐसे देव हैं जिनको सबसे ज्यादा पूजा जाता है। ऐसे में आज हम शिवजी से जुड़ा एक ऐसा उपाय आपको बताने जा रहे हैं जिसको करने से आप धन से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

भगवान शिव का यह उपाय दिलाएगा धन और समृद्धि

वर्तमान समय में कर्म की अहमियत तभी है जब उससे अर्थ कमाया जा सके। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अत्यधिक कर्म करने के बावजूद भी उचित फल नहीं पा पाते। यदि आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं तो नीचे दिया गया उपाय आपके लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। 

करें भगवान शिव का यह उपाय

यदि धन से जुड़ी समस्या से आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन रात को 11  से 12 बजे के बीच  शिवलिंग के सामने दीया जलाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी आपकी समस्याएं दूर होंगी और साथ ही आपके जीवन में समृद्धि और सुख भी आएगा।

कथा

इस उपाय से जुड़ी एक प्राचीन कथा हमारे ग्रंथों में मिलती है। इस कथा के अनुसार गुणनिधि नाम का एक गरीब व्यक्ति था जो कि 1 दिन रात को भोजन की खोज में निकला। चारों दिशाओं में भोजन खोजने के उपरांत जब वो थक गया तो, रात को लगभग 11-12 बजे के बीच वह शिव मंदिर में पहुंच गया उसका विचार था कि वह रात को शिव मंदिर में विश्राम करेगा और उसके बाद सुबह वहां से चला जाएगा। 

रात के समय शिव मंदिर में बहुत ज्यादा अंधेरा था इसलिए उसने अपने अंग वस्त्र को जला दिया। ताकि वहां पर उजाला हो सके हालांकि गुणनिधि ने यह काम अनजाने में किया लेकिन इसका शुभ फल उसे अगले जन्म में मिला। अगले जन्म में गुणनिधि नाम का यह गरीब देवताओं का कोषाध्यक्ष बना और उसे कुबेर का पद प्राप्त हुआ।

यदि आपके जीवन में भी धन से जुड़ी समस्या है और आप इसे दूर करना चाहते हैं तो श्रद्धा भक्ति के साथ रात के समय शिवलिंग के सामने दीपक जलाएं। इससे न केवल आपको धन की प्राप्ति होगी बल्कि आपको जीवन में समृद्धि भी मिलेगी और सामाजिक स्तर पर भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिवलिंग के सामने दिया जलाते समय आप महामृत्युंजय मंत्र का जप या ॐ नमः शिवाय का जाप कर सकते हैं। हालांकि यह उपाय अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं बल्कि समाज कल्याण के लिए किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है।

प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को किस तरह करें प्रसन्न

सोमवार को भगवान शिव का वार कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी जातक भगवान शिव की पूजा करता है उसे शुभ फल अवश्य मिलते हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां अच्छे ऊपर की कामना में भगवान शिव का व्रत रखती हैं।  इसके साथ ही जो लोग पारिवारिक जीवन में शांति चाहते हैं वह भी सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। शिव की अराधना करने से कुंडली के दोष भी दूर होते हैं।

भगवान शिव सांसारिक लोगों के साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति करने वाले लोगों के भी स्वामी हैं इसलिए सोमवार के दिन आध्यात्मिक शक्ति की वृद्धि करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। भगवान शिव की निरंतर आराधना करने से मन शांत हो जाता है और व्यक्ति जन्म मृत्यु के भय से दूर हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के भक्तों को मृत्यु के बाद शिव लोक की प्राप्ति होती है।

यदि आप भी अपने जीवन की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए भगवान शिव के  उपायों को अपनाकर जीवन में शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हथेली की स्वास्थ्य रेखा से जानें किन लोगों को है कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा

 3,445 

Share