जिस तरह ज्योतिष शास्त्र कुंडली का अध्ययन करके व्यक्ति के जीवन के बारे में भविष्यवाणी करता है वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं से भी काफी कछ पता चल जाता है। आज हम आपके हाथ की स्वास्थ्य रेखा के बारे में बाएंगे जिससे आपको लगने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इससे वर्तमान में फैले कोरोना वायरस का संक्रमण किन लोगों को होने की ज्यादा संभावना है इसके बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
हर शख्स चाहता है कि उसका स्वास्थ्य हमेशा सही रहे लेकिन कई वजहें हैं जिनके चलते व्यक्ति को बीमारियां लग जाती हैं। इन वजहों के बारे में कुछ हद तक आप अपनी स्वास्थ्य रेखा से पता कर सकते हैं। कुंडली में जिस प्रकार स्वास्थ्य का अलग भाव होता है उसी तरह हथेली में भी स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए एक रेखा होती है।
हथेली में यह रेखा बुध पर्वत के मूल से निकलती है और चंद्र पर्वत से होते हुए हाथ में मणिबद्ध रेखाओं की तरफ बढ़ती है। यह रेखा इंसान की सेहत के बारे में बहुत कुछ बयान कर देती है। इसकी लंबाई, गहराई आदि का अध्ययन करके आप भी अपने स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
आपके हाथ पर बनी स्वास्थ्य रेखा पर यदि लाल धब्बे बने हैं तो आपको संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आपको खुद का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही बुध पर्वत से शुरु हुई स्वास्थ्य रेखा यदि चंद्र पर्वत पर छल्लेदार बनकर समाप्त हो जाए तो संक्रामक बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे लोग बुखार, सर्दी जुकाम से अक्सर परेशा रह सकते हैं। यही नहीं ऐसे लोगों को सांस की भी समस्या हो सकती है। यदि आपके हाथ की यह रेखा में भी ऐसे संकेत हैं तो वर्तमान समय में अपना अत्यधिक ख्याल रखें।
जिन लोगों के हाथ में यह रेखा विराजमान नहीं होती उन लोगों की काया निरोगी मानी जाती है। ऐसे लोगों को आजीवन कोई ऐसा रोग नहीं होता जिससे इनको बहुत ज्यादा परेशानी हो।
यह भी पढ़ें- बिजनेस में मिलेगा मुनाफा, यदि आपकी कुंडली में हैं यह योग
338 total views
Tags: health line, स्वास्थ्य रेखा
No Comments