आज का राशिफल (Today Rashifal)
अपडेटेड:
आज का राशिफल (aaj ka rashifal) आपके ग्रह-नक्षत्रों की दैनिक स्थिति का फलादेश है, जो आपको आज मिलने वाली सफलताओं, चुनौतियों और अवसरों का पूर्व भविष्यफल देता है। करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यफल पढ़ने के लिए अपनी चंद्र राशि चुनें और अपना दैनिक राशिफल (dainik rashifal) पढ़ें!
दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए अपनी राशि चुने
सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल पढ़ें।

आज खुद का ख्याल व खुद का ध्यान रखने की जरूरत हो सकती है क्योंकि छोटी मोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में घबराने की बजाय डॉक्टर से सलाह लें। आर्थिक मामलों में आप शान शौकत में अधिक खर्च कर सकते हैं। ऐसे में बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन भावनाएं जाहिर करने से पहले सोचें। करियर में अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी सलाह देते हैं कि योजनाओं पर भरोसा रखें।
और पढ़ें
आज खान-पान में सावधानी रखें और जरूरत से ज्यादा मीठा या अनहेल्दी खाने से बचें। कामकाज में आपके मिलनसार व्यवहार से नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक फैसले लेते समय अपनी शर्तें स्पष्ट रखें। प्रेम जीवन में पहल करने का अच्छा मौका मिल सकता है। करियर में कोई नया कदम उठाने से पहले उसके फायदे और नुकसान समझ लें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपको भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि सोच-समझकर फैसले लें।
और पढ़ें
आज चंद्रमा का तुला राशि में होना आपको अपनी भावनाओं और निजी जरूरतों को समझने का मौका दे सकता है। लंबे समय से किसी दर्द या कमजोरी को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो जांच करवाएं। आर्थिक मामलों में अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फैसला लें। प्रेम जीवन में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और बातचीत से उलझन दूर हो सकती है। करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो विकल्पों की जानकारी जुटाएं। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि बदलाव से पहले पूरी तैयारी करें।
और पढ़ें
sआज परिवार की किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाएं किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें। आर्थिक लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखें और अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में नए लोगों से मुलाकात किसी नई शुरुआत का मौका दे सकती है। ऑफिस में आलोचना को दिल पर लेने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने की प्रेरणा दे सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें।
और पढ़ें
आज शरीर में ऊर्जा कम महसूस हो तो अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। आर्थिक मामलों में अपनी उपलब्धियों को पहचानें और भविष्य के लिए व्यावहारिक लक्ष्य तय करें। प्रेम जीवन में आत्मसम्मान को महत्व दें और ऐसे व्यवहार को नजरअंदाज न करें, जिससे आपको ठेस पहुंचे। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हो सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी सलाह देते हैं कि नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
और पढ़ें
आज सेहत सुधारने के लिए कोई छोटी अच्छी आदत अपनाएं, जैसे समय पर भोजन करना या थोड़ा टहलना। निवेश में बड़े मुनाफे के लालच से बचें और सभी शर्तें अच्छी तरह समझें। प्रेम जीवन में ईमानदार बातचीत से पुरानी उलझन दूर हो सकती है। काम में परेशानी आए तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेने से न हिचकें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर घर-परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत बढ़ा सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि हर फैसला सोच-समझकर लें।
और पढ़ें
आज पुरानी बीमारी के लक्षण दोबारा महसूस हों तो इलाज में देरी न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भुगतान में देरी या खरीदारी की योजना टलने से परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में किसी के व्यवहार को लेकर उलझन हो तो सीधे बात करें। करियर में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सकता है। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर बातचीत और नए संपर्कों को बढ़ावा दे सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी सलाह देते हैं कि आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।
और पढ़ें
आज भोजन धीरे-धीरे करें और खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए अपनी खूबियों और अनुभव का इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन में अपनी जरूरतों और भावनाओं को भी महत्व दें। करियर में रचनात्मक विचार आपको आगे बढ़ने का मौका दिला सकते हैं। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर कमाई और खर्च से जुड़े मामलों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि केवल योजना न बनाएं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए कदम भी उठाएं।
और पढ़ें
आज यात्रा या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सफर के दौरान बीच-बीच में थोड़ा चलें, ताकि शरीर में जकड़न न हो। आर्थिक मामलों में दूसरों की कमाई देखकर अपनी योजनाएं न बदलें। प्रेम जीवन में पुराने अनुभवों को पीछे छोड़कर नए रिश्तों के लिए तैयार हो सकते हैं। करियर में नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले साथियों की राय लें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास और अपनी बात रखने की क्षमता को बढ़ा सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी सलाह देते हैं कि नए विचारों के लिए खुले रहें।
और पढ़ें
आज शरीर में किसी पुराने दर्द की परेशानी महसूस हो तो आराम करें और जरूरत पड़ने पर जांच करवाएं। आर्थिक मामलों में किसी मुलाकात या बातचीत से नया अवसर मिल सकता है, लेकिन प्रस्ताव की जांच जरूर करें। प्रेम जीवन में पुराने रिश्ते से आगे बढ़ने के लिए खुद को समय दें। ऑफिस में तनाव हो तो शांत रहकर काम पूरा करें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपको अपनी भावनाओं और योजनाओं पर विचार करने का अवसर दे सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
और पढ़ें
आज सामाजिक मेलजोल के बीच अपनी ऊर्जा का भी ध्यान रखें। हर काम या निमंत्रण के लिए हां कहना जरूरी नहीं है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए खर्चों का हिसाब रखें और बचत को प्राथमिकता दें। प्रेम जीवन में कोई अहम बात सामने आ सकती है, इसलिए बड़े फैसले से पहले सामने वाले के इरादे समझें। करियर में आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर दोस्तों और नए संपर्कों से जुड़ने के अवसर दे सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषी सलाह देते हैं कि बजट संभालकर चलें।
और पढ़ें
आज नींद का समय सुधारने की कोशिश करें और सोने से पहले खुद को शांत होने का समय दें। आर्थिक मामलों में देरी या कम लाभ मिलने पर निराश न हों, बल्कि अपनी योजना में जरूरी बदलाव करें। प्रेम जीवन में किसी उलझन भरे रिश्ते पर गंभीरता से विचार करें और आत्मसम्मान को महत्व दें। नौकरी में वेतन या पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। चंद्रमा का धनु राशि में गोचर करियर और भविष्य के लक्ष्यों पर आपका ध्यान बढ़ा सकता है। हमारे ज्योतिषी सलाह देते हैं कि मेहनत जारी रखें और धैर्य बनाए रखें।
और पढ़ेंअपनी राशि नहीं पता? जन्म विवरण से जानें →
आपकी राशि (चंद्र राशि) इस पर निर्भर करती है कि आपके जन्म के समय चंद्रमा कहाँ था — अपना जन्म विवरण भरें, हम आपका राशिफल खोल देंगे।
जीवन क्षेत्रों के अनुसार आज का राशिफल
देखें कि आज सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्या होने वाला है।

आज ग्रह प्रेम, रिश्तों और दिल के मामलों को कैसे प्रभावित करते हैं।

आज की ऊर्जा आपकी महत्वाकांक्षा, काम और पेशेवर कदमों को कहां समर्थन देती है।

वित्त, खर्च और पैसे के महत्वपूर्ण फैसलों पर मार्गदर्शन।

आज आपकी ऊर्जा, आराम और स्वास्थ्य के लिए सितारे क्या सुझाव देते हैं।
दैनिक राशिफल पढ़ने के फायदे
राशिफल सिर्फ यह नहीं बताता है कि भविष्य में क्या हो सकता है, बल्कि यह जागरूकता, आत्म-चिंतन और रोजमर्रा के जीवन में सोच-समझकर आगे बढ़ने की आदत मजबूती देता है।
राशिफल आपको अपनी रोजमर्रा की स्थितियों को एक नए नजरिए से देखने में मदद करता है। अगर आप अपने बारे में, अपने करियर के बारे में या रिश्ते के बारे में कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो राशिफल आपको नया नजरिया पाने और आगे बढ़ने से पहले रुककर सोचने में मदद करता है।
आप अपना राशिफल पढ़ने के लिए समय निकालें। इससे आपको अपने विचारों, खूबियों, भावनाओं, संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में बेहतर समझ मिलेगी। राशिफल खुद के बारे में जानने और जीवन में आपके लिए क्या मायने रखता है, इस पर विचार करने में मदद करता है।
राशिफल आपको भविष्य में आने वाले मौकों का पूरा लाभ उठाने और मुश्किलों से निपटने में मदद करता है। यह आपको अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोचने के लिए भी प्रेरित करता है और आपको अपने इरादे तय करने और रोजमर्रा के अनुभवों को सकारात्मकता के साथ जीने का अवसर प्रदान करता है।
आपको यह भी पसंद आ सकता है
अपना आज का राशिफल (aaj ka rashifal) पढ़ना आपके भविष्य की भविष्यवाणी करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। दैनिक राशिफल (dainik rashifal) के माध्यम से भविष्य की भविष्यवाणी करना एक प्राचीन प्रथा है और आज भी प्रासंगिक है। राशिफल भविष्यवाणी विभिन्न ज्योतिषीय पहलुओं जैसे कि ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, तिथि और बहुत कुछ के आधार पर व्यक्ति दैनिक भविष्यफल बताया जाता है ।
एस्ट्रोटॉक में हमारे पास अत्यधिक अनुभवी ज्योतिषियों की एक टीम है, जो सबसे प्रामाणिक आज का, आने वाले कल का, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल बनाने का काम करते हैं।
आप अपने आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी हमारे राशिफल 2027 पर पढ़ सकते हैं।
आज का राशिफल किस राशि पर आधारित है?
हमारा दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को विशेष स्थान प्राप्त है क्योंकि यह हमारे मन और भावनाओं के कारक हैं। इसलिए हमारे दैनिक जीवन में चंद्र ग्रह का विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषी चंद्रमा की चाल और स्थिति की गणना करके आज का राशिफल तैयार करते हैं।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार 12 राशियाँ हैं - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस भी राशि में स्थित होता है, वह आपकी चंद्र राशि कहलाती है। ज्योतिषी जातक की चंद्र राशि के आधार पर उसका दैनिक राशिफल लिखते हैं।
अगर आप अपनी चंद्र राशि नहीं जानते तो, यहाँ चंद्र राशि कैलकुलेटर पर जान सकते हैं।
दैनिक राशिफल किस समय पढ़ना चाहिए?
राशिफल देखने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि सुबह राशिफल से मिले संकेतों के आधार पर आप अपनी दिनचर्या की योजना बना सकते हैं। Astrotalk पर आपकी राशि के आधार पर प्रेम, रिलेशनशिप, विवाह, करियर, धन, व्यवसाय और सेहत जैसे जीवन के अहम विषयों पर विस्तृत भविष्यफल उपलभ्ध कराया जाता है।
आज के राशिफल में शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ रत्न और शुभ मुहूर्त का प्रभाव
राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए दैनिक भविष्यफल के साथ शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ रत्न और शुभ मुहूर्त की जानकारी भी दी जाती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन सभी का विशेष महत्व होता है। इन शुभ तत्वों के प्रभाव से आपका दिन सकारात्मक बन सकता है।
राशिफल में बताए शुभ रंग को दिनचर्या में शामिल करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। शुभ अंक आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। शुभ मुहूर्त में किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बनाना अनुकूल माना जाता है। जबकि शुभ रत्न धारण करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ सकती है। इस प्रकार ये सभी तत्व आज के राशिफल के महत्वपूर्ण पहलू हैं, जो आपके दिन को बेहतर और शुभ बनाने में सहायक हो सकते हैं। इसलिए आज का राशिफल पढ़ते समय इन शुभ चीजों को नंजरअंदाज न करें।
राशिफल और कुंडली के फलादेश में अंतर क्यों होता है?
राशिफल और कुंडली दोनों ही ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के आधार पर जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करते हैं, लेकिन दोनों के फलादेश में अंतर होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि दैनिक राशिफल किसी दिन या अवधि के ग्रहों के प्रभाव की सामान्य भविष्यवाणी है, जो सभी लोगों के लिए उसकी राशि के आधार पर तैयार की जाती है।
दैनिक राशिफल में आज का दिन शुभ, पर अगले दिन के राशिफल में दिन चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दैनिक राशिफल का फलादेश ग्रहों के वर्तमान गोचर और उसके संभावित प्रभावों के आधार पर होता है। वही दूसरी तरफ कुंडली का विश्लेषण व्यक्ति की जन्म संबंधी जानकारी, लग्न, 12 भाव, व्यक्तिगत ग्रह दशा, मंगल दोष, कालसर्प दोष, साढ़ेसाती, महादशा आदि पर आधारित होता है। यह प्रभाव हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है और इसी कारन ये राशिफल से काफी अलग हो सकता है।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, तो दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं। वहीं करियर, विवाह, प्रेम, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य आदि पर व्यक्तिगत स्थिति को जानने के लिए जन्म कुंडली का विश्लेषण अधिक विस्तृत जानकारी दे सकता है। जीवन में किसी प्रकार की समस्या है तो ज्योतिष से फ्री चैट कर व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हां, रोज राशिफल पढ़ने से दिन की ऊर्जा, संकेत और संभावित चुनौतियों का पता चलता है, जिससे किसी कार्य के लिए योजना बनाने, बेहतर निर्णय लेने और सावधानी बरतने में में मदद मिलती है।
आज का राशिफल से अशुभ या नकारात्मक संकेत मिले तो इसे संभावित चेतावनी मानकर सावधानी बरतें। इसके साथ ही किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से कुंडली दिखाकर राशि के अनुकूल उपाय भी कर सकते हैं।
दैनिक राशिफल का आधार मुख्य रूप से चंद्र राशि को माना जाता है। इसलिए दैनिक राशिफल में चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। लगभग हर सवा दो दिन में गोचर करने के कारण चंद्रमा जातक की दैनिक भावनाओं, मन की स्थिति और दैनिक कार्यों को प्रभावित कर सकता है।
राशिफल नया दृष्टिकोण दे सकता है, लेकिन यह आपकी समस्याओं का सीधा समाधान नहीं कर सकता है।
आज के राशिफल से करियर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन आदि के बारे में महत्वपूर्ण संकेत मिलते हैं।
राशिफल की सटीकता वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। इसे सामान्य अनुमान और मार्गदर्शन के तौर पर देखा जाना चाहिए।
जन्म कुंडली के अलग-अलग भाव जीवन के इन भिन्न-भिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए सभी क्षेत्र का राशिफल अलग-अलग होता है।
