Astrology information

जानें कैसा होता है सिंह लग्न का वैवाहिक जीवन: कैसे पा सकते है वैवाहिक सुख

ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का अपना महत्व होता है। उसी तरह सिंह लग्न का भी अपना एक अलग महत्व होता है। बता दें कि ज्योतिष में लग्न काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी के साथ कुंडली के पहले भाव को लग्न कहा जाता है। साथ ही लग्न का किसी व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है और हर लग्न के लोगों की कुछ अलग खासियत और कुछ कमियां होती हैं। चलिए जानते हैं कि सिंह लग्न के लोग कैसे होते हैं उनका वैवाहिक जीवन किस प्रकार होता है-

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

सिंह लग्न का महत्व

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में लग्न काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसी आधार पर जातक के स्वभाव का अध्ययन किया जाता है। और यह जातक के गुण और अवगुण के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। बता दें की कुंडली के प्रथम भाव को लग्न कहा जाता है, जो जातक के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। लग्न के अनुसार जातक को शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के परिणाम प्राप्त होते हैं।

कैसे होते हैं सिंह लग्न के लोग

आपको बता दें कि इस लग्न के लोग काफी मजबूत होते है। साथ ही सिंह लग्न का स्वामी सूर्य को माना जाता है और यह अग्नि तत्व का प्रधान लग्न होता है। साथ ही इस लग्न के लिए सूर्य, मंगल और बृहस्पति मित्र है। जबकि बुध, शुक्र और शनि इसके शत्रु माने जाते हैं। 

यह भी पढें – दुनिया के 10 तानाशाह: तानाशाह और ज्योतिष

सिंह राशि के लोग काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं और यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में बड़े माहिर होते हैं। इन लोगों में किसी भी समूह का नेतृत्व करने का गुण होता है। यह अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही सिंह लग्न के लोगों के पास किसी तरह की कला या संगीत और अभिनय का गुण होता है। आपको बता दें कि यह लग्न धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र से भी जुड़े हैं। 

सिंह राशि के जातक प्रेम, काम और रिश्तो में काफी ईमानदार होते हैं या यह अपने हर रिश्ते को बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं। यह लोग जिससे प्रेम करते हैं उसे बड़ी ईमानदारी से निभाते हैं। इन्हें अपने शुरुआती दिनों में कैरियर में काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन यह अपने करियर में बहुत आगे जाते हैं। इसी के साथ इनका स्वास्थ्य पित प्रधान होता है।

कैसा होता है सिंह लग्न का वैवाहिक जीवन

सिंह लग्न के लोग हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही यह दूसरों को खुश देखना चाहते हैं वहीं यह कभी भी किसी का बुरा नहीं चाहते हैं, उसी तरह यह लोग अपने रिश्ते में अपना पूरा 100 प्रतिशत देते हैं। साथ ही यह अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं और अपने वैवाहिक जीवन को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

इसी के साथ प्रेम के मामलों में सिंह लग्न की महिलाएं बहुत ज्यादा गंभीर और विश्वसनीय होती है। साथ ही इस राशि के लोग परंपराओं में अधिक विश्वास रखते हैं। वहीं इस राशि के लोग चाहते हैं कि उनका जीवन साथी इन्हे पूरी तरीके से सहयोग दें और उनकी भावनाओं को समझें।

यह भी पढ़ें – गुरु हो रहा है उदय, इन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर

साथ ही सिंह लग्न के जातक अपने करीबियों के साथ-साथ अनजान लोगों की भी काफी सहायता करते हैं। इसी के साथ यह लोग अपने साथी से बेहद प्रेम करते हैं और उनका बेहद सहयोग करते हैं। इस राशि के लोगों के सपने काफी बड़े होते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए काफी अधिक मेहनत करते हैं। इस राशि के लोग अपने पारिवारिक जीवन में काफी वफादार होते हैं और अपने रिश्ते को फायदारी से निभाते है।

इस राशि के लोगों के गुण व अगुण

गुण

  • सिंह लग्न के लोग काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  • वहीं सिंह लग्न के लोग अपने हर कार्य को बड़ी ईमानदारी से पूरा करते हैं।
  • यह लोग काफी स्पष्टवादी होते हैं और अपने शत्रु पर हमेशा विजय प्राप्त करते हैं।
  • इस राशि के लोगों के काफी बड़े सपने होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए यह काफी मेहनत भी करते हैं।
  • करियर के शुरुआती दिनों में इन लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन बाद में यह काफी सफलता प्राप्त करते हैं।
  • इन लोगों में नेतृत्व करने गुण होता है।
  • इसी के साथ यह जातक परेशानी में सोच-समझकर ही फैसला लेते हैं।
  • यह लोग अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त करने की लालसा में रहते हैं।
  • इसी के साथ इनकी हंसमुख छवि लोगों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र होता है। इसी कारण इन्हें लोग काफी पंसद करते है।

अवगुण

  • यह लोग काफी ज्यादा चिंतन करने वाले होते हैं।
  • इसी के साथ यह कल क्या होगा इस विषय में आज से ही सोच विचार में जुटे रहते हैं।
  • सिंह लग्न वाले लोगों में अक्सर अहम होता है।
  • सिंह लग्न वाले लोग छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। इनकी सहनशक्ति काफी कमजोर होती है।
  • इसी के साथ यह लोग अहंकारी भी हो सकते हैं।
  • कई बार यह लोग अपनी मर्जी दूसरों पर थोपते हैं जिसके कारण कई लोग इन्हें पसंद नही करते हैं।
  • कोई इन्हें आदेश दें, यह इन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। यह अपने मन अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • सिंह लग्न वालों का स्वामी सूर्य, इस लग्न के लिए काफी शुभ होता है।
  • साथ ही सिंह राशि वालों को रोज सुबह उठकर सूर्य देव को जल देना चाहिए। इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • साथ ही इस लग्न के जातकों को माणिक्य धारण करना चाहिए। यह आपके लिए काफी शुभ होगा।
  • वहीं आप भाग्य के स्वामी मंगल के लिए मूंगा रत्न पहन सकते हैं, इससे आपको शुभ फल प्राप्त होते है।
  • आपको बता दें कि जिन लोगों की कुंडली में सिंह लग्न होता है उनके वैवाहिक सुख का कारक ग्रह शनि को माना जाता है।
  • अगर सिंह राशि वाले के विवाह जीवन में लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो उन्हें शनि पुष्य नक्षत्र में नाव की कील से बना छल्ला मध्यमा अंगुली में पहनना चाहिए।
  • इसी के साथ पति या पत्नी में से जिसका लग्न, सिंह लग्न हो उसे ही यह धारण करना चाहिए। इससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। और वाद-विवाद भी नही होता है।

साथ ही आपको अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

Share