गुरु हो रहा है उदय, इन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर

गुरु उदय

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और राशियों का काफी महत्व होता है। क्योंकि जब कोई ग्रह परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर राशियों पर होता है और यह प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के होते है। साथ ही  वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर के साथ-साथ ग्रहों का अस्त और उदय होना भी महत्वपूर्ण होता है। इसे इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। जहां एक तरफ जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उस ग्रह के शुभ प्रभावों में काफी कमी आती है। वहीं दूसरी तरफ ग्रह उदित होते ही उसके शुभ प्रभावों में दोबारा से वृद्धि होने लगती है। बता दें कि गुरु बीते महीने यानि 22 फरवरी को अस्त हुआ था और 23 मार्च 2022 को गुरु उदय होने जा रहा है। 

आपको बता दें कि ज्योतिष में कुल 9 ग्रह और 12 राशियों होती है, जिनके आधार पर गणनाएं की जाती हैं। साथ ही सभी ग्रहों में से गुरु ग्रह सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता हैं। इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह सम्मान, विवाह, भाग्य, आध्यात्म क्षेत्र, संतान का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह का गोचर जातक के लिए काफी अहम होता है क्योंकि यह जातक के जीवन में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव की स्थिति को उत्पन्न कर सकता है।

यह भी पढ़ें-नपुंसक योग: कैसे बनता है जातक की कुंडली में नपुंसक योग

साथ ही अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत है, तो यह आपके लिए शुभ होता है। वहीं गुरु उदय इसी महीने होने जा रहे हैं। चलिए जानते है 23 मार्च को होने वाले गुरु उदय से किन राशियों को लाभ होगा-

ज्योतिष अनुसार बृहस्पति ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का काफी महत्व होता है। साथ ही सभी ग्रह जातक को अलग-अलग परिणाम देते हैं, वही बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह भी कहा जाता है। बता दें कि गुरू धनु और मीन राशि का स्वामी है और कर्क इसकी उच्च राशि है और मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है। साथ ही गुरु ग्रह ज्ञान, शिक्षक, संस्थान, भाई-बहन, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान- पुण्य आदि का कारक माना जाता है।

यह भी पढें – दुनिया के 10 तानाशाह: तानाशाह और ज्योतिष

साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति बलवान होता हैं उन्हें सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता हैं। वहीं वह जातक जीवन में धन संपदा, मान सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद को प्राप्त करता है। साथ ही बृहस्पति ग्रह किसी एक राशि में गोचर करने के लिए लगभग 1 वर्ष का समय लेता हैं। और बृहस्पति को दो राशियों धनु और मीन का आधिपत्य प्राप्त है। साथ ही गुरु जब भी कर्क राशि में आता है, तो वह उच्च  होता हैं यानी यह कर्क राशि में जातक को अच्छा फल प्रदान करता हैं। लेकिन मकर राशि में यह नीच होता हैं।

गुरु उदय 2022

पंचांग के मुताबिक गुरु ग्रह 23 फरवरी 2022 को अस्त हुआ था। और यह गुरु 32 दिनों तक अस्त रहा था। लेकिन अब 27 मार्च 2022 को गुरु उदय होने जा रहा है।  बता दें कि गुरु अस्त होने से जातक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही गुरु उदय होने से जातक के जीवन में कई बदलाव आते है। साथ ही गुरु का उदय सभी राशियों के लिए बदलाव लेकर आता है। इसी के साथ इससे जातक को काफी लाभ भी होता है। 

यह भी पढ़े – जन्मकुंडली के ये घातक योग बर्बाद कर देते है जीवन, करें ये उपाय

साल 2022 गुरु उदय स्थिति

आपको बता दें कि 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त हुआ था। और यह 27 मार्च 2022 को दोबारा से उदय होगा। और 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी राशि मीन में गोचर करेंगा। जिसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगा। साथ ही बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री होगा। और इसके बाद 24 नवंबर 2022 को गुरु दोबारा से मार्गी होगा।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी लेते है गलत निर्णय, तो जानें ज्योतिष कारण 

चलिए जानते है किस राशि को 23 मार्च को होने वाले गुरु उदय से लाभ होगा और उस राशि के जातक के जीवन में क्या बदलाव होगा

मेष राशि (Aries)

  • आपको बता दें कि मेष राशि में गुरु 11वें स्थान में उदित होगा जिसे आय का स्थान माना जाता है। 
  • वहीं इस दौरान मेष राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होने के साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। 
  • साथ ही जातक को व्यापार में धन लाभ हो सकता है। वहीं इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य उत्तम स्थिति में बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

  • वृषभ राशि वालों के लिए गुरु उदय से जबरदस्त लाभ के योग बन रहे है।
  • साथ ही इस राशि के जातक जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते है। 
  • वहीं इस दौरान धन लाभ के प्रबल आसार हैं। 
  • आपको इस दौरान वाहन और मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। 
  • साथ ही इस राशि के जातक एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 
  • आप किसी पुराने निवेश से इस अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है।

सिंह राशि (Leo)

  • इस राशि के जातको के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। 
  • वहीं आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। 
  • साथ ही आपको करियर में लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
  • वहीं अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
  • साथ ही आप आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। और नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

  • बता दें कि गुरु उदय होने से आपके लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं।
  • वहीं जो लोग जॉब करते हैं, तो उनका प्रमोशन हो सकता है।
  • साथ ही इस राशि के जातको को कई नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • जो व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए भी ये समय काफी शुभ रहने वाला है। वही अगर आप इस दौरान नया कोर्स करना चाहते है, तो आप कर सकते हैं।
  • साथ ही आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। और आप धार्मिक यात्रा या आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं।
  • वहीं इस दौरान आपको अपने संबंधों का भी लाभ प्राप्त होगा।
  • साथ ही आपको भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

तुला राशि (Libra)

  • आपको बता दें कि तुला राशि वालों को धन के मामले में लाभ हो सकता है। साथ ही लंबे समय से रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
  • वहीं इस राशि के जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आपको नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • साथ ही  कार्य स्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। वहीं आपका स्थान परिवर्तन का भी योग बना रहा है।
  • इसी के साथ आपको सेहत के मामले में इस दौरान सावधानी रखनी चाहिए।
  • आपको बता दें कि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नही लेना चाहिए। इससे आपको काफी हानि हो सकती है।
  • वहीं आपको आलस से बचना चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या को अनुशासित करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)

  • आपको बता दें कि मकर राशि वालों के लिए गुरु उदय की  स्थिति विशेष फल प्रदान करने वाली है। 
  • बता दें कि इस दौरान भाई-बहन, मित्र, पडोसियों से संबंध बेहतर होंगे। और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
  • साथ ही किसी तरह की पीड़ा से भी राहत मिल सकती है।
  • वहीं लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। और इस दौरान योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। वहीं परिश्रम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।
  • साथ ही भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं।
  • आपको इस दौरान अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी चाहिए। 
  • वहीं किसी तरह के महत्वपूर्ण कामों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। साथ ही आपकी विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर हो सकती है।

बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए करें ये अचूक उपाय

  • अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, तो उसे जरूरतमंद को भोजन दान करना चाहिए।
  • वहीं दही, चावल दान करना काफी शुभ होता है।
  • इसी के साथ आप गुरु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए वीरवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं। यह काफी लाभदायक होता है।
  • साथ ही आपको शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होता है।
  • आप शिव जी का रुद्राभिषेक करके गुरु को प्रसन्न कर सकते हैं और उसके अशुभ परिणामों से बच सकते हैं।
  • वही आप बृहस्पति के दुष्प्रभावों से बचने के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।
  • जिस भी जातक की कुडंली में गुरु की कमजोर दशा है, तो उसे सही करने के लिए आपको पीला कपड़ा, पीला चना, चने की दाल आदि को दान करना चाहिए।
  • साथ ही यह दान गुरुवार के दिन करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • जिस भी जातक की कुंडली में गुरु कमजोर होता है उसे अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
  • साथ ही आपको बड़े-बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए और उनका अपमान नहीं करना चाहिए।

साथ ही आपको अधिक जानकारी के लिए किसी अनुभवी ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े – परीक्षा में सफलता पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिषीय उपाय

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 3,845 

Posted On - March 11, 2022 | Posted By - Jyoti | Read By -

 3,845 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation