AstroTalk

Vishnu rekha: भाग्यशाली होते हैं वह लोग, जिनके हाथों में मौजूद होती है विष्णु रेखा

WhatsAppWhatsAppTwitterTwitterLinkedInLinkedInFacebookFacebookTumblrTumblr

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। क्योंकि जातक की हस्त रेखा को देखकर ज्योतिषी उसके आने वाले भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करते हैं। साथ ही हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से व्यक्ति के हाथों पर बनी रेखा उसके जीवन में आने वाली परेशानियों को भी उजागर करती हैं। इसीलिए ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के साथ कुछ हस्त रेखाएं जातक के भाग्यशाली होने की भविष्यवाणी भी करती है।

वहीं आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी रेखा के बारे में, जिसका आपके हाथ पर होना काफी लाभदायक होता है। कहा जाता है कि अगर यह रेखा किसी जाताक के हाथ पर होती है, तो वह जातक काफी भाग्यशाली होता है। इतना ही नहीं वह अपने जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का सामना डटकर करता है। और अपने जीवन में काफी ऊंचाइयों पर भी जाता है। चलिए जानते हैं वह ऐसी कौन – सी रेखा है, जो आपको जीवन में सौभाग्य प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें – राशिफल के अनुसार इन रत्नों को धारण करना, होता है बेहद ही शुभ

भाग्यशाली होती है यह रेखा

  • जब कोई लकीर ह्रदय रेखा से निकलकर सीधा गुरु पर्वत के पास जाती है, जिससे हृदय रेखा दो भागों में बांट जाती है। उसे ही विष्णु रेखा कहा जाता है।
  • आपको बता दें कि जिन लोगों के हाथ में विष्णु रेखा होती है, वह काफी सौभाग्यशाली व्यक्ति होते हैं।
  • साथ ही यह जातक अपने जीवन में काफी ऊंचाइयों तक जाते हैं।
  • यह जातक अपने जीवन में काफी सफलता भी हासिल करते हैं।

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

भाग्यशाली होते है जातक

  • जिस भी व्यक्ति के हाथ में विष्णु रेखा मौजूद होती है, वह व्यक्ति काफी ज्यादा भाग्यशाली होता हैं।
  • इन लोगो पर भगवान विष्णु अपनी कृपा सदैव बनाए रखते है।
  • साथ ही इनके जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से पार पाने में भगवान विष्णु इनकी पूरी सहायता करते हैं।
  • इन लोगों का स्वभाव थोड़ा निर्भीक होता है।
  • आपको बता दें कि विष्णु रेखा वाले लोगों का उनके दुश्मन कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
  • वहीं यह अपने जीवन को काफी खुशहाली के साथ व्यतीत करते हैं।

यह भी पढ़ें- भूमि पूजन मुहूर्त 2022: नए साल में घर का निर्माण शुरू करने का सबसे अच्छा दिन

V जैसी आकृति

  • आपको बता दें कि अगर आपके हाथ में हृदय रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में बांटने के बाद, अगर यह लकीर अंग्रेजी के V अक्षर जैसी आकृति बनाती है, तो इसे विष्णु रेखा कहते हैं।
  • अगर आपकी हथेली में भी अंग्रेजी के V अक्षर की आकृति बनी है, तो आप काफी भाग्यशाली जातक हो सकते हैं।
  • इस रेखा का संबंध सीधा भगवान विष्णु से होता है।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

जीवन में मिलता है ऊंचा मुकाम

  • इन लोगों को अपने जीवन में काफी सफलता प्राप्त होती हैं।
  • साथ ही कार्य क्षेत्र में इनका कद काफी ऊंचा होता है, और इन्हें समाज में काफी सम्मान प्राप्त होता है।
  • यह जातक बाकी लोगों के लिए एक मिसाल कायम करते हैं। इतना ही नहीं बाकी लोग भी इनकी तरह बनने की कोशिश करते हैं।
  • साथ ही यह लोग काफी ईमानदार किस्म के व्यक्ति होते हैं।
  • यह जातक अपने लक्ष्य को लेकर काफी ज्यादा दृढ़ निश्चय वाले होते हैं।
  • जब तक यह अपने लक्ष्य को प्राप्त ना कर ले, तब तक यह चैन की सांस नहीं लेते हैं।
  • वहीं यह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।
  • वहीं यह अपना लक्ष्य प्राप्त करके ही दम लेते हैं।
  • यह लोग दिल से साफ होते हैं और इमानदारी के रास्ते पर चलकर ही सफलता प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ें – भूलकर भी इन दिशाओं में ना लगाएं घड़ी, होता है बेहद अशुभ

विष्णु रेखा के लाभ

  • इस रेखा पुरुषों के दाएं हाथ में और महिलाओं के बाएं हाथ में होना, काफी शुभ संकेत माना जाता है।
  • माना जाता है कि विष्णु रेखा वाले जातकों के जीवन में परेशानियां कम आती हैं।
  • यदि उनके जीवन में परेशानी आती भी है, तो वह उन परेशानियों को जल्द ही सुलझा लेते हैं।
  • जिन लोगो के हाथ में यह रेखा मौजूद होती है, वह लोग हमेशा सच्चाई के रास्ते पर ही आगे बढ़ते हैं।
  • यह लोग बुरे कार्यों से भी दूर रहते हैं। और बाकी लोगों को हमेशा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं।
  • यह लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।
  • इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती हैं।
  • यह अपने आत्मविश्वास से अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं।
  • इनका व्यक्तित्व काफी खास होता है, इसीलिए समाज में लोग इनकी काफी इज्जत करते हैं।

यह भी पढ़े – राशिफल के अनुसार इन रत्नों को धारण करना, होता है बेहद ही शुभ

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 7,260 

Share