राशिफल के अनुसार इन रत्नों को धारण करना, होता है बेहद ही शुभ

राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इसी के अनुसार आप अपने आने वाले भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान पाते हैं। इसी के साथ ज्योतिष विज्ञान में ग्रह भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि ग्रहों की दिशा के अनुसार जातक के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के अनुसार ही जातक का जीवन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से चलता है। इसीलिए ज्योतिष विज्ञान में इन्हे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

वही आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने राशिफल के अनुसार कौन सा रत्न धारण कर सकते हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष विज्ञान में रत्न भी एक मुख्य भूमिका में होते हैं। आप इन्हें धारण करके कई समस्याओं से पार पा सकते हैं। साथ ही यह आपको कई सकारात्मक प्रभाव दिखाते हैं।

इसीलिए अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करना काफी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कई बार जातक इस बात से अनजान होते है कि, उन्हें किस तरह का रत्न धारण करना चाहिए, तो आज हम आपको आपकी समस्या का हल देने वाले हैं। इसके लिए आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना होगा, जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार किस तरह का रत्न धारण करना चाहिए, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप कैसे करें: जाने इसकी विधि और सावधानियां

 मेष राशिफल

  • आपको बता दें कि मेष राशि के स्वामी मंगल देव है।
  • वही ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मेष राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए।
  • इस रत्न को धारण करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक स्थिति आदि बनी रहती हैं।
  • आपको इस रत्न को आपको अपने दाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली या तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए।
  • यह रत्न मंगलवार को नहा – धोकर धारण करना चाहिए।

वृषभ राशिफल

  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है।
  • इसी प्रकार आप को हीरा, ओपन या जरकन आदि को धारण करना चाहिए।
  • इस रत्न को धारण करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी  परेशानियों नहीं होती है।
  • आपको हीरा रत्न दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए।
  • इस रत्न को शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद ही अपनी उंगली में पहने।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं।
  • इसी के साथ आपको पन्ना रत्न पहनना चाहिए।
  • पन्ना रत्न धारण करने से आपका स्वास्थ्य, आर्थिक क्षेत्र, सुख समृद्धि आदि आपके घर में बनी रहेंगी।
  • साथ ही आपको कई लंबी चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
  • मिथुन जातकों को यह पन्ना रत्न अपने दाएं हाथ की अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।
  • यह रत्न आपको बुधवार को स्नान करके धारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जाने अपनी अरेंज और लव मैरिज के बारे में

कर्क राशि

  • कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है।
  • इस के जातकों को अपनी राशि के अनुसार मोती धारण करना चाहिए।
  • यह रत्न को धारण करने से आपको मानसिक रोग से छुटकारा मिल जाएगा।
  •  इस रत्न को धारण करने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।
  • कर्क राशि के जातकों को यह मोती दाएं हाथ की अनामिका या कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए।
  • आपको यह रत्न सोमवार को स्नान करके पहनना चाहिए।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वाले जातकों का स्वामी सूर्य होता है।
  • इसीलिए आपको माणिक रत्न धारण करना चाहिए।
  • इसे धारण करने के बाद आपको अपने बिजनेस में लाभ होगा, अच्छा स्वास्थ्य और प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
  • सिंह राशि वाले लोगों को यह रत्न दाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली में पहनना चाहिए।
  • आपको यह रत्न रविवार को सुबह स्नान करके धारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, सभी दुःख होंगे दूर

कन्या राशि

  • कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं।
  • ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कन्या राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए।
  • इसे धारण करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • साथ ही आपको धन वैभव आदि भी प्राप्त होता है।
  • पन्ना रत्न पहनने से आपके जीवन खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं।

तुला राशि

  • तुला राशि के स्वामी शुक्र देव को माना जाता है।
  • राशि के जातकों को हीरा ओपन या जरकन धारण करना चाहिए।
  • इन रत्नों को धारण करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
  • साथ ही आपके जीवन में काफी खुशियां भी आती हैं।

यह भी पढ़ें- नए साल पर घर लाएं इन वस्तुओं को जीवन भर आएंगी खुशियां

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल देव हैं।
  • मिथुन राशि के लोगों को ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।
  • आपको बता दें कि यह रत्न धारण करने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी।
  • यह रत्न आपके रिश्तो को भी काफी मजबूत बनाता है।
  • आपके घर में धन की भी कमी नहीं होती है।

धनु राशि

  • धनु राशि के गुरु बृहस्पति देव हैं।
  • राशिफल के अनुसार आपको पुखराज धारण करना चाहिए।
  • धनु राशि के लोगों को पीला पुखराज पहनना चाहिए। यह आपके लिए काफी शुभ होता है।
  • यह रत्न धारण करने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं।
  • साथ ही लंबी चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

यह भी पढ़ेंकाफी धनवान होते है इन राशियों के जातक, जीवन में कम आती है परेशानियां

मकर राशि

  • मकर राशि के स्वामी शनि देव है, इसलिए इस राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।
  • इस रत्न को धारण करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
  • यह आपको स्वास्थ्य परेशानियों से भी दूर रखता है।
  • इतना ही नहीं यह रत्न आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। और आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते दिखाता है।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनि है, इसीलिए ने नीलम रत्न पहनना चाहिए।
  • ज्योतिष विज्ञान के अनुसार आपको नीलम रत्न पहनना चाहिए, आपके लिए काफी शुभ रहता है।
  • इस रत्न को धारण करने से कुंभ राशि वालों के जीवन में खुशियां बरकरार रहती हैं।

मीन राशि

  • आपको बता दें कि मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं।
  • राशिफल के अनुसार मीन राशि के लोगों को पुखराज धारण करना चाहिए।
  • मीन राशि के लोगों को पीला पुखराज पहनना चाहिए, यह आपके लिए काफी अच्छा होता है।
  • मीन राशि के लोग मोती और मूंगा भी धारण कर सकते हैं।
  • लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, आपके लिए कौन सा रत्न सही है, इसकी जानकारी के लिए आपको किसी अनुभवी ज्योतिषी  से बात करनी चाहिए। 

अधिक जानकारी के लिए आप AstroTalk के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।

 6,668 

Posted On - December 28, 2021 | Posted By - Jyoti | Read By -

 6,668 

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation