ज्योतिष शास्त्र में सभी चीजों का अपना एक अलग महत्व होता है। उसी तरह अंक ज्योतिष का भी एक अलग महत्त्व होता है। अंको की सहायता से ज्योतिष लोगों के भाग्य के बारे में बताते हैं। इसलिए आज हम आपको आपके मूलांक के अनुसार यह बताएंगे कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज..
ज्योतिषशास्त्र में मूलांक एक अहम बिंदु की तरह ही माना जाता है उदाहरण के लिए अगर कोई जातक किसी माह की 26 तारीख जन्मा हो, तो उसका मूलांक 2+6= 8 होता है। चलिए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी लव या अरेंज मैरिज के बारे में।
जहां यह मूलांक सूर्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं इस मूलांक वाले व्यक्ति काफी ज्यादा शर्मीले स्वभाव के होते हैं। और कभी भी अपने प्यार की पहल नहीं करते। इसीलिए मूलांक 1 वालों का प्रेम विवाह होना मुश्किल है। लेकिन इन लोगों के लिए 2,4 और 6 मूलांक वाले साथी काफी अच्छे होते है।
इस मूलांक वाले लोग काफी सोच समझकर ही प्यार करते हैं। इसलिए अपनी उस रिश्ते को विवाह तक पहुंचाने की अपनी पूरी कोशिश भी करते हैं। आपको बता दें कि अंक 2 चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए मूलांक 2 के जातकों के प्रेम विवाह होने की संभावना अधिक होती है। क्योंकि यह लोग अपनी मनोदशा के अनुसार ही कार्य करना पसंद करते हैं।
मूलांक 3 गुरु का प्रतीक होता है। इसलिए इस अंक वाले लोग प्रेम विवाह करने में सफल रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार यह जातक अपने साथी से काफी ज्यादा प्रेम करते हैं और उनका हर कदम पर साथ भी देते हैं। आपको बता दें कि किसी भी महीने में 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग 3 मूलांक वाले होते हैं।
अंक 4 को राहु का प्रतीक कहा जाता है। इस अंक के जातक एक से अधिक प्रेम संबंध बनाते हैं। इसीलिए यह अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर नहीं हो पाते हैं। वहीं इस मूलांक वाले लोग अपनी पसंद से ही विवाह करना करते हैं। लेकिन विवाह के बाद भी इसके दूसरों से रिश्ते जुड़े रहते हैं। इसके अलावा 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग 4 मूलांक वाले होते हैं।
अंक 5 बुध का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण इस मूलांक वाले लोग पारंपरिक रिश्तो को निभाने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए यह लोग अपने परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं। अगर यह किसी को पसंद करते हैं, तो भी अपने परिवार की रजामंदी से ही विवाह करना पसंद करते हैं। इसके आलावा जो लोग किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को पैदा हुए है उनका मूलांक 5 होता है। सबसे महत्वपूर्ण यह जातक अपने परिवार की काफी इज्जत करते हैं।
यह जातक अक्सर प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। लेकिन यह अपने एक से अधिक प्रेम संबंधों के कारण सही इंसान को खो देते हैं। जो लोग किसी महीने की 6, 15, 24 तारीख को पैदा हुए है, तो उनका मूलांक 6 होता है। सबसे महत्वपूर्ण यह लोग काफी ज्यादा आकर्षक भी होते हैं। इसीलिए यह बाकी लोगों को जल्दी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। साथ ही इस मूलांक के जातक किसी भी मूलांक वाले व्यक्ति से शादी कर सकते हैं।
7 मूलांक वाले जातक काफी संकोची किस्म के होते हैं। इसीलिए प्रेम विवाह में दिलचस्पी होने के बावजूद भी यह प्रेम विवाह नहीं कर पाते हैं। अंक 7 केतु का प्रतीक होता है। अपने साथी से सच्चा प्रेम करते हैं चाहे विवाह प्रेम हो या परिवार की रजामंदी से किया गया हो। अंक ज्योतिष के अनुसार 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 7 होता है। यह लोग अपने साथी से सच्चा प्यार करते हैं और इनके लिए मूलांक 2 वाले पार्क में सबसे अच्छे होते हैं।
यह अंक शनि का प्रतीक माना जाता है। इस अंक वाले जातक बहुत कम ही प्रेम संबंधों में पड़ते हैं। लेकिन अगर प्रेम विवाह करना है, तो यह प्रेम विवाह जरूर करते हैं। जहां 8, 17 या 26 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 8 होता है। वहीं इसके लिए 8 अंक वाले साथी काफी अच्छे होते है। यह जातक अपने रिश्ते में काफी वफादार होते हैं।
9 अंक वाले जातक प्रेम विवाह में विवादस्पद की वजह से प्रेम विवाह करने से पीछे हटते हैं। वहीं यह लोग अरेंज मैरिज करना पसंद करते है। मूलांक 9 मंगल का प्रतीक कहा जाता है। जंहा 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का अंक 9 होता है। वहीं इनके लिए 2 ओर 6 अंक के जातक काफी अच्छे होते है। सबसे महत्वपूर्ण की यह जातक विवाह के बाद भी किसी दूसरे रिश्ते से जुड़े होते है।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें