नवंबर में खत्म होगा चातुर्मास बजेगी शहनाई, नवंबर 2026 में विवाह के लिए कितने शुभ मुहूर्त?

Vivah Muhurat 2026

November Vivah Muhurat 2026: ‘चातुर्मास’ यानी भगवान विष्णु की योगनिद्रा का समय, जिसमें पूरे चार महीने क्षीरसागर में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और विश्नाम करते हैं तब इस अवधि को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। चातुर्मास के दौरान हिंदू धर्म में शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। नवंबर में देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जाएंगे, जिसके बाद चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और फिर से शहनाइयों की गूंज और शादियों की रौनक चारों ओर दिखने लगेगी। आइए जानते हैं कब खत्म हो रहा है चातुर्मास और नवंबर-दिसंबर में कौन-कौन से दिन विवाह के लिए शुभ रहेंगे ।

कब खत्म होगा चातुर्मास?

पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी मनाई गई थी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले गए थे और शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी। अब पूरे चार महीने बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर 2026 को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे और चातुर्मास भी समाप्त हो जाएगा। चातुर्मास खत्म होते ही विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त निकाले जा सकते हैं। आइए जानते हैं चातुर्मास के बाद नवंबर और दिसंबर में हिंदू विवाह के लिए कौन-कौन सी तिथियां शुभ रहेंगी।

नवंबर-दिसंबर में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

नवंबर में विवाह के कुछ प्रमुख शुभ तिथियां इस प्रकार हैं-

  • शनिवार, 21 नवंबर 2026- इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा, जिसे विवाह कार्य के लिए उत्तम माना जाता है। 
  • मंगलवार, 24 नवंबर 2026- इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिसे विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • बुधवार, 25 नवंबर 2026- इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र का अद्भुत संयोग रहने वाला है। यह संयोग वैवाहिक जीवन में सुख को बढ़ाता है।
  • गुरुवार, 26 नवंबर 2026- इस तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाता है।

दिसंबर में विवाह के कुछ प्रमुख शुभ तिथियां इस प्रकार हैं-

  • बुधवार, 2 दिसंबर 2026- इस दिन नवमी और दशमी तिथि का संयोग रहेगा। विवाह के लिए यह दिन भी शुभ है।
  • गुरुवार, 3 दिसंबर 2026- इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है।
  • शुक्रवार, 4 दिसंबर 2026- इस दिन एकादशी तिथि रहेगी और विवाह के लिए इसे शुभ माना जाता है।
  • शनिवार, 5 दिसंबर 2026-  द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि के संयोग में विवाह के लिए इस तिथि को भी माना जा रहा है।
  • रविवार, 6 दिसंबर 2026- पंचांग के अनुसार इस दिन त्रयोदशी तिथि और हस्त नक्षत्र का संयोग रहेगा। विवाह के लिए दिसंबर की इस तारीख को भी चुन सकते हैं।
  • शुक्रवार 11 दिसंबर 2026- पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि रहेगी और विवाह के लिए यह दिन शुभ रहेगा।
  • शनिवार, 12 दिसंबर 2026- चतुर्थी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। दिसंबर में विवाह के लिए यह अंतिम तिथि है।

महत्वपूर्ण सुझाव- परंपरा के अनुसार हिंदू विवाह के लिए शुभ तिथि, मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में यदि विवाह संपन्न हो तो इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। उपर्युक्त बताई गई तिथियां नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए शुभ हैं। लेकिन विवाह के लिए अंतिम तिथि तय करने से पूर्व स्थानीय पंचांग और ज्योतिष से वर-वधू की जन्मकुंडली का मिलान कराएं। साथ ही विवाह की तिथि या कुंडली से जुड़ी जानकारी के लिए ज्योतिषी से फ्री चैट कर परामर्श भी ले सकते हैं।

Loading

Posted On - November 4, 2026 | Posted By - Pallawi Kumari | Read By -

Loading

क्या आप एक दूसरे के लिए अनुकूल हैं ?

अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें

आपकी राशि
साथी की राशि

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

Our Astrologers

21,000+ Best Astrologers from India for Online Consultation