दैनिक राशिफल लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है जो हमें टेलीविजन, अखबार या ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइटों से प्राप्त होती है। लेकिन आपने गौर किया होगा कि, अलग-अलग वेबसाइटों पर एक ही राशि के राशिफल में अंतर होता है। ऐसे में मन में सवाल उठना लाजिमी है कि इनमें से कौन सही है और किस पर भरोसा किया जाए? दरअसल, इसके पीछे ज्योतिषीय गणना, राशिफल तैयार करने की विधि, राशिफल की राशि का आधार का आधार, अलग-अलग पंचांग गणना और ग्रहों की स्थिति हो सकती है। आइए जानते हैं अलग-अलग वेबसाइटों में राशिफल की भविष्वाणियां अलग-अलग होने के संभाविक कारण।
आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए सूर्य राशि या चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया जाता है, जिस कारण भविष्यफल में अंतर होना मुख्य कारण माना जाता है। पश्चिमी ज्योतिषी और कुछ वेबसाइटें सूर्य राशि के आधार पर राशियों का भविष्यफल तैयार करती हैं। इसमें जन्म तिथि और जन्म मास को अहम माना जाता है।
दूसरी ओर भारतीय वैदिक ज्योतिष में मुख्य रूप से चंद्र राशि के आधार पर भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसमें जिस राशि में जन्म के समय चंद्रमा था, उसने अनुसार भविष्यफल तैयार होता है।
अलग-अलग वेबसाइट पर राशिफल में अंतर होने का कारण यह हो सकता है कि किसी एक वेबसाइट ने चंद्र राशि, जबकि दूसरी वेबसाइट ने सूर्य राशि का पालन किया हो। दोनों ज्योतिष पद्धतियों में ग्रहों की स्थिति के गणित में लगभग 23 से 24 डिग्री का अंतर आ जाता है।
जैसे किसी एक बीमार व्यक्ति का इलाज यदि दो अलग-अलग डॉक्टर करें तो दवाइयां भी अलग-अलग हो जाती हैं। ठीक इसी तरह अलग-अलग ज्योतिषी अपने अनुभव, दृष्टिकोण के आधार और ग्रहों के प्रभाव से आज का राशिफल बताते हैं।
भारत में विभिन्न तरह के पंचांग होते हैं,जैसे- द्रिक पंचांग, मार्तंड पंचांग आदि। अलग-अलग पंचांगों में ग्रहों के गोचर और उनकी स्थिति की गणना में थोड़ा अंतर होता है। उदाहरण के लिए, किसी ग्रह के राशि परिवर्तन के समय की गणना अलग होने पर एक वेबसाइट उस गोचर का प्रभाव राशिफल में शामिल कर सकती है, जबकि दूसरी वेबसाइट उसे अगले दिन के राशिफल में शामिल करे। संभवतः इन्हीं सूक्ष्म अंतरों के कारण अलग-अलग वेबसाइटों पर राशिफल बदल जाते हैं।
किसी काम को करने के लिए दो व्यक्तियों के तरीके अलग-अलग होते हैं। ठीक इसी तरह आज का राशिफल में भविष्यफल निकालने के लिए भी अलग-अलग ज्योतिषीय प्रणालियां और नियम होते हैं। भविष्यफल निकालने के लिए मुख्य रूप से पराशर पद्धति, जैमिनी पद्धति, नक्षत्र नाड़ी और विभिन्न भाव प्रणालियों का प्रयोग किया जाता है। राशिफल के लिए ज्योतिषी अपनी पसंद के अनुसार पद्धति का उपयोग करते हैं, जिस कारण अलग-अलग वेबसाइटों पर भविष्यफल में अंतर हो जाता है।
ग्रह-नक्षत्र की स्थिति समान होती है, लेकिन राशिफल तैयार करते समय ज्योतिषीयों का दृष्टिकोण और विश्लेषण का तरीका बदल जाता है। जैसे किसी राशि में मंगल और राहु एक साथ विराजमान हों तो एक ज्योतिषी इसे अंगारक दोष मानकर सतर्क रहने का संकेत दे सकता है। जबकि दूसरा ज्योतिषी मंगल की उच्च स्थिति को ध्यान में रखकर आपके दिन को ऊर्जावान बता सकता है।
अलग-अलग वेबसाइटों पर राशिफल में भिन्नता होने के कारण जातक असमंजस में रहते हैं कि आखिर भरोसा किस पर करें। आप एस्ट्रोटोक के राशिफल पर सम्पूर्ण भरोसा कर सकते है क्यूंकि भारत के सबसे अनुभवी ज्योतिष हमारे साथ जुड़े हुए है। हम न केवल दैनिक राशिफल पर आने वाले कल का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल, वार्षिक राशिफल भी उपलब्ध करते है।
अगर आप सटीक और व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानना चाहते हैं तो ज्योतिषी से फ्री चैट करके कुंडली का विश्लेषण करा सकते हैं।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें