
वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को आत्मा और मन का दर्पण माना जाता है। हमारे चंद्र राशि कैलकुलेटर (Chandra Rashi Calculator in Hindi) की मदद से आप अपनी जन्मतिथि, समय और जन्मस्थान के आधार पर अपनी सटीक चंद्र राशि जान सकते हैं। यह ऑनलाइन टूल आपके जन्म के समय चंद्रमा की सटीक स्थिति की गणना करता है। अपनी चंद्र राशि जानकर आप अपने स्वभाव, आंतरिक भावनाओं, सोचने के तरीके और अपने दैनिक व वार्षिक भविष्यफल की बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हम में से कई लोग ऐसे है, जिन्हें चंद्र राशि और सूर्य राशि अलग-अलग है इस बात का पता नहीं होता है। जन्मपत्री के लिए सूर्य राशि की तुलना में चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि यह जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के आधार पर तय होती है। माना जाता है कि चंद्र राशि व्यक्ति के मन, भावनाओं, सोच और स्वभाव के बारे में सामान्य जानकारी देती है।
इसके अलावा, चंद्र राशि यह व्यक्ति के उन रहस्यों के बारे में बताती है, जिन्हें सूर्य राशि के माध्यम से जानना संभव नहीं है। अगर आप भी अपनी चंद्र राशि जानना चाहते हैं, तो चंद्र राशि कैलकुलेटर (chandra rashi calculator in hindi) आपकी मदद से कुछ ही सेकंड में जान सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है वह उस व्यक्ति की चंद्र राशि कहलाती है। चंद्र राशि के जरिए जातकों के स्वभाव, उसके व्यक्तित्व तथा स्वास्थ्य और इसके अलावा जीवन से जुड़े अन्य ज़रूरी पहलुओं के बारे में पता लगाया जा सकता है।
वैदिक ज्योतिष में जन्मपत्री से भविष्यफल को देखने के लिए चंद्र राशि को ही देखा जाता है। चंद्र राशि से हम उन पहलुओं के बारे में जान सकते हैं जिसका हमें भविष्य में सामना करना पड़ेगा। इसके आलाव, चंद्र राशि हमारे बारे में यह भी हमारा सामाजिक जीवन कैसा रहने वाला है।
भविष्यवाणियां, गोचर फल और दैनिक राशिफल चंद्र राशि के आधार पर देखा जाता है। चंद्र राशि कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए ऑनलाइन टूल पर जाकर अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि व जन्म समय व जन्म स्थान की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद कैलकुलेट पर जाकर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में इसका आपको सटीक जानकारी प्राप्त होगी।
मेष राशि: मंगल
वृषभ राशि: शुक्र
मिथुन राशि: बुध
कर्क राशि: चंद्र
सिंह राशि: सूर्य
कन्या राशि: बुध
तुला राशि: शुक्र
वृश्चिक राशि: मंगल
धनु राशि: गुरु (बृहस्पति)
मकर राशि: शनि
कुंभ राशि: शनि
मीन राशि: गुरु (बृहस्पति)
नहीं। सही चंद्र राशि जानने के लिए जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान तीनों की आवश्यकता होती है। क्योंकि चंद्रमा की स्थिति समय और स्थान के अनुसार बदलती रहती है।
चंद्र राशि जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के आधार पर तय होती है, जबकि सूर्य राशि जन्म के समय सूर्य की स्थिति के आधार पर निर्धारित होती है। वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया जाता है, जबकि पश्चिमी ज्योतिष में सूर्य राशि का अधिक उपयोग किया जाता है।
Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved
पहली चैट मुफ्त