Nakshatra Calculator in Hindi (नक्षत्र कैलकुलेटर)

astrotalk-mini-logo

आकाशमंडल के 27 नक्षत्रों में से एक खास नक्षत्र आपके पूरे जीवन, स्वभाव और आदतों को नियंत्रित करता है। इस नक्षत्र कैलकुलेटर के जरिए आप बेहद आसानी से अपनी छिपी हुई खूबियों, क्षमताओं और जीवन के उद्देश्य को पहचान सकते हैं। यह वैदिक टूल न केवल आपके जन्म नक्षत्र की पहचान करता है, बल्कि आपको यह भी बताता है कि कौन से कार्य आपके लिए सबसे शुभ और फलदायी रहेंगे। अपनी आध्यात्मिक और व्यावहारिक तरक्की के लिए अभी अपनी फ्री नक्षत्र रिपोर्ट देखें।

Calculate your Nakshatra here

नक्षत्र का वैदिक ज्योतिष में बहुत अधिक महत्व है। दरअसल जिस समय व्यक्ति का जन्म होता है, उस समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वही उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। शादी कब होगी, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, धन योग होगा या नहीं या जीवन में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है यह सब नक्षत्र से ही पता लगता है। इसके अलावा, शुभ तिथि, शुभ समय, जन्म दिवस आयोजन, राशिफल मिलान, नक्षत्र की दशा, त्योहार आदि सभी ज्योतिषीय घटना मुख्य रूप से व्यक्ति की कुंडली में स्थित नक्षत्र पर ही आधारित होते हैं। इसलिए हर कोई अपना जन्म नक्षत्र जानना चाहता है। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है।

अगर आप भी अपना जन्म नक्षत्र जानना चाहते हैं तो नक्षत्र कैलकुलेटर (nakshatra calculator in hindi) इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। इस ऑनलाइन टूल में आप जन्मतिथि और नाम से अपना नक्षत्र पता लगा सकते हैं।

नक्षत्र क्या है?

हम हमेशा से लोगों से कहते सुनते आए हैं कि फलां व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं या फलां व्यक्ति के ग्रह-नक्षत्र बहुत अच्छे चल रहे हैं। ग्रहों के बारे में तो अधिकांश लोग जानते हैं लेकिन नक्षत्रों के बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। दरअसल आकाश में दिखने वाले तारों के समूह को ही नक्षत्र कहा जाता है। नक्षत्रों का प्रयोग आकाश मण्डल की दूरी मापने के लिए भी किया जाता है। 

ज्योतिष शास्त्र में पूरे आकाश मंडल को 27 भागों में बांटा गया है और आकाश मण्डल के इन्हीं 27 भागों को नक्षत्र कहा जाता है। व्यक्ति को खुद के बारे में जानने के लिए पहले यह जानना जरूरी होता है कि वह किस नक्षत्र का है और यह जानने के लिए नक्षत्र कैलकुलेटर को बहुत अधिक उपयोगी माना गया है। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं जन्म नक्षत्र कैलकुलेटर क्या है।

नक्षत्र व नक्षत्र के स्वामी

जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है वैदिक ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्रों का जिक्र किया गया है, जो इस प्रकार है-

  • अश्विनी नक्षत्र के स्वामी: अश्विनी कुमार 
  • भरणी नक्षत्र के स्वामी: काल 
  • कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी: अग्नि देव 
  • रोहिणी नक्षत्र के स्वामी: ब्रह्म 
  • मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी: चंद्र देव 
  • आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी: रुद्र देव 
  • पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी: अदिति 
  • पुष्य नक्षत्र के स्वामी: बृहस्पति देव 
  • आश्लेषा नक्षत्र के स्वामी: सर्प 
  • मघा नक्षत्र के स्वामी: पितर 
  • पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी: भग देव 
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी: अर्यमा
  • हस्त नक्षत्र के स्वामी: सूर्य देव 
  • चित्रा नक्षत्र के स्वामी: विश्वकर्मा 
  • स्वाति नक्षत्र के स्वामी: पवन 
  • विशाखा नक्षत्र के स्वामी: शुक्राग्नि  
  • अनुराधा नक्षत्र के स्वामी : मित्र 
  • ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी: इन्द्र देव 
  • मूल नक्षत्र के स्वामी: निऋति
  • पूर्वा पाढ़ा नक्षत्र के स्वामी: जल देव 
  • उत्तरा पाढ़ा नक्षत्र के स्वामी: विश्वे देव 
  • श्रवण नक्षत्र के स्वामी: विष्णु देव 
  • धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी: वसु देव 
  • शतभिषा नक्षत्र के स्वामी: वरुण देव 
  • पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी: अजैकपाद
  • उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी: अहिर्बुध्न्य 
  • रेवती नक्षत्र के स्वामी: पूषा  

नक्षत्र कैलकुलेटर  (Nakshatra Calculator in Hindi) क्या है?

नक्षत्र कैलकुलेटर की मदद से आप बड़ी आसानी से अपने नक्षत्र या जन्म सितारे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं, व्यक्ति का जन्म जिस नक्षत्र में होता है वहीं उसका विशेष नक्षत्र कहलाता है। एस्ट्रोटॉक के इस जन्म नक्षत्र कैलकुलेटर के माध्यम से आप अपने नक्षत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको इसके लिए केवल अपनी जन्म तिथि, समय और जगह की जानकारी देनी होगी। इसके बाद सिर्फ एक क्लिक के जरिये आपके जन्म की सारी जानकारी आपके सामने होगी। नीचे दिए कैलकुलेटर की मदद से आप अपने नक्षत्र के बारे में जान सकते हैं।

नक्षत्र कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें

एस्ट्रोटॉक जन्म नक्षत्र कैलकुलेटर  को इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है। यह एक ऑनलाइन टूल है। यहां  सबसे पहले आपको अपना नाम, जन्म तिथि और लिंक के बारे में जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको जन्मस्थान दर्ज करना होगा। एक बार इस कैलकुलेटर में सभी सटीक जानकारी भरने के बाद आपको कैलकुलेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नक्षत्र चार्ट नजर आएगा। आपका नक्षत्र, लग्न और नक्षत्र की दशा, अयनांश, डिग्री और देशांतर की गणना करने के बाद बताई जाती है।

Discover More About Yourself

Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैसे पता करें कि कौन सा नक्षत्र है?

यह पता लगाने के लिए कि आपका जन्म नक्षत्र कौन सा है, अपने जन्म की तारीख, समय और स्थान का उपयोग करें।

जन्म तारीख से नक्षत्र कैसे निकाले जाते हैं?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र (तारामंडल) में स्थित होता है, वही व्यक्ति का जन्म नक्षत्र कहलाता है।

नाम से नक्षत्र कैसे जाने?

अपने नाम के पहले अक्षर से अपना जन्म नक्षत्र जानने के लिए, आप वैदिक ज्योतिष की वर्णमाला तालिका का उपयोग कर सकते हैं।

जन्म के समय कौन-कौन से नक्षत्र होते हैं?

वैदिक ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र होते हैं। किसी भी बच्चे के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसे उस व्यक्ति का 'जन्म नक्षत्र' कहा जाता है।

कौन से नक्षत्र में जन्मे बच्चे शुभ होते हैं?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पुष्य , रोहिणी , अश्विनी , मघा , उत्तरा फाल्गुनी और अनुराधा नक्षत्रों में जन्मे बच्चों को अत्यधिक शुभ, बुद्धिमान और भाग्यशाली माना जाता है

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें