लग्न राशि कैलकुलेटर (Kundali Lagna Calculator)

अपने वास्तविक स्वरूप को समझने का पहला कदम! हमारा लग्न राशि कैलकुलेटर प्राचीन वैदिक सिद्धांतों और सटीक खगोलीय गणनाओं के आधार पर आपके लग्न भाव का विश्लेषण करता है। कुंडली का पहला घर यानी लग्न, आपके जीवन की नींव होता है, जो आपके आत्म-सम्मान, ऊर्जा और जीवन यात्रा की दिशा को प्रभावित करता है। चाहे आप ज्योतिष सीख रहे हों या सिर्फ अपने बारे में उत्सुक हों, यह टूल आपको बिना किसी जटिलता के सटीक परिणाम देता है। आज ही अपनी लग्न राशि खोजें और अपने व्यक्तित्व का रहस्य जानें।

Find Your Rising / Ascendant Sign

Enter your exact birth details below. The more precise your birth time, the more accurate your ascendant.

Your Birth Details

Your exact birth time fixes the Lagna, it decides which sign was rising on the eastern horizon.

ज्योतिष में सिर्फ सूर्य राशि और चंद्र राशि ही नहीं, बल्कि लग्न राशि का भी विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि लग्न राशि आपके व्यक्तित्व, व्यवहार, सोच और धन, लाभ-हानि के बारे में सामान्य जानकारी देता है। इसलिए कई लोग अपनी लग्न राशि के बारे में जानना चाहते हैं। यदि आप भी अपनी लग्न राशि जानना चाहते हैं, तो लग्न राशि कैलकुलेटर आपकी मदद कर सकता है। यहां अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान दर्ज करके आप कुछ ही सेकंड में अपनी लग्न राशि जान सकते हैं।

लग्न राशि कैलकुलेटर क्या है?

लग्न राशि कैलकुलेटर फ्री ऑनलाइन सॉफ्टवेयर टूल है जो आपकी लग्न राशि बताने में आपकी मदद करता है। इस कैलकुलेटर को उदित राशि कैलकुलेटर भी कहा जाता है। यह टूल न केवल आपकी लग्न राशि को बताता है बल्कि यह आपके स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करवाता है। ज्योतिष में जातकों की लग्न राशि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।  आप जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान, लिंग के आधार पर अपनी लग्न राशि के बारे में जान सकते हैं। 

लग्न राशि क्या होती है?

जन्म के समय पूर्वी दिशा में जो राशि उदय हो रही होती है, उसे लग्न राशि या उदित राशि कहलाती है। वैदिक ज्योतिष में इसे जन्म कुंडली का पहला भाव माना जाता है। कई ज्योतिषी किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए लग्न राशि को महत्वपूर्ण मानते हैं।

लग्न राशि कैलकुलेटर का इस्तेमाल

लग्न राशि कैलकुलेटर टूल आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के आधार पर जन्म के समय आकाश में राशियों की स्थिति की गणना करता है। इसके बाद यह बताता है कि उस समय पूर्वी क्षितिज पर कौन-सी राशि उदित हो रही थी। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए इस फ्री टूल पर जाइए वहां अपनी जन्म तिथि, लिंग, नाम, जन्म स्थान, जन्म समय आदि जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैलकुलेट पर जाकर क्लिक करें। वहां आपको सेकंड में लग्न की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Discover More About Yourself

Explore more Astrotalk calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी लग्न राशि निकालने के लिए आपको अपने सटीक जन्म समय, जन्म तिथि और जन्म स्थान की आवश्यकता होती है।

वैदिक ज्योतिष में लग्न चार्ट जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर उदय होने वाली राशि को दर्शाता है।

लग्न राशि वह राशि होती है जो आपके जन्म के समय पूर्व दिशा में उदित होती है।

दोनों अलग-अलग आधार पर निर्धारित होती हैं।

इसके लिए सटीक गणना के लिए जन्म समय आवश्यक होता है।