
क्या आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है? हमारे फ्री कालसर्प दोष कैलकुलेटर (Kaal Sarp Dosha Calculator) का उपयोग करके अपनी सटीक जन्म तिथि और समय के माध्यम से इसका तुरंत पता लगाएं। यह ऑनलाइन टूल राहु और केतु की स्थिति का विश्लेषण कर पूर्ण या आंशिक कालसर्प योग की सटीक जानकारी देता है। इसके प्रभाव, लक्षण और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अचूक कालसर्प दोष निवारण के उपाय और सरल पूजा विधि भी जानें। आज ही अपनी कुंडली की मुफ्त जांच करें।
अपने भविष्य को लेकर हर कोई चिंतित रहता है, इसलिए कुंडली का विश्लेषण करता है। कुंडली की जांच करवाते समय दोष और योग दोनों ही देखे जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कालसर्प योग को जन्म कुण्डली में सबसे अशुभ योग माना जाता है इसलिए इसे कालसर्प दोष भी कहा जाता है। इस दोष का पता लगाने के लिए कालसर्प दोष कैलकुलेटर का उपयोग किया जाता है। इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि जन्म कुंडली में कालसर्प दोष बन रहा है या नहीं।
तो चलिए इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस कालसर्प दोष कैलकुलेटर क्या है और कैसे इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे पहले जानेंगे कि कालसर्प योग होता क्या है और कुंडली में कैसे बनता है।
इसे बहुत ही अशुभ योग माना गया है। यह तब बनता है जब जन्म कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के मध्य स्थित हों। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को सांप का मुंह और पूंछ माना जाता है, इसलिए काल सर्प योग या कालसर्प दोष की उत्पत्ति तब होती है जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु और केतु के बीच सभी ग्रह आ जाएं।
कई लोग मानते हैं कि इस योग के चलते जीवन के कुछ क्षेत्र में चुनौतियों या रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई ज्योतिषियों का यह भी मानना है कि इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले, पूरी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, योग और दशाओं का एक साथ अध्ययन करना जरूरी है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है या नहीं, तो काल सर्प दोष कैलकुलेटर की मदद से अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टूल जन्म कुंडली की गणना के आधार पर संभावित कालसर्प दोष की जानकारी देता है।
कालसर्प दोष जानने के लिए कालसर्प दोष कैलकुलेटर में जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान का पता होना चाहिए। इसी के आधार पर कालसर्प दोष का पता लगता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन कालसर्प दोष कैलकुलेटर में जाएंगे। वहां अपना नाम, लिंग, जन्म की तारीख, जन्म समय व जन्म स्थान यह सभी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके बाद कैलकुलेट पर क्लिक करके कुछ ही सेकंड में आपको कालसर्प दोष की जानकारी मिल जाएगी।
ज्योतिष में कालसर्प दोष को जन्म कुंडली का एक महत्वपूर्ण योग माना जाता है। इसलिए कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनकी कुंडली में यह योग बन रहा है या नहीं। ज्योतिषी जन्म कुंडली का विश्लेषण करते समय ग्रहों की स्थिति, राहु-केतु की स्थिति और अन्य ग्रहों के साथ उनके संबंध का अध्ययन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली कुछ चुनौतियों, अवसरों और परिस्थितियों को बेहतर समझने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा, करियर, नौकरी, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति जैसे विषयों पर ज्योतिषीय परामर्श देते समय भी कालसर्प दोष की स्थिति पर ध्यान दिया जाता है। हालांकि, इसका उद्देश्य केवल कुंडली का समग्र विश्लेषण करना है, न कि किसी एक योग के आधार पर भविष्य तय करना।
कालसर्प योग मुख्यतः बारह प्रकार के माने गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारें में:
किसी भी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष होने से ही वह डर जाता है। कालसर्प दोष को लेकर लोगों की ऐसी धारणा बन चुकी है कि यह व्यक्ति के लिए कष्टकारी होता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि कालसर्प दोष की वजह से व्यक्ति को केवल कष्टों का सामना करना पड़ता या नुकसान ही झेलना पड़ता है। इस बात का अंतिम निर्णय जन्म-कुंडली में लग्न व ग्रहों के भाव के आधार पर ही किया जा सकता है।
Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.
कुंडली में कालसर्प दोष तब बनता है जब जन्मपत्री में राहु और केतु के एक तरफ ही बाकी सातों ग्रह आ जाते हैं।
तक्षक, कर्कोटक और महापद्म को सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है।
कालसर्प दोष, गुरु-चांडाल दोष, और केमद्रुम दोष सबसे खतरनाक दोष माने जाते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रुद्राभिषेक, और चांदी के नाग-नागिन का दान करके इस दोष को शांत कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को लेकर मिले-जुले विचार हैं, इसलिए इसे पूर्ण सत्य या कोरा झूठ नहीं कहा जा सकता।
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved
पहली चैट मुफ्त