अंतर्दशा महादशा कैलकुलेटर

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में इस समय कौन सी महादशा या अंतर्दशा चल रही है? हमारे सटीक ऑनलाइन दशा कैलकुलेटर (Dasha Calculator) की मदद से आप मिनटों में विंशोत्तरी दशा की गणना कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशा आपके करियर, स्वास्थ्य और भाग्य को बदल सकती है। आज ही अपना जन्म विवरण डालें, अपनी वर्तमान दशा जानें और भविष्य में आने वाले उतार-चढ़ाव के लिए सही ज्योतिषीय उपाय खोजें।

Find Your Running Dasha

Your Dasha is calculated from the Moon’s nakshatra at birth, so an exact birth time gives the most accurate dates.

Your Birth Details

The Moon’s nakshatra at your exact birth moment anchors the whole Vimshottari sequence.

हर किसी के मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर उठाता है कि उनके जीवन में इस समय कौन से ग्रह का प्रभाव चल रहा है व आगे आने वाला जीवन कैसा होगा। वैदिक ज्योतिष में इसे महादशा और अंतर्दशा के माध्यम से समझा जाता है। 

माना जाता है कि कोई भी ग्रह एक निश्चित समय तक व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस समय आपकी कौन-सी महादशा और अंतर्दशा चल रही है, तो दशा कैलकुलेटर या की मदद से अपनी जन्म तिथि, समय और स्थान डालकर कुछ ही सेकंड में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसे विस्तार से समझना जरूरी है, तो चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं महादशा होती क्या है।

महादशा क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग समय पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव रहता है। जब किसी एक ग्रह का प्रभाव सबसे ज़्यादा हो जाता है, तो लोग इसे महादशा कहते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में महादशा का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। देखा जाता है कि महादशा के दौरान व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं।

इन बदलावों का असर करियर, पढ़ाई, नौकरी, शादी, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों पर पड़ता है। हर ग्रह की महादशा एक निश्चित समय तक चलती है। फिर दूसरी ग्रह की महादशा शुरू होती है।

अंतर्दशा क्या होती है?

महादशा के अंदर एक छोटी समय अवधि होती है, जिसे लोग अंतर्दशा कहते हैं। सरल शब्दों में कहें तो महादशा लंबा समय है और अंतर्दशा उस समय का छोटा भाग है। अगर किसी की शनि महादशा चल रही है, तो उसके भीतर अलग-अलग ग्रहों की अंतर्दशाएं भी दिखती हैं, जैसे शनि-शनि, शनि-बुध, शनि-शुक्र आदि। हर अंतर्दशा का असर अलग हो सकता है। इसलिए ज्योतिष में जीवन का विश्लेषण करते समय महादशा के साथ अंतर्दशा को भी देखना बहुत जरूरी माना जाता है।

महादशा को जानना क्यों जरूरी है?

वैदिक ज्योतिष में महादशा महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि महादशा बताती है कि कब कौन सा ग्रह आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित करता है। माना जाता है कि महादशा के आधार पर जीवन में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि, केवल महादशा से ही भविष्य तय नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही, जन्म कुंडली का अध्ययन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

करियर

महादशा से यह समझने में मदद मिल सकती है कि करियर में आगे बढ़ने के मौके आपको कब तक मिलेंगे। इसके अलावा, नौकरी बदलने, नई शुरुआत करने या प्रमोशन मिलने जैसे समय का अनुमान लगाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।

नौकरी

यदि नौकरी में बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं या नए मौके की तलाश हो, तो ज्योतिषी महादशा और अंतर्दशा देखकर यह समझने की कोशिश करते हैं कि वर्तमान समय आपके लिए कैसा साबित होने वाला है।

व्यापार

जिन लोगों का खुद का व्यापार हैं, वे भी महादशा के आधार पर नए काम की शुरुआत, निवेश या व्यापार बढ़ाने का सही समय जानने की कोशिश करते हैं।

विवाह

विवाह के लिए अनुकूल समय जानने में भी महादशा का महत्व माना जाता है। कई ज्योतिषी विवाह का विश्लेषण करते समय कुंडली के साथ महादशा और अंतर्दशा को भी देखते हैं।

शिक्षा

पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी महादशा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे यह समझने की कोशिश की जाती है कि शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च अध्ययन के लिए समय कितना अनुकूल हो सकता है।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी महादशा के बारे में जाना जाता है। यदि किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव है, तो ज्योतिषी सावधानी बरतने और उचित उपाय करने की सलाह दे सकते हैं।

आर्थिक स्थिति

धन लाभ, खर्च, बचत और आर्थिक अवसरों को समझने के लिए भी महादशा को देखा जाता है। हालांकि, आर्थिक सफलता आपकी मेहनत और सही निर्णय लेने पर भी निर्भर करती है।

जरूरी निर्णय

घर खरीदना, नया व्यवसाय शुरू करना, नौकरी बदलना या कोई बड़ा फैसला लेना हो, तो कई लोग महादशा और अंतर्दशा की जानकारी लेकर सही समय चुनने की कोशिश करते हैं।

महादशा कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?

महादशा कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको महादशा कैलकुलेटर में जाकर पूछी गई जानकारी जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि, जन्म समय, स्थान की जानकारी दर्ज करनी होगी इसके बाद कैलकुलेटर पर जाकर क्लिक करना होगा। आपको कुछ ही सेकंड में महादशा की पूरी जानकारी मिल जाएगी। कौन सी महादशा चल रही है और कब तक रहेगी, इस बारे में भी विस्तार से आपको पता लग जाएगा।

महादशा की अवधि

Discover More About Yourself

Explore more Astrotalk calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी से आपकी पहली महादशा निर्धारित होती है।

केतु महादशा सबसे हानिकारक मानी जाती है क्योंकि इस दौरान वैवाहिक जीवन में काफी कष्ट झेलना पड़ता है।

मोबाइल में कुंडली देखने के लिए अपने फोन में एस्ट्रोटॉक फ्री कुंडली (Astrotalk free kundli) ऐप डाउनलोड करें।

बृहस्पति ज्ञान, धन और दैवीय कृपा का ग्रह है और ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रहों में से एक है।

विवाह के लिए सबसे शुभ महादशा शुक्र की महादशा है। महिलाओं के लिए गुरु की महादशा को विवाह के लिए शुभ माना जाता है।