
जीवन में आ रही लगातार बाधाओं का कारण कहीं शनि की साढ़ेसाती तो नहीं? इस शनि साढ़ेसाती कैलकुलेटर का उपयोग करके आप तुरंत अपनी राशि पर शनि के गोचर और उसके प्रभाव का विश्लेषण कर सकते हैं। यह मुफ्त ऑनलाइन टूल न केवल आपको साढ़ेसाती की शुरुआत और समाप्ति की तारीखें बताता है, बल्कि आपको मानसिक शांति और सफलता के लिए सरल व प्रभावी उपाय भी सुझाता है। अपने आने वाले समय की सही योजना बनाने और शनि देव के प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए आज ही इस कैलकुलेटर का लाभ उठाएं।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शनि को कर्म और न्याय का देवता कहा गया है, जो जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। कुंडली में कर्मफल के देवता शनि ग्रह 12 राशियों में नवग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसलिए साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव लंबे समय तक महसूस होता है।
ऐसे में, बहुत से लोग अपनी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती के बारे में जानना चाहते हैं। यदि आप भी शनि की साढ़ा साती के बारे में जानकारी चाहते हैं तो शनि साढ़ेसाती कैलकुलेटर (sade sati calculator in hindi) आपकी मदद कर सकता है। इसमें जन्मतिथि, जन्म समय और जन्म स्थान दर्द करने के तुरंत ही आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है या नहीं।
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है, शनि की साढ़ेसाती की अवधि साढ़े सात वर्ष की होती है। वैदिक ज्योतिष में यह अवधि तब शुरू होती है जब शनि चंद्र राशि से एक राशि पहले यानी बारहवीं राशि में प्रवेश करते हैं और तब समाप्त होती है जब यह आपकी चन्द्र जन्म कुंडली की दूसरी राशि को छोड़ देते हैं। शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। चूंकि साढ़ेसाती के दौरान शनि लगातार तीन राशियों में गोचर करते हैं, इसलिए इसकी कुल अवधि लगभग साढ़े सात वर्ष होती है।
शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं, जो इस प्रकार है-
शनि साढ़ेसाती का पहला चरण : शनि अपने पहले चरण में जातक की जन्म कुंडली के बारहवें भाव में प्रवेश करते हैं और वहां ढाई वर्ष तक रहते हैं। इस चरण में, जातक को मुख्य रूप से पिता और बड़ों के साथ अलगाव और रिश्तों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण : इस चरण में शनि जन्म कुंडली से बारहवें भाव से अपने पहले भाव में गोचर करता है। यहां, यह ढाई वर्ष तक रहता है, और यह साढ़ेसाती का वह चरण है जब यह दशा अपने चरम पर होती है। इस चरण के दौरान, व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याओं, आर्थिक नुकसान, दोस्तों और रिश्तेदारों से बड़े मतभेद और अचानक अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
शनि साढ़ेसाती का तीसरा चरण : यह साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण है। यह तब होता है जब शनि जन्म कुंडली के पहले भाव से दूसरे भाव में गोचर करते हैं। ढाई साल का यह चरण जातक को उन दुखों से राहत देना शुरू कर देता है, जिनका सामना उसने साढ़ेसाती के पहले दो चरणों में किया था। पाप ग्रह होने के कारण शनि इस अवधि में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां भी उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर इस चरण से जातक को लाभ मिलने की संभावना अधिक होती है।
शनि साढ़ेसाती कैलकुलेटर एक ऑनलाइन ज्योतिषीय टूल है, जो आपकी जन्म कुंडली और चंद्र राशि के आधार पर यह पता लगाने में मदद करता है कि आपकी साढ़ेसाती चल रही है या नहीं। यदि चल रही है, तो यह उसका चरण और यह अवधि कब तक रहेगी, यह बताता है।
शनि साढ़ेसाती कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले इस टूल पर जाएँ। वहां अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, जन्म समय व जन्म स्थान दर्ज करें। इसके बाद कैलकुलेट पर जाएँ और क्लिक करें। आपको कुछ ही सेकंड में इसकी सटीक जानकारी मिल जाएगी।
वैदिक ज्योतिष में साढ़ेसाती को आत्मचिंतन, जिम्मेदारियों, अनुशासन और जीवन के अनुभवों से जोड़कर देखा जाता है। कई लोग इसे चुनौतियों का समय मानते हैं, जबकि कई ज्योतिषाचार्य इसे सीखने, धैर्य और परिपक्वता का समय भी मानते हैं। इसका प्रभाव हर व्यक्ति की जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.
शनि की साढ़ेसाती का पता लगाने के लिए आपको अपनी जन्म राशि और शनि के वर्तमान गोचर को देखना होता है।
वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों—मेष, मीन और कुंभ पर चल रही है।
शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण में व्यक्ति को पिछले संघर्षों का फल, आर्थिक सुधार और जीवन के महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं।
यह 7.5 साल की साढ़े सात साल की अवधि होती है।
शनि की साढ़ेसाती के दौरान आपको अनैतिक कार्यों , शराब और मांसाहार के सेवन, बुजुर्गों व महिलाओं के अपमान और दूसरों का हक छीनने से बचना चाहिए।
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved
पहली चैट मुफ्त