Name Numerology Calculator in Hindi (नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर)

astrotalk-mini-logo

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, हर अक्षर की अपनी एक ऊर्जा और कंपन होती है। हमारा नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर (Name Numerology Calculator in Hindi), चेल्डियन और पाइथागोरस पद्धतियों के आधार पर आपके नाम का सटीक अंकशास्त्र स्कोर बताता है। चाहे आपको अपने नवजात शिशु के लिए एक भाग्यशाली नाम चुनना हो या अपने मौजूदा नाम की अनुकूलता जांचनी हो, यह नाम अंक ज्योतिष टूल हर गणना को बेहद आसान बनाता है। आज ही इस मुफ्त ऑनलाइन कैलकुलेटर का उपयोग करें और अपने नाम की शक्ति से अपने भाग्य को चमकाएं।

Enter Your Details

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

अंक शास्त्र को हिंदी में अंक विज्ञान, अंक ज्योतिष और अंग्रेजी में न्यूमरोलॉजी कहा जाता है। अंक शास्त्र एक विज्ञान है जो हमें भविष्यफल बताता है। अंक शास्त्र में जन्म की तारीख और नाम को आधार पर व्यक्ति को अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, लाभ-हानि, बिज़ेनस, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन आदि के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त होती है। अंक ज्योतिष में सिर्फ जन्म तिथि ही नहीं, बल्कि नाम का भी विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि हर अक्षर एक खास अंक से जुड़ा होता है। इन अंकों के आधार पर नामांक निकाला जाता है। 

अगर आप भी अपने नाम का अंक जानना चाहते हैं, तो नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर  (name numerology calculator in Hindi) आपकी मदद कर सकता है। आपको केवल अपना नाम दर्ज करना है। इसके बाद यह टूल कुछ ही सेकंड में आपका नामांक निकालकर उससे जुड़ी सामान्य जानकारी दिखा देगा।

नाम अंक ज्योतिष क्या है?

नाम अंक ज्योतिष अंक ज्योतिष की एक ऐसी विधि है, जिसमें व्यक्ति के नाम के अक्षरों के आधार पर उसका नामांक निकाला जाता है। माना जाता है कि यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव, बातचीत करने के तरीके और सामाजिक पहचान के बारे में सामान्य जानकारी दे सकता है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति का पूरा विश्लेषण केवल नामांक के आधार पर नहीं किया जाता। इसके साथ मूलांक, भाग्यांक और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं को भी समझना जरूरी होता है।

नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर क्या है?

नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर एक फ्री ऑनलाइन टूल है, जो आपके नाम के अक्षरों के आधार पर नामांक निकालता है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक अक्षर को एक निश्चित अंक दिया जाता है। इन अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे नामांक कहा जाता है।

नाम अंकज्योतिष कैलकुलेटर का उपयोग

यह फ्री ऑनलाइन टूल है, जो आपके नाम के हर अक्षर को अंक ज्योतिष की तय संख्या के अनुसार एक अंक देता है। इसके बाद सभी अंकों को जोड़कर एक अंतिम अंक इकाई के रूप में निकाला जाता है। इसी अंक को नामांक माना जाता है और उसी के आधार पर सामान्य विश्लेषण दिखाया जाता है। इस का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको टूल पर जाना होगा। वहां अपना नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद कैलकुलेट पर क्लिक करने के बाद आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से पता लग जाएगी।

अंक ज्योतिष में नाम का महत्व

अंक ज्योतिष में नाम का बहुत अधिक महत्व है। नाम व्यक्ति की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। माना जाता है कि नाम से निकला नामांक व्यक्ति के सामाजिक व्यवहार, लोगों से जुड़ने के तरीके और उसके व्यक्तित्व के कुछ सामान्य पहलुओं को समझने में मदद कर सकता है। 

Discover More about yourself

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाम अंक ज्योतिष क्या है?

यह अंक ज्योतिष की वह विधि है, जिसमें नाम के अक्षरों के आधार पर नामांक निकाला जाता है।

अपने नाम का लकी नंबर कैसे निकाले?

अपने नाम का लकी नंबर निकालने के लिए, अंग्रेजी वर्णमाला (A-Z) के हर अक्षर को अंक ज्योतिष के अनुसार एक निश्चित संख्या दी जाती है। इन अंकों को जोड़कर 1 से 9 के बीच का एक अंक निकाला जाता है।

सबसे अशुभ अंक कौन सा है?

दुनिया भर की संस्कृतियों और मान्यताओं में '13' और '4' सबसे अशुभ अंक माने जाते हैं। 

सबसे पावरफुल नंबर कौन सा है?

अंकज्योतिष के अनुसार, नंबर 1 को सबसे शक्तिशाली और पावरफुल माना जाता है। 

अपना शुभ अंक कैसे निकाले?

शुभ अंक निकालने के लिए अपनी जन्म-तिथि, महीने और वर्ष के सभी अंकों को आपस में तब तक जोड़ें, जब तक कि आपको 1 से 9 के बीच कोई एक अंक न मिल जाए। 

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें