Mulank Calculator in Hindi (मूलांक कैलकुलेटर)

astrotalk-mini-logo

खुद को और अपनी छिपी हुई ताकतों को बेहतर ढंग से समझने की शुरुआत आपके मूलांक से होती है। इस मूलांक कैलकुलेटर के जरिए आप जान सकते हैं कि ब्रह्मांड के कौन से अंक और ग्रह आपको गाइड कर रहे हैं। यह न्यूमरोलॉजी टूल आपकी जन्मतिथि को एक एकल अंक (1 से 9) में बदलकर आपके व्यक्तित्व का एक सुंदर विश्लेषण पेश करता है। अपने भाग्यशाली रंग, शुभ दिन और अपनी कमजोरियों को दूर करने के तरीके जानने के लिए अभी अपनी फ्री रिपोर्ट देखें।

Enter Your Details

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का बहुत अधिक महत्व है। आज बहुत से लोग अंक ज्योतिष की मदद से अपने व्यक्तित्व, स्वभाव और आने वाले जीवन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक से ही व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक का पता जन्म तारीख से निकाला जाता है। 

अगर आपको अपने मूलांक का पता नहीं है और जानना चाहते हैं, तो मूलांक कैलकुलेटर (mulank calculator in Hindi) इसमें आपकी मदद कर सकता है। यहां आप आसानी से कुछ ही सेकंड में अपना मूलांक जान सकते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस टूल के बारे में।

मूलांक कैलकुलेटर क्या है?

मूलांक कैलकुलेटर एक ऑनलाइन न्यूमरोलॉजी टूल है, जिसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसकी मदद से आप अपनी जन्मतिथि डालकर अपना मूलांक सेकंड में जान सकते हैं। यह टूल आपकी जन्म तिथि के दिन को जोड़कर इकाई नंबर यानी 1 से 9 के बीच एक अंक निकालता है। अंक ज्योतिष में इसी अंक को मूलांक कहा जाता है।

मूलांक क्या होता है?

मूलांक आपकी जन्म की तारीख से निकलने वाला एक अंक होता है। इसे अंक ज्योतिष में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है, उसी के आधार पर आपका मूलांक निकाला जाता है। जैसे अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है, तो 1 + 6 = 7। यानी आपका मूलांक 7 होगा। अगर आपका जन्म 9 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 ही रहेगा। मूलांक इकाई का होता है यानी एक अंक का।

अंक ज्योतिष में माना जाता है कि मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, सोचने का तरीका, पसंद-नापसंद और व्यवहार के बारे में सामान्य जानकारी मिल सकती है। इसलिए कई लोग अपने मूलांक के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि, केवल मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ भाग्यांक, नामांक और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं को भी देखा जाना जरूरी होता है।

मूलांक कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें? (How to Calculate Mulank in Hindi)

मूलांक कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको इस टूल पर जाना होगा। वहां पूछी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि आदि दर्ज करना होगा और फिर कैलकुलेट पर जाकर क्लिक करना होगा। आपको सेकंड में ही अपने मूलांक की विस्तार से जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

1 से 9 तक मूलांक का स्वभाव

मूलांक 1: मूलांक 1 वाले लोगों को आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाला और नई शुरुआत करने वाला माना जाता है।

मूलांक 2: इस अंक को सहयोग, संवेदनशीलता और भावनात्मक संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

मूलांक 3: इस अंक वाले लोगों में रचनात्मकता, सीखने की इच्छा और अपने विचार व्यक्त करने की क्षमता अच्छी मानी जाती है।

मूलांक 4: मूलांक 4 को मेहनत, अनुशासन और व्यवस्थित जीवन से जोड़कर देखा जाता है।

मूलांक 5: मूलांक 5 वाले लोग बदलाव पसंद करने वाले, व्यावहारिक और नई परिस्थितियों में खुद को ढालने वाले माने जाते हैं।

मूलांक 6: मूलांक 6 का संबंध परिवार, जिम्मेदारी और दूसरों की देखभाल से माना जाता है।

मूलांक 7: इस मूलांक वाले लोग, ज्ञानी, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक रुचि वाले होते हैं।

मूलांक 8: ये अंक वाले जातक मेहनती, लक्ष्य पर ध्यान देने वाले और प्रबंधन में कुशल होते हैं।

मूलांक 9: ये लोग दयालु, सेवा भावना और उदार स्वभाव वाले होते हैं।

Discover More About Yourself

Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

अपना मूलांक कैसे निकाला जाता है?

मूलांक निकालने के लिए अपनी जन्म तिथि के केवल दिन को आपस में जोड़ें। यदि जोड़ दो अंकों में आता है, तो उसे तब तक जोड़ें जब तक कि 1 से 9 के बीच का कोई एकल अंक न मिल जाए।

कौन सा मूलांक भाग्यशाली माना जाता है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, कोई एक मूलांक सबसे भाग्यशाली नहीं होता, लेकिन मूलांक 1, 6 और 7 को सबसे अधिक भाग्यशाली और शुभ माना जाता है।

सबसे अशुभ अंक कौन सा है?

संस्कृतियों और मान्यताओं में '13' और '4' सबसे अशुभ अंक माने जाते हैं।

9 अंक शुभ है या अशुभ?

अंक ज्योतिष और विभिन्न संस्कृतियों में अंक 9 को एक बहुत ही शक्तिशाली और शुभ अंक माना जाता है।

मूलांक 9 वालों को कौन सा काम करना चाहिए?

सेना, पुलिस, मेडिकल , वकालत, खेल, या रियल एस्टेट जैसे जोखिम भरे और साहसिक कार्य करने चाहिए।

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें