अंक ज्योतिष में संख्या नौ

astrotalk-mini-logo

अंक ज्योतिष में संख्या नौ: विशेषताएँ और अन्य

अंक ज्योतिष के अनुसार, संख्याएँ आत्मीय ऊर्जाओं के द्वारा प्रभावित होती हैं। इन संख्याओं में व्यक्ति को एक नया स्वरूप देने की क्षमता होती है। एक से लेकर आठ तक प्रत्येक संख्या किसी न किसी तरह एक दूसरे से भिन्न होती है। बात करें यदि जीवन संख्या नौ की तो यह न सिर्फ़ भिन्न होती है बल्कि अद्वितीय भी होती है। संख्या नौ रहस्यमय क्षमताओं से परिपूर्ण होती है और साथ ही इसमें एक से लेकर आठ तक की अन्य संख्याओं की ऊर्जा का समायोजन भी होता है। यह संख्या जीवन संख्याओं के बढ़ते क्रम के मार्ग पर सबसे आख़िरी संख्या है इसलिए यह संख्या उत्कृष्टता और पूर्णता का प्रतिनिधित्व करती है। यह उन सब ज़िम्मेदारियों की बात करती है जिनको पूर्ण करना आवश्यक है।

यह एक चक्र के पूरा होने को दर्शाता है इसलिए संख्या 9 को हिन्दू धर्म में क़ीमती, पूर्ण, बिना किसी दोष का और स्वर्गीय संख्या माना जाता है। आज से लगभग 3000 ईसा पूर्व यह संख्या भारतीय उपमहाद्वीप से आई थी। तो आइए बिना किसी देरी अंक ज्योतिष की संख्या नौ के जीवन पथ के साथ साथ इसके महत्व के बारे में भी चर्चा करते हैं।

अंक ज्योतिष की संख्या नौ के व्यक्तित्व के लक्षण

संख्या नौ ये स्वीकार करती है कि कुछ वस्तुओं और यादों को जीवन से जाने देना ही वास्तविक सच्चाई है इसलिए संख्या नौ अपने जीवन की किसी भी वस्तु को किस प्रकार जाने देना है, इसके बारे में ख़ुद को अच्छे से शिक्षित करने में सक्षम होती है। जीवन संख्या नौ किसी भी व्यक्ति को इतना परिपक्व बना देती है कि वह सम्पूर्ण ह्रदय से दूसरी जीवन संख्याओं को स्वीकार कर लेता है। उन लोगों में अन्य संख्याओं जैसी विशेषताएँ भी पाई जाती हैं, जो उन्हें दूसरी संख्याओं से समायोजित होने में मदद करती हैं। जब आप संख्या नौ को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि संख्या नौ का स्वरूप वृत्ताकार/गोलाकार है। संख्या नौ का और गहन अध्ययन करके आप देखेंगे कि इसका गोलाकार स्वरूप व्यक्ति की रचनात्मक क्षमताओं को प्रस्तुत करता है। जीवन संख्या नौ वाले लोगों का दिमाग़ अत्यंत कल्पनाशील और रचनात्मक होता है लेकिन इनके विचार बदलते रहते हैं। इस बात का यह अर्थ है कि जीवन संख्या नौ वाले लोग भावनाओं से जुड़े हुए होते हैं और वे काफ़ी भावुक भी माने जाते हैं।nds. Life path 9 makes a person mature enough to accept all other life path numbers with open arms. These people possess characteristics from each number, making them easily adjustable to all others. When you look at the number 9, you'll see that it has a circular form. A close examination reveals that the circular form represents a person's creative evolution. People with life path 9 have a very imaginative and creative mind that changes quickly. It also means that the ninth life path is all about sentiments, and these individuals are too emotional.

वे ऐसा मानते हैं कि उनके पास जन्म से ही दूसरों के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने की क्षमता होती है। वह एक कारण के साथ पैदा होते हैं। हालाँकि, जीवन के सच्चे अर्थ को समझना एक मुश्किल काम है। जब तक संख्या 9 वाले लोग संख्या 9 का महत्व नहीं समझते हैं तब तक उनके लिए जीवन परेशानियों और चुनौतियों से भरा हुआ हो सकता है। लेकिन ऐसा सिर्फ़ तब तक होता है जब तक कि संख्या 9 का महत्व उनके सामने नहीं आता है, इसके बाद उनकी भावनाओं और शान्ति के बीच एक सामंजस्य आने लगता है। अंक ज्योतिष की संख्या नौ के महत्व को समझने के लिए इस संख्या वाले लोग अक्सर ग़लत कार्यों की तरफ़ अग्रसर हो जाते हैं, इसके बाद इनके अंदर आत्म जागृति आ जाती है तथा इसके बाद वे अपने पुराने कार्यों को सही पैमानों के अनुसार ठीक करके विकास की ओर क़दम बढ़ाते हैं। यह संख्या नौ का विकासात्मक उद्देश्य होता है।

विकास का मार्ग काफ़ी कठिन प्रतीत होता है। लेकिन जीवन संख्या नौ के गहरे और सच्चे अर्थ को समझने के लिए व्यक्ति को इन कठिन रास्तों से होकर जाना ज़रूरी होता है। जाने देने के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक पहलू पुरानी मान्यताओं को छोड़ने हेतु खुद को तैयार करना है। नई आदतों को सीखने के लिए पुरानी आदतों को छोड़ना और भूलना आवश्यक होता है। अपने अतीत को भूल जाएं, अपने मतभेदों को सुलझाएँ और परेशान करने वाली चीज़ों को जाने दें। यही जीवन संख्या 9 का सच्चा अर्थ है। अंक ज्योतिष के अनुसार संख्या नौ वाले लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। संख्या नौ वाले लोग किसी एक लक्ष्य पर अपनी एकाग्रता अचानक से खो देते हैं और इसी के साथ ही उनके मस्तिष्क में असंख्य विचार आने लगते हैं। ये किसी भी व्यक्ति की समस्त क्षमताों तक पहुँचने में सबसे बड़ी बाधा है। महत्वहीन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करके व्यक्ति अपनी मानसिक शक्तियों को बर्बाद कर सकता है।

अंक ज्योतिष के अंतरगत संख्या नौ का करियर

अंक ज्योतिष के अनुसार संख्या 9 के लोगों को प्रौद्योगिकी विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स या इससे संबंधित अन्य तकनीक के क्षेत्रों को अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए। उनमें उत्कृष्ट चिकित्सक और सर्जन बनने की क्षमता होती है।

उनके लिए औद्योगिक या निर्माण फ़र्म वाले क्षेत्रों को चुनना भी काफ़ी लाभदायक हो सकता है। रक्षा सेवाओं के क्षेत्रों में पद पाकर भी वे अपनी आक्रामक और अनुशासित प्रवृत्तियों को प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसा उनके देशभक्त स्वभाव के कारण संभव हो पाता है।

वे रचनात्मक व लेखन परियोजनाओं में भी भाग ले सकते हैं। यदि वे चाहें तो बेहतरीन एथलीट भी बन सकते हैं। यह भी संभावना है कि इसके बाद उनकी पदोन्नति भी हो जाए।

अंक ज्योतिष के अंतर्गत संख्या नौ का प्रेम

हमें यह समझ लेना चाहिए कि संख्या नौ को वैश्विक, कभी ना ख़त्म होने वाले प्रेम और आशा का प्रतीक माना गया है। तो इसका मतलब ये है कि आपको प्रेम की पेशकश और स्वीकार दोनों के लिए ही तैयार रहना चाहिए। चाहे कुछ भी हो जाए आपको ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि आपके देवदूत सदैव आपके साथ होते हैं, आपकी सहायता करते हैं और आपके जीवन को असीमित रूप से बेहतर बनाने के लिए कार्य करते हैं। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि संख्या नौ एक दिलचस्प किंतु चुनौतीपूर्ण संख्या है अतः इसी के साथ यह जान लेना भी ज़रूरी है कि विवाह को लेकर संख्या 9 कोई अपवाद नहीं बनाता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग संख्या नौ के साथ सबसे अधिक सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं जो की स्वयं इनकी जीवन संख्या भी है। इसका परिणाम यह निकलता है कि यदि वे शादी करते हैं तो उनके अपने साथी के साथ ज़्यादा घनिष्ठ संबंध होने की संभावना होती है। जीवन पथ संख्या तीन और छह के साथ विवाह को लेकर भी अध्ययन किया जा सकता है। जब संख्या नौ वाला व्यक्ति संख्या तीन से विवाह करता है, तो ऐसे में दूसरी संख्या वाला व्यक्ति संख्या नौ के प्रति सहानुभूति रखता है और उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहता है।

ये जोड़े एक दूसरे के विकास में मदद करते हैं और उनको नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करते हैं। यदि संख्या नौ संख्या छह से संबंध स्थापित करता है, तो बाद वाली संख्या उन सभी प्रकार के धन और भौतिक सुविधाओं का आनंद प्राप्त कर सकता है जो संख्या 9 के भाग्य के साथ आएँगी। संख्या नौ आपके लिए समृद्धि और आनंद लेकर आएगा।

अंक ज्योतिष की संख्या नौ की ताक़त और कमजोरी

ताक़त
  • जिन लोगों की अंक ज्योतिष संख्या 9 होती है, वे भावुक होते हैं। ये लोग आमतौर पर काफी राष्ट्रवादी होते हैं। उन्हें सैर-सपाटे पर जाना पसंद है। वे अपने करियर और व्यक्तिगत दायित्वों को प्रभावी ढंग से संतुलित करते हैं।
  • संख्या 9 वाले लोग ईमानदार होते हैं जो धोखे और दिखावे से घृणा करते हैं। उनके पास दयालु और प्यार करने वाला व्यक्तित्व व स्वभाव होता है।
  • वे अपने दोस्तों और परिवार के प्रति अविश्वसनीय रूप से प्यार और दया रखते हैं।
  • वे तुरंत नए व्यक्तियों के साथ मिल जाते हैं। उनके पास मजबूत बौद्धिक क्षमताएं होती हैं। वे विभिन्न प्रकार के खेलों के प्रशंसक होते हैं जो अपने पसंदीदा खेलों को देखना और उनमें भाग लेना दोनों पसंद करते हैं।
  • संख्या 9 से जुड़े अधिकांश लोग ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। वे लोगों के पास विश्लेषण करने की अद्भुत क्षमता होती है। वे किसी भी वस्तु की अपेक्षा अपनी गरिमा, प्रतिष्ठा और वफादारी को अधिक प्राथमिकता देते हैं।
कमजोरी
  • ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वे अपने ग़ुस्से को नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं।
  • अपने आक्रामक स्वभाव के कारण ये किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुँचाने से पहले दो बार सोचते भी नहीं हैं। संख्या नौ वाले लोग ऐसे ही होते हैं।
  • किसी भी स्थिति में उनका आवेग या ग़ुस्सा एक बहुत बड़ा मुद्दा बनता है। वे जल्दबाजी में निर्णय लेते हैं जो लगभग हमेशा विफल होता है।
  • संख्या 9 वाले लोग अहंकारी, विचारवान और आक्रामक होते हैं, जो उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में रखता है।
  • इन्हें दूसरों में खामियां ढूंढ़ना और उनकी आलोचना करना पसंद होता है। अपने संशयपूर्ण (शक करने के) रवैये के कारण, वे लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं।
  • वे अपने दुश्मनों से बदला लेना कभी नहीं भूलते।

अंक ज्योतिष की संख्या 9 के लिए शुभ रंग और रत्न

संख्या नौ के लिए लाल और गुलाबी रंग अत्यंत उपयुक्त होते हैं। इन रंगों का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है, जिसमें तकिए के कवर, लिविंग रूम के पर्दे, वस्त्र और स्कार्फ शामिल हैं।

संख्या 9 के लोगों के लिए सर्वाधिक लाभकारी रत्न मूंगा होता है। इस पत्थर को मंगलवार के दिन खरीदने की सलाह दी जाती है।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित