अंक ज्योतिषी में संख्या 3

astrotalk-mini-logo

अंक ज्योतिषी में संख्या 3: अर्थ, विशेषताएँ तथा अन्य

अंक ज्योतिष में संख्या तीन के अंतर्गत जन्म लेने वाले लोग परेशानियों को हल करने वाले के रूप में जाने जाते हैं। ये लोग आविष्कारक प्रकृति के होते हैं। तथा नए विचारों के साथ तेज़ी से आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों की सोच से अलग सोचना पसंद करते हैं और दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को लेकर इनका एक अलग नज़रिया होता है। ये लोग काफ़ी बुद्धिमान प्रकृति के होते हैं तथा इसके साथ ही वे सरल प्रवृत्ति के भी होते है जो इनके मासूम व्यक्तित्व की ओर इशारा करता है। अंक ज्योतिष में संख्या तीन के अंतर्गत पाए जाने वाले लोगों को उनके उत्साह, प्रयासों तथा महान सामाजिक व्यवहार के लिए पहचाना जाता है। इस संख्या के साथ जुड़े हुए लोग सफलता की चाहत रखते हैं और वे सफल होने के लिए महत्वपूर्ण तैयारियों तथा कड़ी मेहनत का समेट कर चलते हैं। वे जो भी करते हैं उसके लिए उत्साहित रहते हैं तथा वे नए कार्यों को भी अत्यंत चाह व उत्साह के साथ करते हैं।

वे ऐसे लोगों की ज़्यादा परवाह नहीं करते हैं जिन्हें हर काम में पूर्णता या पर्फेक्शन की चाहत होती है। कुल मिलाकर वे बहुत अच्छे होते हैं और इसी के साथ-साथ इनके बहुत सारे दोस्त तथा शुभचिंतक भी होते हैं। कई बार वे कायर और डरे हुए भी लग सकते हैं लेकिन ऐसा सिर्फ़ तब होता है जब वे किसी रिश्ते में जा रहे हैं किंतु उनकी ये प्रवृत्ति क्षणिक होती है। हल्के स्वभाव के कारण वे अपने जीवन में अच्छे से स्थापित होते हैं। स्वयं को महत्वपूर्ण और अच्छा महसूस कराने के लिए वे अपने हास्यपूर्ण एवं अच्छे स्वभाव पर निर्भर होते हैं। कभी-कभी किसी कार्य को करने के दौरान ऐसा महसूस हो सकता है कि उनमें गंभीरता की कमी है और उनका व्यवहार अपरिपक्व है। लेकिन हैरानी की बात तो तब होती है जब वे किसी भी चुनौती का सामना गंभीरता और बहादुरी से करके अपने आस पास के लोगों को चौंका देते हैं।

अंक ज्योतिष के अंतर्गत संख्या तीन के व्यक्तित्व के लक्षण

वे अत्यधिक प्रतिभा के धनी होते हैं और वे अपनी प्रतिभा के दम पर ही जीवन की समस्याओं और चुनौतियों का सामना करते हैं। इनका स्वभाव हास्य से परिपूर्ण होता है, इससे वे दूसरों के बीच प्रसिद्धि पाते हैं और अक्सर इसके चलते वे संघर्ष भी करते हैं। सामाजिक भावना होने के कारण वे सदैव दूसरों की मदद करने की इच्छा रखते हैं।

कभी कभी वे अहंकारी और घमंडी भी प्रतीत होते हैं। लेकिन ऐसा वे जानबूझ कर नहीं करते। जब वे ऐसे लोगों से मिलते और बातचीत करते हैं जो उनके साथ कार्य करते हैं, तो वे स्वयं को और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। वे किसी भी स्थिति में संतुष्ट महसूस नहीं करते हैं, वे दुनिया में सफलता पाने तथा दूसरों पर नियंत्रण और अधिकार रखने की चाहत भी रखते हैं।

वे जीवन-वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते हैं और वे जीवन को इस तरह देखते हैं कि जैसे ये एक ऐसी चीज़ है जिसकी और ज़्यादा खोज करने की आवश्यकता है। वे जीवन को और सुखद और अच्छा बनाने हेतु व्यवहारिक समाधान या प्रैक्टिकल सलूशन की खोज करते रहते हैं। वे संप्रेषण (कम्यूनिकेशन) में बहुत अच्छे होते हैं। उनकी इच्छाशक्ति उन्हें विभिन्न परियोजनाओं को अच्छे से करने में सक्षम बनाती है। वे हर स्थिति में उत्साही एवं जीवन से परिपूर्ण होते हैं यहाँ तक कि जब उन्हें कठिन कार्य करना होता है तब भी वे हिम्मत से ही काम लेते हैं। ये ऊर्जावान लोग ऐसे स्थान में ख़ुद को अच्छा महसूस करते हैं जो ऐसे लोगों से भरा पड़ा हो जो उनकी उपलब्धियों को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। वे अक्सर व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक जीवन दोनों में तानाशाही की प्रवृत्ति रखते हैं। वे अत्यधिक खर्चीली प्रवृति के होते हैं। वे बचाते कम हैं और ख़र्च ज़्यादा करते हैं। इन्हें अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि इनमें भोग विलास की वस्तुओं पर ख़र्च करने की आदत होती है। इन्हें अपने जुनून और ग़ुस्से को भी नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ लोग इनके हास्य से परिपूर्ण स्वभाव और आलोचना की प्रवृत्ति को पसंद नहीं करते हैं।

अंक ज्योतिषी के अंतर्गत संख्या तीन का करियर (व्यवसायिक जीवन)

अपने सही फ़ैसले लेने के कौशल के कारण अक्सर वे अपने व्यावसायिक जीवन में सफल होते हैं। इन्हें अपनी क्षमताओं और फैसलों पर भरोसा करना चाहिए और याद रखना चाहिए कि इन्हें चुनौतियों और आलोचनाओं को सकारात्मक रूप में स्वीकार करना है। वे उत्कृष्ट वक्ता होते हैं तथा अनुसंधान और विश्लेषणात्मक नौकरियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वे टीचिंग जॉब्स या अन्य अनुसंधान संबंधी नौकरियों को चुन सकते हैं। इन लोगों में प्रबंधन मैनेजमेंट की प्रवृत्ति प्राकृतिक रूप से पाई जाती है, इसके चलते वे अच्छे प्रबंधक चुनते हैं जो हर समय सही काम करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनका आधिकार करने का स्वभाव उन्हें प्रबंधन शैली की नौकरी को अच्छे से करने में मदद करता है जहाँ वे तरक़्क़ी भी करते हैं।

वे ईमानदार होते हैं तथा समाज की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं। इस अर्थ में, वे सार्वजनिक क्षेत्रों तथा सिविल सेवा विभागों में बहुत अच्छा कार्य करते हैं। वे बहुत अच्छे और महान वक़ील, पुलिस अधिकारी, न्यायाधीश, धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बन सकते हैं। वे महान सामाजिक कार्य करने के अवसरों को ढूंढते हैं और उनका आनंद लेते हैं। वे रचनात्मक नौकरियों जैसे लेखन, स्टैंडअप कॉमेडी, चित्रकारी, डिज़ाइनिंग इत्यादि को भी चुन सकते हैं क्योंकि ये नौकरियां उनमें काफ़ी बदलाव ला सकती हैं।

वे बहुत रचनात्मक और कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं इसलिए उनके लिए वे नौकरियां अत्यंत बहुमूल्य होती हैं जो उनके कलात्मक पक्षों को और अधिक उभारने में मदद करें। कोई भी व्यक्ति उनके साधारण और रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरी करने वाली नौकरी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यदि बात करें इन लोगों की सफलता की तो इनकी सफलता परिवर्तनशील नौकरियों से होकर आती है जो इनकी आत्मा को तृप्त करने का अवसर प्रदान करती है।

अंक ज्योतिष में संख्या तीन के प्रेम का पक्ष

अंक ज्योतिष की संख्या तीन के अंतर्गत आने वाले लोग बहिर्मुखी तथा मौज मस्ती को पसंद करने वाले होते हैं। इसलिए इनके साथ रहने से आनंद की प्राप्ति होती है। वे अपनी स्वतंत्रता से बहुत अधिक प्रेम करते हैं और चाहे कुछ भी हो जाए वे किसी ऐसे रिश्ते में नहीं बंध सकते जो उनकी आज़ादी को रोकता हो। वे एक ऐसे साथी को पाने की इच्छा रखते हैं जो उनकी व्यक्तिगत आज़ादी का सम्मान करता हो और उनकी व्यक्तिगत आज़ादी को समझता हो क्योंकि बदले में वे भी अपने साथी को यह सम्मान देना चाहते हैं। वे कभी भी उन रिश्तों में नहीं जाना चाहते हैं जो उनकी स्वतंत्रता को उनसे छीनना चाहते हो। संख्या 3 के लोग गुणी एवं आत्म अभिव्यक्ति के कौशल में अच्छे होते हैं तथा इनमें संचार का कौशल भी काफ़ी अच्छा पाया जाता है।

ये कहा जा सकता है कि वे संख्या एक, पाँच और सात के लोगों के साथ अनुकूल संगति बनाते हैं। इनकी यह अनुकूल संगति उनके कार्यों के द्वारा आसानी से देखी जा सकती है। वे इसे तुरंत ही विकसित नहीं कर पाते हैं बल्कि इसमें उन्हें काफ़ी समय और धैर्य की आवश्यकता पड़ती है। संख्या तीन में समायोजन का कौशल पाया जाता है इसलिए चीज़ें बिना किसी रुकावट के अच्छे से साथ साथ चलती रहती है। प्रेम के दृष्टिकोण से संख्या तीन के लोग आज़ादी की भावना से भरे हुए होते हैं। ये किसी भी रिश्ते में बँधने के बजाय उसे खुले तौर पर जीना पसंद करते हैं। वे प्रतिज्ञाओं के साथ रिश्तों में नहीं जाना चाहते बल्कि उन्हें आज़ादी से जीना चाहते हैं। हालाँकि यदि एक बार वे गहरे प्यार में पड़ जाते हैं तो वे इतना दृढ़ हो जाते हैं कि फिर अपने प्यार से पीछे नहीं हटते।

वे निराशावादी लोगों को पसंद नहीं करते हैं। वे ऐसे साथी की तलाश करते हैं, जो सकारात्मक उर्जा से भरा हुआ हो बजाय इसके कि वे ऐसे साथी को ढूंढें जो निराशा से भरा हो। उन्हें रोमांस शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे अपने प्रिय को खोने के डर से चिंतित रहते हैं। इस कारण कभी कभी वे संकीर्ण और अविश्वासी प्रकृति के भी हो जाते हैं। केवल धैर्यवान एवं अत्यंत वफ़ादार व्यक्ति ही उनके साथ एक लंबे रिश्ते में उनका साथी बनकर रह सकता है।

अंक ज्योतिष में संख्या तीन की ताक़त और कमज़ोरी

ताक़त
  • इनका कम्युनिकेशन अत्यंत मज़बूत होता है और वे बात करते हुए दृढ़ रहते हैं। वे स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हैं और इसी के साथ ही वे जो कहना चाहते हैं उसे भी अच्छे से प्रकट करते हैं। इनके पास विचार, नए उपाय और सपनों का भंडार होता है।
  • कला के क्षेत्र में वे प्राकृतिक रूप से कुशल देखे जाते हैं। रंग, संगीत, रचना तथा अन्य ऐसी कोई भी वस्तु जिनमें ज्ञानेन्द्रियों के कौशल की आवश्यकता पड़ती है वह संख्या तीन को भलीभाँति पता होती है। इन्हें यह बात अच्छे से ज्ञात होती है कि लिखे और बोले गए शब्दों के माध्यम से कम्युनिकेशन अच्छा बनता है और इसके अलावा अन्य संचार के साधनों के द्वारा भी ये सफल बातचीत करने में सक्षम होते हैं।
  • संख्या तीन के लोग बहिर्मुखी तथा चीज़ों को लेकर एक्सपेरिमेंट करने वाले होते हैं जिस कारण इनके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण उत्पन्न होता है जो दूसरे लोगों को आसानी से इनकी तरफ़ खींचने में मदद करता है। इनका सरल हृदय तथा बातचीत करने का अच्छा कौशल ये दोनों ही चीज़ें एक ऐसा जादू उत्पन्न करती हैं जो इनकी उपस्थिति को लोगों के बीच सहज और सुखदायक बनाता है।
  • संख्या तीन के लोगों का सकारात्मक दृष्टिकोण बदलना अत्यंत जटिल कार्य प्रतीत होता है। ये लोग स्वयं से प्रेरणा प्राप्त करते हैं और किसी भी कार्य को करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। संसार को लेकर उनका एक आशावादी दृष्टिकोण होता है।
कमजोरी
  • अंक ज्योतिष के अंतर्गत संख्या तीन की कमजोरियां अपनी सरल एवं मासूम प्रकृति के कारण न्यूरोलॉजी के अंतर्गत संख्या तीन वाले लोग वास्तविक दुनिया के प्रति जागरूक नहीं होते हैं। वे कभी किसी चीज़ पर श़क नहीं करते हैं और वे हर चीज़ पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं जिसके कारण कई बार दूसरे लोगों के द्वारा उनका प्रयोग भी किया जाता है।
  • वे साधारण भाषा में जानी जाने वाली एक बीमारी शायनी ऑब्जेक्ट सिंड्रोम से पीड़ित होते हैं, इसका अर्थ है कि कोई भी सुंदर वस्तु तुरंत उनका ध्यान भटका देती है। उन सभी चीज़ों को जिन्हें वे देखते हैं उनके द्वारा वे आसानी से उत्साहित हो जाते हैं। वे एक ही दिशा में ध्यान केंद्रित करने में ज़्यादा समय नहीं व्यतीत करते हैं और वे एक ही दिशा में ध्यान केंद्रित करने से पहले ही दूसरी दिशा में अपना ध्यान लगा देते हैं
  • संख्या तीन वाले लोग अक्सर भौतिक सुख की चाह रखने वाले हो सकते हैं। इस संख्या वाले लोग वृद्धि और विकास से पहले सुख की चाह रखते हैं यही कारण है कि वे आध्यात्मिक महत्व के बजाय बाहरी और भौतिक दुनिया पर अपना ध्यान ज़्यादा केंद्रित करते हैं।
  • गहराई तक जाने का मतलब होगा कि संभावित नकारात्मकता को खोलना और महसूस करना एवं उन भावनाओं तथा स्थितियों को ख़ुद से जोड़ पाना, इन सब चीज़ों को लेकर संख्या तीन के लोगों के पास अधिक अनुभव नहीं होता है।

शुभ रंग एवं रत्न

अंक ज्योतिष की संख्या तीन के अंतर्गत जन्म लेने वाले लोगों को समस्याओं को सुलझाने वाले के रूप में जाना जाता है, यहाँ तक कि जब उनके जीवन में परेशानियाँ और चुनौतियाँ आ रही होती हैं। तब भी वे इनके विरुद्ध अच्छी लड़ाई लड़ते हैं।

वे अन्य लोगों के सोचने के ढंग से हटकर सोचते हैं और इसी लिए उनके पास दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटने के अच्छा सुझाव होते हैं। इनके लिए पीला रंग एवं नीलम (एक प्रकार का रत्न) शुभ होता है। अपने लिए और शुभ रंगों का चुनाव करते समय इन्हें हरे, पीले व नारंगी (ऑरेंज) रंग के हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित