आज कौन सा दिन है (Aaj Kaun Sa Din Hai)

New Delhi, Delhi, IndiaMonday, 8 June 2026
📅
वार
सोमवार
तिथि: सप्तमी
☀️
सूर्योदय
11:52 pm
🌅
सूर्यास्त
01:47 pm
🌕
चंद्रोदय
07:17 pm
🌑
चंद्रास्त
06:38 am
तिथिसप्तमी
नक्षत्रशताभिशा तक 22:38
योगविष्कुंभा
करणबाव
पक्षकृष्ण
वारसोमवार
शक संवत1948 विश्वावसु
विक्रम संवत1948 विश्वावसु

मान्यता है कि अगर किसी काम को सही दिन और शुभ समय देखकर किया जाए, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोग यात्रा, पूजा, खरीदारी या नए काम की शुरुआत से पहले वार और मुहूर्त का ध्यान जरूर रखते हैं। आगे जानेंगे कि कौन सा दिन किस काम के लिए शुभ माना जाता है।

कौन सा वार किस काम के लिए माना जाता है शुभ?

वैदिक पंचांग में सप्ताह के सात वार माने गए हैं- रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार। भारतीय संस्कृति में सप्ताह के इन सातों दिनों को सिर्फ कैलेंडर का हिस्सा नहीं माना गया, बल्कि इन्हें शुभ-अशुभ मान्यताओं और धार्मिक आस्था से भी जोड़कर देखा गया है। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि कौन सा दिन किस काम के लिए अच्छा माना जाता है।

रविवार

रविवार को सूर्य देवता का दिन माना जाता है। इस दिन आत्मविश्वास, मान-सम्मान और ऊर्जा से जुड़े काम करना शुभ माना जाता है। सरकारी कार्य, नई जिम्मेदारी लेना, धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या सोने से जुड़ी खरीदारी इस दिन अच्छी मानी जाती है। कई लोग रविवार को परिवार और अध्यात्म के लिए भी खास मानते हैं।

रविवार को क्या करें?

  • सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • परिवार के साथ समय बिताएं।
  • नए लक्ष्य तय करें।
  • मन को शांत रखें और आराम करें।

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। यह दिन शांति, भावनाओं और नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। लोग इस दिन शिव पूजा, व्रत और जलाभिषेक करते हैं। नए कपड़े पहनना, यात्रा शुरू करना, खेती-किसानी से जुड़े काम और जरूरी फैसले लेना भी शुभ माना जाता है।

सोमवार की खास मान्यता

कई लोग मानते हैं कि सोमवार को शिव मंदिर जाकर जल चढ़ाने से मन शांत रहता है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

मंगलवार

मंगलवार हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन साहस, शक्ति और आत्मविश्वास से जुड़े काम करना अच्छा माना जाता है। कोर्ट-कचहरी, प्रतियोगिता, बहस या किसी चुनौतीपूर्ण काम में प्रयास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है। हालांकि इस दिन उधार लेने से लोग बचने की सलाह देते हैं।

मंगलवार को क्या नहीं करना चाहिए?

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बिना जरूरत विवाद और क्रोध से बचना बेहतर माना जाता है।

बुधवार

बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना गया है। यह दिन पढ़ाई, व्यापार, बातचीत और नई योजनाएं बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। इंटरव्यू, मीटिंग, शिक्षा या कम्युनिकेशन से जुड़े काम इस दिन करना शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन निवेश और व्यापार से जुड़ी चर्चा भी करते हैं।

विद्यार्थियों के लिए खास दिन

बुधवार को पढ़ाई और नई चीजें सीखने के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए कई लोग इस दिन बच्चों की शिक्षा से जुड़े शुभ काम करते हैं।

गुरुवार

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। यह दिन ज्ञान, धन और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ, कथा, दान, शिक्षा शुरू करना, नई नौकरी या पद ग्रहण करना इस दिन अच्छा माना जाता है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए भी लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं।

गुरुवार का आध्यात्मिक महत्व

इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और चने की दाल का दान भी करते हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार माता लक्ष्मी और देवी शक्ति का दिन माना जाता है। यह दिन सुंदरता, सुख-सुविधा और रिश्तों से जुड़ा माना जाता है। घर की सजावट, खरीदारी, नए लोगों से मिलना और सामाजिक काम इस दिन शुभ माने जाते हैं। कई लोग शुक्रवार को आर्थिक लाभ और खुशहाली से भी जोड़कर देखते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए

मान्यता है कि शुक्रवार को घर की साफ-सफाई और दीपक जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है और मां लक्ष्मी का वास होता है। 

शनिवार

शनिवार शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन मेहनत, अनुशासन और कर्म का विशेष महत्व बताया गया है। लोग इस दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करते हैं। वाहन, मशीनरी या लोहे से जुड़ी चीजों की खरीदारी इस दिन अच्छी मानी जाती है। वहीं कई लोग इस दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य करना भी शुभ मानते हैं।

शनिवार से जुड़ी मान्यता

कहा जाता है कि इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से शनि दोष कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है।

आइए अब आसान भाषा में जानते हैं कि कौन से वार के स्वामी कौन हैं।

वार व उनके स्वामी

  • रविवार: सूर्य
  • सोमवार: चंद्रमा
  • मंगलवार: मंगल 
  • बुधवार: बुध 
  • गुरुवार: बृहस्पति 
  • शुक्रवार: शुक्र 
  • शनिवार: शनि

वार देखने की परंपरा आज भी क्यों है खास?

पहले के समय में लोग खेती, व्यापार, यात्रा और शादी-विवाह जैसे काम दिन देखकर ही करते थे। आज भले ही लोगों की जीवनशैली में बदलाव आ गया हो, लेकिन अब भी बहुत से लोग किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले 'आज क्या दिन है' aaj kya din hai ये जरूर देखते हैं। हालांकि ज्योतिष में बताए गए ये नियम आस्था और मान्यता पर आधारित हैं। किसी भी कार्य का सबसे बड़ा आधार आपकी मेहनत, सोच और सही निर्णय ही माने जाते हैं।

किस वार में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति जिस वार में जन्म लेता है, उसका असर उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार और जीवन की दिशा पर भी पड़ता है। सप्ताह के सातों दिनों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से माना गया है और यही ग्रह व्यक्ति के व्यक्तित्व पर अपना प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं कि किस वार में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा माना जाता है।

रविवार को जन्मे लोग

रविवार को जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य देव का प्रभाव माना जाता है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, सम्मान पाने वाले और मेहनती स्वभाव के होते हैं। ये कम बोलना पसंद करते हैं लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। कला, शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

सोमवार को जन्मे लोग

सोमवार के दिन जन्म लेने वाले लोग शांत, भावुक और मीठा बोलने वाले माने जाते हैं। ये लोगों से जल्दी जुड़ जाते हैं और परिवार को काफी महत्व देते हैं। कला, संगीत और रचनात्मक कामों में इनकी रुचि ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं और अक्सर सुख-सुविधा वाला जीवन जीते हैं।

मंगलवार को जन्मे लोग

मंगलवार को जन्मे लोगों में साहस और आत्मबल अधिक माना जाता है। ये लोग मेहनती, जोशीले और जल्दी हार न मानने वाले होते हैं। हालांकि कई बार इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ जाता है। ऐसे लोग चुनौतीपूर्ण कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इनके जीवन में पैसों की कमी कम ही रहती है।

बुधवार को जन्मे लोग

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान, समझदार और बातचीत में माहिर होते हैं। ये लोग नई चीजें जल्दी सीखते हैं और पढ़ाई-लिखाई या व्यापार में अच्छा कर सकते हैं। परिवार और रिश्तों को भी ये काफी अहमियत देते हैं। इनके अंदर लोगों को समझने की खास क्षमता होती है।

गुरुवार को जन्मे लोग

गुरुवार को जन्मे लोगों को ज्ञान से भरे होते हैं। इनकी एक खास बात होती है कि ये मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं और सही फैसला लेने की क्षमता रखते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों में भी इनकी रुचि अधिक हो सकती है। ऐसे लोगों के दोस्त भी अक्सर अच्छे और मददगार होते हैं।

शुक्रवार को जन्मे लोग

शुक्रवार को जन्मे लोग खुशमिजाज, आकर्षक व्यक्तित्व वाले और कला प्रेमी होते हैं। इन्हें सुंदर चीजें पसंद होती हैं और ये लोगों के बीच जल्दी लोकप्रिय हो जाते हैं। ये लोग संगीत, फैशन, कला और मीडिया जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।

शनिवार को जन्मे लोग

शनिवार को जन्मे लोग मेहनती, जिम्मेदार और गंभीर स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता हासिल करने में विश्वास रखते हैं। व्यापार, खेती या तकनीकी कामों में इनकी रुचि हो सकती है। हालांकि जीवन में संघर्ष थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है, लेकिन मेहनत के दम पर ये आगे बढ़ते हैं।

हिंदू पंचांग में सप्ताह के सातों दिनों का अपना अलग महत्व होता है। इन दिनों को ही 'वार' कहा जाता है। आसान शब्दों में समझें तो एक सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक का समय एक वार या दिन कहलाता है। ये सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं और इसी वजह से लोग 'आज कौन सा वार है' aaj kaun sa war hai या 'आज कौन सा दिन है' aaj kaun sa din hai, यह जानकर पूजा-पाठ, यात्रा और शुभ कामों की शुरुआत करते हैं। दरअसल, हर वार का संबंध किसी विशेष देवता और अलग ऊर्जा से माना गया है। जैसे कुछ लोग सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो मंगलवार हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इसी तरह हर दिन का अपना अलग प्रभाव और महत्व बताया गया है।

 

 

FAQs

प्रश्न1. शुभ वार कौन सा है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह में सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शुभ वार माना जाता है।

प्रश्न2. वार क्या है?

एक सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक का समय एक वार या दिन कहलाता है। 

प्रश्न3. 7 दिनों का क्या नाम है

7 दिनों के नाम हैं: रविवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार।

प्रश्न4. रविवार को क्या करें

रविवार को सूर्यदेव को जल चढ़ाएं व पूजा करें।

प्रश्न5. क्या सभी वार शुभ माने जाते हैं?

हर वार का अपना अलग महत्व और प्रभाव होता है। कुछ दिन विशेष कामों के लिए शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।