आज का मीन राशिफल (Meen Rashi Today)

मीन राशिफल आज

Friday, 21 August 2026·Feb 19 – Mar 20·Water·Mood: 😴 Sleepy

आज अपनों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति और खुशी मिलेगी। खुद को एक्टिव रखें और अगर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो किसी काउंसलर या थेरेपिस्ट से खुलकर बात करें। जमीन या मकान में निवेश करने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और जानकारी अच्छी तरह जांच लें। रिश्ते में अपने साथी को थोड़ा स्पेस दें और बेवजह शक या अधिकार जताने से बचें। सिंगल लोगों की किसी मेष राशि के व्यक्ति से अच्छी दोस्ती हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए बिजनेस या करियर से जुड़ा कोई अच्छा मौका भी मिल सकता है।

LOVE
CAREER
MONEY

आज की जानकारी

Mood 😴 SleepyLucky ColoursLucky Number 6

व्यक्तिगत भविष्यवाणी चाहिए?

एक वरिष्ठ मीन विशेषज्ञ से 1:1 चैट करें। 12 सेकंड में जवाब।

ज्योतिषी से चैट करें

विस्तृत राशिफल

❤️ प्रेम

आज आप पार्टनर को लेकर थोड़े ज्यादा पजेसिव या जरूरत...

और पढ़ें

💼 करियर और पेशा

आज अपने सामाजिक माध्यम या ईमेल पर नजर रखें, क्योंक...

और पढ़ें

🍀 वित्त और भाग्य

आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें, भले ही कोई मौ...

और पढ़ें

💪 स्वास्थ्य

आज थोड़ी शारीरिक गतिविधि जरूर करें। अगर मानसिक तना...

और पढ़ें

मीन अनुकूलता

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि मीन कैसे मिलता है।

मीन राशि का आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी चंद्र राशि मीन है। ज्योतिष के अनुसार मीन राशिचक्र की बारहवीं राशि है। अगर आपकी चंद्र राशि भी मीन है तो यह राशिफल आपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आज नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, सेहत और प्रेम जीवन में आपको कैसे संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि की विशेषता व ज्योतिषीय महत्व

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं, जो ज्ञान, धन, संतान आदि के कारक माने जाते हैं। मीन जल तत्व की राशि है। इसलिए ये लोग पानी की तरह संवेदनशील और गहरे होते हैं। मीन राशि का ज्योतिषीय चिन्ह दो मछलियां हैं। मीन राशि के इष्ट देव भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण हैं।

विशेषता

विवरण

राशि अवधि

19 फरवरी - 20 मार्च

तत्व

जल

स्वामी ग्रह

बृहस्पति

राशि का स्वभाव

दयालु, संवेदनशील और कल्ल्पनाशील

राशि का प्रतीक

दो मछलियां

स्वामी भाव

बारहवां

शरीर का संबंधित अंग

पैर, पंजा और तलवा

शुभ दिन

गुरुवार और रविवार

शुभ अंक

3,7 और 12

शुभ रंग

पीला, आसमानी नीला और सी ग्रीन

शुभ रत्न

पीला पुखराज

अनुकूल राशि

कर्क, वृश्चिक और मकर

विपरीत राशि

कन्या

खूबियां 

दयालु स्वभाव, बुद्धिजीवी और वफादार

कमजोरियां

आलसी, अति संवेदनशील, जल्द भरोसा करना

 

मीन राशि की मुख्य प्रवृत्तियां और जीवन के पहलू

मीन राशि वाले बहुत दयालु, भावुक और कल्पनाशील होते हैं। ये दूसरों का दुख नहीं देख सकते और जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं। दो मछलियों के चिन्ह वाले इस राशि के जातक दोहरे स्वभाव और गहरी भावनाओं वाले होते हैं। बृहस्पति की राशि होने के कारण धर्म और आध्यात्म की ओर इनका विशेष झुकाव होता है।

पढ़ें अपना आज का मीन राशिफल अंग्रेजी में Pisces Today Horoscope

करियर

मीन जल तत्व की राशि है, जिसे बृहस्पति संचालित करते हैं। कला, फिल्म, संगीत, लेखन जैसे सृजनात्मक कार्यों में इनकी रुचि रहती है और ये सफल होते हैं। इसके साथ ही नर्सिंग, मनोविज्ञान, थेरेपी और सोशल वर्क के रूप में भी काम करना पसंद होता है। मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों की मदद के लिए आगे रहते हैं। मीन करियर राशिफल में आज की संभावनाएं देख सकते हैं।

आर्थिक जीवन

मीन राशि वाले बहुत धन कमाते हैं। लेकिन फिजूलखर्ची की आदत के कारण ये बचत नहीं कर पाते हैं। इन्हें जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना  करना पड़ता है। हालांकि मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी बदलती है और अच्छा धन लाभ होता है। मीन आर्थिक राशिफल में जानें आप पैसों को लेकर क्या फैसला लें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदित रहता है और प्रेम जीवन में ये काफी रोमांटिक होते हैं। इनका प्रेम रोमांस और कल्पापूर्ण होता है। ये अपने साथी के प्रति भावुक और समर्पित होते हैं। हालांकि अधिक संवेदनशीलता के कारण रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मीन प्रेम राशिफल में जानें प्यार और रिश्ते की विस्तृत जानकारी।

स्वास्थ्य

मीन राशि वालों में एसिडिटी और अपच की समस्या आम होती है। इस राशि के जातक मोटापे और वजन बढ़ने की परेशानी से भी ग्रसित हो सकते हैं। मीन राशि वालों को सूजन, एलर्जी, पैर और टखने में दर्द से परेशानी होती है। मीन स्वास्थ्य राशिफल से सेहत से जुड़ी सावधानियां और सुझाव लें।

मीन राशिफल से अपने दिन को शानदार कैसे बनाएं? 

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन बेहतर बीते, तो सुबह उठकर अपना आज का मीन राशिफल जरूर पढ़ें। राशिफल से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने दिन की योजना बनाएं।

राशिफल में बताए गए शुभ रंग के कपड़े पहनें या उस रंग की कोई वस्तु जैसे- पर्स, रुमाल या डायरी आदि अपने साथ रखें।

शुभ अंक को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने की कोशिश करें। जैसे किसी महत्वपूर्ण समय, सीट नंबर या अन्य छोटे-छोटे फैसलों में इसका उपयोग कर सकते हैं।

मीन राशि वाले भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करें। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें और पीली चीजों का दान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. मीन राशि के लोग कितने भावुक होते हैं?

A. मीन अंतिम जल राशियों में से एक राशि है। ये संवेदनशील और भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत गहराई से किसी भी विषय पर सोच-विचार और गहन विश्लेषण करते हैं। कभी-कभी इनके लिए खुद को संभालना भी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि ये आसानी से दूसरों की बातों से आहत हो जाते हैं और जल्दी रो भी पड़ते हैं। ये जातक मन से सभी फैसले लेते हैं।

Q. दूसरों के साथ मीन राशि के लोगों का व्यवहार कैसा होता है?

A. रुचि, रहस्यमयी और जादुई आकर्षण के साथ इन जातकों में एक महान रचनात्मक क्षमता होती है। ये लोग काफी ईमानदार, समझदार और अपनी बातों को व्यक्त करना जानते हैं। ये गुण इनकी खूबियां हैं, जिनकी वजह से अन्य लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये लोग आसानी से दूसरों के साथ बातचीत की पहल कर सकते हैं और उन्हें बहुत जल्दी सहज भी कर देते हैं।

Q. मीन राशि किस पशु का प्रतिनिधित्व करती है?

A. ज्योतिष के अनुसार हिरण को उनका आत्मिक पशु माना जाता है। हिरण की तरह ये लोग शांत और खुले दिल के होते हैं। ये लोग उन लोगों को काफी महत्व देते हैं, जिनकी विचारधाराएं इनसे मिलती-जुलती हैं। जैसे हिरण संवेदनशील और शर्मीले होते हैं, मीन राशि के जातक भी ऐसे ही होते हैं। वहीं ये लोग शायद ही कभी किसी को भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। ये लोग शांति पसंद करते हैं और ऐसे ही वातावरण में रहते हैं।

Q. मीन राशि का स्वामी कौन सा ग्रह है?

A. मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है।

Q. मीन राशि में कौन सा ग्रह अशुभ है?

A. मीन राशि के लिए बुध ग्रह अशुभ माना जाता है।