वैदिक ज्योतिष की जैमिनी पद्धति में आत्मकारक और दाराकारक ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता है। आत्मकारक किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में सबसे अधिक डिग्री (अंश) वाला ग्रह होता है। वहीं दाराकारक जन्म कुंडली में वह ग्रह होता है जो आपके जीवनसाथी के व्यक्तित्व, स्वभाव और आपके वैवाहिक जीवन का प्रमुख सूचक होता है। आत्मकारक ग्रह को व्यक्ति की आत्मा, जीवन के उद्देश्य और आंतरिक विकास से जोड़कर देखा जाता है, जबकि दाराकारक ग्रह को जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन से संबंधित संकेतों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में आत्मकारक और दाराकारक कौन-से ग्रह हैं, तो आत्मकारक और दाराकारक कैलकुलेटर आपकी मदद कर सकता है। अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान दर्ज करके आप कुछ ही सेकंड में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आत्मकारक और दाराकारक कैलकुलेटर क्या हैं?
आत्मकारक और दाराकारक कैलकुलेटर एक ऑनलाइन ज्योतिषीय टूल है, जो आपकी जन्म कुंडली के ग्रहों की स्थिति के आधार पर आत्मकारक और दाराकारक ग्रह की गणना करता है। यह गणना जैमिनी ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार की जाती है।
आत्मकारक और दाराकारक कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें
यह एक फ्री ऑनलाइन टूल है। इसके इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको इस टूल में जाना होगा। वहां आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, जन्म समय व जन्म स्थान आदि दर्ज करना होगा। वहां कैलकुलेट पर क्लिक करके आपको पूरी जानकारी प्राप्त होगी।
