ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर

astrotalk-mini-logo

अपने आज और आने वाले कल को बेहतर ढंग से प्लान करें! हमारे एडवांस ट्रांजिट कुंडली कैलकुलेटर की मदद से आज का गोचर और ग्रहों की स्थिति को मिनटों में ट्रैक करें। यह टूल आपके जन्म के ग्रहों और वर्तमान गोचर के ग्रहों के बीच बनने वाले संबंधों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण प्रदान करता है। बस अपनी जन्म कुंडली का विवरण दर्ज करें और जानें कि शनि, राहु या गुरु का गोचर आपके जीवन में क्या बदलाव लाने वाला है। अपनी गोचर रिपोर्ट तुरंत प्राप्त करें।

Calculate Your Transit Chart here

वैदिक ज्योतिष में सिर्फ जन्म कुंडली ही नहीं, बल्कि गोचर यानी ट्रांजिट का भी विशेष महत्व माना जाता है। गोचर का मतलब है कि वर्तमान समय में ग्रह किस राशि और किस भाव में चल रहे हैं तथा उनका आपकी जन्म कुंडली पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस समय ग्रहों की स्थिति आपकी जन्म कुंडली के अनुसार कैसी है, तो ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर आपकी मदद कर सकता है। अपनी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान दर्ज करके आप कुछ ही सेकंड में अपनी गोचर कुंडली देख सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि गोचर क्या होता है।

गोचर का अर्थ

गोचर का अर्थ है 'गमन करना' या 'चलना'। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस प्रक्रिया को गोचर कहा जाता है। ग्रहों की इस वर्तमान चाल को ही गोचर कहा जाता है। ज्योतिष की दृष्टि गोचर के साथ सभी नौ ग्रहों और बारह राशियों से सीधा संबंध होता है। वैदिक ज्योतिष में माना जाता है कि ग्रहों के गोचर का व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग समय पर अलग प्रभाव पड़ सकता है।

इसलिए ज्योतिषी जन्म कुंडली के साथ वर्तमान ग्रहों की स्थिति यानी गोचर का भी अध्ययन करते हैं। हालांकि, किसी भी फलादेश के लिए केवल गोचर ही नहीं, बल्कि जन्म कुंडली, दशा और अन्य ग्रह योगों को भी साथ में देखा जाता है।

ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर क्या है?

ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर एक फ्री ऑनलाइन ज्योतिषीय टूल है, जो आपकी जन्म कुंडली और वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति की तुलना करके गोचर कुंडली तैयार करता है। इससे यह देखा जा सकता है कि इस समय कौन-सा ग्रह किस राशि और भाव में गोचर कर रहा है।

ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर का उपयोग

ट्रांजिट चार्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। यह टूल नाम, लिंग, जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के आधार पर जन्म कुंडली तैयार करता है। इसके बाद वर्तमान समय में ग्रहों की वास्तविक स्थिति जोड़कर गोचर कुंडली बनाता है और दोनों की तुलना दिखाता है। इसका उपयोग करने के लिए अपनी जन्म तिथि, जन्म समय, जन्म स्थान, नाम व लिंग दर्ज करें। इसके बाद कैलकुलेट पर क्लिक करें। आपको कुछ ही सेकंड में अपनी गोचर कुंडली का विस्तार से रिजल्ट मिल जाएगा।

गोचर में किन ग्रहों को देखा जाता है?

गोचर कुंडली में मुख्य रूप से इन ग्रहों की वर्तमान स्थिति देखी जाती है-

  • सूर्य
  • चंद्रमा
  • मंगल
  • बुध
  • गुरु
  • शुक्र
  • शनि
  • राहु
  • केतु

Discover More About Yourself

Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोचर कैसे निकाले जाते हैं?

ज्योतिष में गोचर का अर्थ ग्रहों की वर्तमान चाल या स्थिति है।इसे निकालने के लिए अपनी जन्म कुंडली में अपनी चंद्र राशि  को पहले भाव मानें।

ग्रहों का गोचर कैसे होता है?

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का अर्थ है आकाश में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में निरंतर भ्रमण करना।

गोचर कुंडली कैसे देखें?

गोचर देखने के लिए अपनी जन्म राशि को पहला भाव मानें। वर्तमान में सभी ग्रह जिस राशि में हैं, उसकी तुलना अपनी जन्म कुंडली से करें। 

ट्रांजिट चार्ट क्या होता है?

यह वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति दिखाने वाला ज्योतिषीय चार्ट होता है।

क्या यह कैलकुलेटर मुफ्त है?

इसका उपयोग निःशुल्क यानी फ्री किया जा सकता है।

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें