
क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि आपके करियर, आर्थिक जीवन और भविष्य के बारे में क्या कहती है? इन रहस्यों को विस्तार से समझने के लिए हमारा यह ऑनलाइन भाग्यांक कैलकुलेटर (Bhagyank Calculator) आपके लिए हाजिर है। बिना किसी मुश्किल जोड़-घटाव के, यह बिल्कुल मुफ़्त टूल आपकी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर पलक झपकते ही आपके सटीक भाग्य नंबर की गणना कर देता है। आज ही अपना भाग्यांक जानें!
आजकल हर कोई अपनी जन्मतिथि से अपने बारे में कुछ विशेष बातें जानना चाहता है। जैसे करियर में कितनी तरक्की मिलेगी, आर्थिक जीवन व पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, जीवन में कौन से अच्छे अवसर उन्हें प्राप्त होंगे, बिज़नेस कैसा रहेगा आदि। इन्हीं बातों को विस्तार से समझने के लिए हमारे इस मुफ़्त ऑनलाइन भाग्यांक कैलकुलेटर (Bhagyank Calculator) का इस्तेमाल किया जाता है, जो पलक झपकते ही आपके भाग्यशाली अंक की सटीक गणना कर देता है। आपका भाग्यांक नंबर आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है।
यह आपकी जन्मतिथि के अंकों से जोड़कर निकाला जाता है। यदि आप भी अपना भाग्यांक जानना चाहते हैं या आपको अपना भाग्यांक नहीं पता है तो भाग्यांक कैलकुलेटर में अपनी जन्मतिथि डालकर कुछ ही सेकंड में अपना भाग्यांक जान सकते हैं।
हर एक व्यक्ति के जीवन में तीन महत्वपूर्ण अंक होते हैं मूलांक, नामांक और भाग्यांक। भाग्यांक का अंक ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति का भाग्यांक शुभ होता है उस व्यक्ति को अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मेहनत में कहीं कमी भी रह जाए तो वह कमी भाग्य पूरी कर देता है और व्यक्ति को सफलता प्रदान करता है इसलिए इस अंक को चमत्कारिक अंक माना जाता है।
भाग्यांक को अंग्रेज़ी में Destiny Number या Life Path Number भी कहा जाता है। इसे जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। यानी जन्म तिथि का योग करने पर जो अंक प्राप्त होता है , वही भाग्यांक कहलाता है।
भाग्यांक निकालने का तरीका बहुत ही आसान है। एक उदाहरण से समझें, मान लीजिए आपकी जन्मतिथि 26-05-1992 है। अब जन्म तिथि में आए सभी अंकों का योग करते हैं-
2+6+0+5+1+9+9+2= 34
जन्म तिथि में आए सभी अंकों का योग करने पर 34 प्राप्त हुआ है जो कि दहाई अंक है, जब कि भाग्यांक इकाई में होता है इसलिए इकाई अंक प्राप्त करने के लिए 34 संख्या के दोनों अंकों को फिर से जोड़ देंगे जैसे-
3+4=7
दोबारा जोड़ने पर हमें 7 प्राप्त हुआ जो इकाई अंक है और ऊपर बताई गई जन्म तिथि के लिए यही भाग्यांक कहलाता है। यदि सेकंड में सटीक रिजल्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो भाग्यांक कैलकुलेटर पर क्लिक करें। यहां आपना नाम डाले, फिर नीचे अपनी जन्म तिथि लिखें और समिट कर दें। आपको तुरंत ही अ
Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.
अपना भाग्यांक निकालने के लिए अपनी जन्मतिथि के सभी अंकों को आपस में तब तक जोड़ें, जब तक कि 1 से 9 के बीच कोई एक एकल अंक प्राप्त न हो जाए।
अंक ज्योतिष में कोई एक भाग्यांक सबसे शक्तिशाली नहीं होता, क्योंकि हर अंक की अपनी एक विशेष ऊर्जा और गुण होते हैं।
दुनिया भर की संस्कृतियों और मान्यताओं में '13' और '4' सबसे अशुभ अंक माने जाते हैं।
सात को शुभ अंक माना जाता है। यह कई महत्वपूर्ण चीजों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका बहुत महत्व है।
अंक ज्योतिष में भाग्यांक 7 (केतु ग्रह द्वारा शासित) वाले लोग दार्शनिक, अंतर्ज्ञानी और आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं।
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved
पहली चैट मुफ्त