इष्ट देव कैलकुलेटर (राशि के अनुसार इष्ट देव)

astrotalk-mini-logo

क्या आप जानना चाहते हैं कि जन्म कुंडली के अनुसार आपके इष्ट देव (Isht Dev) कौन हैं? हमारे सटीक इष्ट देव कैलकुलेटर की मदद से आप अपने जन्म विवरण के आधार पर अपने मुख्य आराध्य देव का पता लगा सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। आज ही अपनी कुंडली का विश्लेषण करें और मानसिक शांति व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खोजें।

Calculate your Ishta Devata here

जीवन में ईश्वर की कृपा के बिना सब अधूरा माना जाता है इसलिए उनकी कृपा बहुत ही जरूरी होती है। उनकी कृपा से ही किसी भी व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, ईश्वर के प्रति हर व्यक्ति की आस्था अलग होती है। कोई भगवान कृष्ण की पूजा करता है, तो शिव व राम की। 

इन सबके बीच अपने इष्ट देवता की आराधना करना नहीं भूलना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने इष्ट देवता की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में इष्टदेव कैलकुलेटर बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसकी सहायता से आप अपने इष्ट देव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इष्ट देव कौन होते हैं?

वैसे तो हम अपनी इच्छा और श्रद्धा के अनुसार किसी भी देवी देवताओं की पूजा कर सकते हैं, लेकिन अपने इष्ट की पूजा करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है क्योंकि उनका संबंध हमारे कर्मों से और हमारे जीवन से होता है। हिंदू धर्म में, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सबसे पहले इष्ट देवता की पूजा की जाती है। अब सवाल यह उठता है कि इष्ट देवता कौन हैं? तो बता दें कि इष्ट देवता वे होते हैं, जिनसे आप आध्यात्मिक रूप से सबसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं और जिनकी पूजा आप अपनी भलाई और आध्यात्मिक उन्नति के लिए करते हैं। 

माना जाता है कि यदि व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उनका इष्ट प्रबल होना चाहिए अर्थात उनका इष्ट उनसे प्रसन्न होना चाहिए। इसलिए इष्टदेव कैलकुलेटर के माध्यम से जानकर अपने इष्टदेव की उपासना करना जरूरी होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में इष्ट देव कुछ विशेष योग और ग्रहों की स्थिति के आधार पर भी इष्ट देव का अनुमान लगाया जाता है।

इष्ट देव कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

इष्ट देव कैलकुलेटर आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के आधार पर कुंडली का विश्लेषण करता है। इसके बाद ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, आपको इष्ट देव की जानकारी देता है। आगे जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

इष्ट देव कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें

इस टूल का उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना नाम, लिंग, जन्म की तारीख, जन्म का समय और स्थान आदि जानकारी दर्ज करना पड़ता है। इसके बाद कैलकुलेट इष्ट देव पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपके संभावित इष्टदेव का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। वहीं आपके इष्ट देव होंगे।

कुंडली में इष्ट देव कैसे जांचे

इष्ट देव कैलकुलेटर के अलावा, कुंडली से भी इष्ट देव देखा जाता है। इसके लिए केवल राशि नहीं देखी जाती, बल्कि पूरी जन्म कुंडली का अध्ययन किया जाता है। कुंडली में इष्टदेव का पता लगाने के लिए बारहवें भाव, कारकांश लग्न (नवमांश कुंडली में सबसे अधिक अंश वाले ग्रह की स्थिति) और आत्मकारक ग्रह का मुख्य रूप से विचार किया जाता है। इसके अलावा आप लग्न राशि के आधार पर भी ज्योतिषी यह समझने की कोशिश करते हैं कि किस देवी-देवता की आराधना आपके लिए अधिक शुभ हो सकती है।

राशि के अनुसार इष्ट देव

कई लोग अपनी राशि के अनुसार इष्ट देव के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, यह जानकारी केवल सामान्य होती है। सबसे सही जानकारी आपको जन्म कुंडली के विश्लेषण से मिलती है। इसलिए इष्ट देव के बारे में जानने के लिए जन्म कुंडली देखना बेहतर विकल्प है।

  • मेष राशि: भगवान हनुमान या भगवान सूर्य  
  • वृषभ राशि: माता लक्ष्मी या भगवान शिव  
  • मिथुन राशि: भगवान गणेश  
  • कर्क राशि: भगवान शिव या माता पार्वती  
  • सिंह राशि: भगवान सूर्य या भगवान विष्णु  
  • कन्या राशि: भगवान गणेश या श्री विष्णु  
  • तुला राशि: माता लक्ष्मी  
  • वृश्चिक राशि: भगवान हनुमान या भगवान कार्तिकेय  
  • धनु राशि: भगवान विष्णु  
  • मकर राशि: भगवान शिव  
  • कुंभ राशि: भगवान शनि या भगवान शिव  
  • मीन राशि: भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण  

इष्ट देव की पूजा क्यों की जाती है? 

अपने इष्ट देव की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कई लोग कठिन समय में अपने इष्ट देव की आराधना से मानसिक शक्ति और सकारात्मक सोच पाते हैं। पूजा व्यक्ति की आस्था का विषय है और इसका मुख्य उद्देश्य मन को एकाग्र और सकारात्मक बनाए रखना है।

Discover More About Yourself

Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अपना इष्ट देवता कैसे पता करें?

अपने इष्टदेव का पता लगाने के लिए अपने मन में ईश्वर के प्रति सहज झुकाव को पहचानें, अपनी जन्म कुंडली में पंचम भाव की जांच करें, या अपने कुल देवता और कुल परंपरा का अनुसरण करें। 

मूलांक 1 के इष्ट देव कौन थे?

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे) के स्वामी सूर्य देव हैं।

राशि के अनुसार इष्ट देव कौन हैं?

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह के आधार पर आपके इष्ट देव निर्धारित होते हैं।

इष्ट देव कौन होते हैं?

इष्ट देव वह देवी या देवता होते हैं, जिनकी पूजा व्यक्ति विशेष श्रद्धा और विश्वास के साथ करता है।

इष्ट देव कैलकुलेटर क्या है?

यह एक ऑनलाइन टूल है, जो जन्म विवरण के आधार पर आपके संभावित इष्ट देव की जानकारी देने का प्रयास करता है।

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें