
चंद्रमा की बदलती कलाएं हमारे जीवन, मन और प्रकृति को गहराई से प्रभावित करती हैं। इस चंद्र चरण कैलकुलेटर के जरिए आप आज, कल या आने वाले किसी भी महीने में चंद्रमा की स्थिति (जैसे- शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष) को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह एडवांस टूल वैज्ञानिकों, ज्योतिष प्रेमियों और त्योहारों की सही तिथि जानने के इच्छुक लोगों के लिए एकदम सही है। पूरी तरह सटीक चंद्र चक्र (Lunar Cycle) और उसकी चमक का प्रतिशत जानने के लिए आज ही इस मुफ्त टूल का उपयोग करें।
वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रह का बहुत अधिक महत्व है। चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक माना जाता है। चंद्रमा हर दिन अपना रूप बदलता हुआ दिखाई देता है। कभी अमावस्या होती है, कभी पूर्णिमा, तो कभी आधा या अर्धचंद्र दिखाई देता है। चंद्रमा के इन बदलते रूपों को चंद्र चरण कहा जाता है।
खगोल विज्ञान और पंचांग दोनों में इसका बहुत अधिक महत्व है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके जन्म के समय चंद्रमा किस चरण में था या आज चंद्रमा का कौन-सा चरण है, तो चंद्र चरण कैलकुलेटर (Moon Phase Calculator) आपकी मदद कर सकता है। यह टूल कुछ ही सेकंड में आपको विस्तार से जानकारी देगा।
चंद्र चरण कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो किसी चुनी गई तारीख के अनुसार यह बताता है कि उस दिन चंद्रमा किस चरण में था। यह चंद्रमा और पृथ्वी की स्थिति के आधार पर परिणाम दिखाता है। चंद्र चरण का अर्थ चंद्रमा स्वयं प्रकाश नहीं देता। रात में जो चमकती हुई चांदनी हम देखते हैं, वह वास्तव में सूर्य का प्रकाश है, जो चंद्रमा की सतह से टकराकर यानी परावर्तित होकर पृथ्वी तक पहुंचता है।
पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की बदलती स्थिति के कारण हमें चंद्रमा का अलग-अलग हिस्सा दिखाई देता है। इसी बदलते हुए दृश्य को चंद्र चरण कहा जाता है। एक पूरा चंद्र चक्र लगभग 29.5 दिनों में पूरा होता है। अब जानते हैं चंद्र चरण कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे होता है और यह कैसे काम करता है।
यह टूल आपके द्वारा चुनी गई तारीख के आधार पर चंद्रमा की खगोलीय स्थिति की गणना करता है और बताता है कि उस दिन चंद्रमा किस चरण में था। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। दरअसल इसके लिए आपको फ्री ऑनलाइन चंद्र चरण कैलकुलेटर पर जाना होगा। वहां अपनी जन्म तारीख, समय, लिंग, जन्म स्थान, नाम जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद कैलकुलेट पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपको अपने जन्म के समय चंद्रमा किस चरण पर था, यह जानकारी मिल जाएगी।
चंद्रमा के 8 चरण है, जो इस प्रकार है-
Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.
अपनी राशि (चंद्र राशि) में चंद्रमा की स्थिति को जानने के लिए अपनी जन्म कुंडली देखें।
यह चंद्रमा का वह रूप है, जो पृथ्वी से किसी विशेष दिन दिखाई देता है।
चंद्र चरण कैलकुलेटर में तारीख दर्ज करके कुछ ही सेकंड में यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अनफा, सुनफा और दुरधरा इसके अलावा, गजकेसरी (गुरु के साथ) और चंद्र-मंगल योग अन्य अत्यंत शुभ योग माने जाते हैं।
कमजोर चंद्रमा के कारण व्यक्ति अत्यधिक मानसिक तनाव, मूड स्विंग्स, निर्णय लेने में कठिनाई, नींद न आने की समस्या और माता के साथ खराब संबंधों का सामना करता है
कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved
पहली चैट मुफ्त