मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर

astrotalk-mini-logo

भाग्यशाली नाम न्यूमरोलॉजी कैलकुलेटर (Lucky Name Numerology Calculator) आपको एक खुशहाल, सफल और शांतिपूर्ण जीवन के लिए सबसे सही नाम चुनने में मदद करता है। संपूर्ण न्यूमरोलॉजी सिस्टम की जांच के लिए, बहुत से लोग नेम नंबर रीडिंग के साथ-साथ लकी नंबर कैलकुलेटर का भी उपयोग करते हैं। यह कैलकुलेटर आपके नाम से जुड़े अंकों की जांच करता है, ताकि यह पता चल सके कि वे आपके भाग्य (भाग्य अंक) से मेल खाते हैं या नहीं। जब आपके नाम में सही अंकों का कंपन होता है, तो यह आपके जीवन में अधिक भाग्य, करियर के बेहतर अवसर, मजबूत रिश्ते और चौतरफा खुशहाली ला सकता है।

Calculate your Lucky Name Numerology here

मूलांक, भाग्यांक और नामांक अंक ज्योतिष में तीनों का अपना अलग-अलग महत्व बताया गया है। ये अंक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, जीवन की दिशा और कुछ संभावित अवसरों के बारे में सामान्य जानकारी देने का प्रयास करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका मूलांक, भाग्यांक और नामांक क्या हैं, तो यह मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर (lucky name numerology calculator in Hindi) आपकी मदद करेगा। 

अपनी जन्म तिथि और नाम दर्ज करने के बाद, आप कुछ ही सेकंड में इन तीन अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर कैसे काम करता है।

मूलांक, भाग्यांक और नामांक का अर्थ

मूलांक 

मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि से निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 16 तारीख को हुआ है, तो यह 1+6 = 7 होगा, यानी आपका मूलांक 7 होगा। अंक ज्योतिष में मूलांक हमारे स्वभाव, व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और दैनिक व्यवहार को दर्शाता है। यह बताता है कि हम किस तरह के व्यक्ति हैं, हमारी खूबियां क्या हैं और हम जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं।

भाग्यांक

भाग्यांक हमारी पूरी जन्म तिथि के सभी अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी जन्म तिथि 15-08-1998 है, तो इसका योग होगा: 1 + 5 + 0 + 8 + 1 + 9 + 9 + 8 = 41 फिर 4 + 1 = 5। इस प्रकार आपका भाग्यांक 5 होगा।

अंक ज्योतिष में भाग्यांक जीवन की दिशा, अवसरों और लक्ष्य से जुड़ा होता है। यह बताता है कि जीवन में आगे बढ़ने के दौरान आपके लिए किस प्रकार के अवसर और अनुभव महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

नामांक

नामांक हमारे नाम के अक्षरों के आधार पर निकाला जाता है। अंक ज्योतिष में हर अक्षर को एक निश्चित अंक दिया जाता है। इन्हीं अंकों को जोड़कर नामांक प्राप्त किया जाता है। नामांक हमारी पहचान, सामाजिक छवि और दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है। 

मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर का उपयोग

मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर आपकी दी गई जानकारी के आधार पर तीनों अंक निकालता है। इसके लिए नाम और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है। बता दें कि जन्म तिथि से मूलांक निकाला जाता है। पूरी जन्म तिथि से भाग्यांक निकाला जाता है और नाम के अक्षरों के आधार पर नामांक की गणना की जाती है।

मूलांक, भाग्यांक और नामांक कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इस टूल पर जाकर अपना नाम व जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद कैलकुलेट पर जाकर क्लिक करना होगा। कुछ ही सेकंड में आपको इसका विस्तार से जवाब मिल जाएगा। 

अंक ज्योतिष में इन तीनों अंकों का क्या महत्व

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक, भाग्यांक और नामांक को साथ में देखकर व्यक्ति के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी निकाली जा सकती है। माना जाता है कि ये अंक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, रिश्तों, करियर और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में संकेत देते हैं। हालांकि, इन्हें केवल मार्गदर्शन के रूप में देखना चाहिए।

क्या केवल इन अंकों से भविष्य जाना जा सकता है?

नहीं। मूलांक, भाग्यांक और नामांक अंक ज्योतिष का एक हिस्सा हैं। जीवन में सफलता और भविष्य केवल इन अंकों पर निर्भर नहीं करते। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आपको मेहनत, अच्छे कर्म और सोच-समझकर लेकर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए।

Discover More About Yourself

Ready to unlock deeper insights? Explore our personalized calculators that reveal hidden aspects of your personality and destiny.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे भाग्यशाली मूलांक कौन सा है?

अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के सभी मूलांकों का अपना अलग महत्व और ऊर्जा होती है। लेकिन, मूलांक 7 और मूलांक 6 को सबसे ज्यादा भाग्यशाली और शुभ माना जाता है।

मूलांक या भाग्यांक कैसे निकाले जाते हैं?

मूलांक और भाग्यांक अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकाले जाते हैं।

भाग्यशाली मोबाइल नंबर कैसे चुनें?

अंक ज्योतिष के अनुसार अपना भाग्यशाली मोबाइल नंबर चुनने के लिए अपने सभी 10 अंकों को आपस में तब तक जोड़ें जब तक कि 1 से 9 के बीच एक अंक न मिल जाए।

कौन सा भाग्यांक धन को आकर्षित करता है?

मूलांक 1 और भाग्यांक 6! 1-6 का संयोजन धन, आकर्षण और प्रबल अवसर लाता है।

कौन सा मूलांक लकी है?

मूलांक 1 वाले लोग आमतौर पर 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा होते हैं।

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें