आज का धनु राशिफल (Dhanu Rashi Today)

धनु राशिफल आज

Saturday, 22 August 2026·Nov 22 – Dec 21·Fire·Mood: 😑 Bored

आज अपनों के साथ समय बिताएं और घर से बाहर निकलकर प्रकृति का आनंद लें। ग्रुप में वर्कआउट करना आपके मूड को बेहतर बनाएंगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में गर्मजोशी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आलोचना मिल सकती है। इसलिए प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखें। फिलहाल यात्रा टालें और दोस्तों के साथ भविष्य की ट्रिप की योजना बनाएं।

LOVE
CAREER
MONEY

आज की जानकारी

Mood 😑 BoredLucky ColoursLucky Number 9

व्यक्तिगत भविष्यवाणी चाहिए?

एक वरिष्ठ धनु विशेषज्ञ से 1:1 चैट करें। 12 सेकंड में जवाब।

ज्योतिषी से चैट करें

विस्तृत राशिफल

❤️ प्रेम

सिंगल लोगों की आज किसी दूसरे अग्नि तत्व राशि वाले ...

और पढ़ें

💼 करियर और पेशा

आज आशंका है कि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को लेक...

और पढ़ें

🍀 वित्त और भाग्य

आज गुरु ग्रह पैसों के मामले में अच्छे परिणाम देंगे...

और पढ़ें

💪 स्वास्थ्य

आज दोस्तों के साथ वॉक या वर्कआउट करें। इससे फिटनेस...

और पढ़ें

धनु अनुकूलता

किसी भी जोड़ी पर टैप करें और देखें कि धनु कैसे मिलता है।

धनु राशि का आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal) उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी चंद्र राशि धनु है। ज्योतिष के अनुसार धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है। अगर आपकी चंद्र राशि भी धनु है तो यह राशिफलआपको यह समझने में मदद कर सकता है कि आज नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, सेहत और प्रेम जीवन में आपको कैसे संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि की विशेषता व ज्योतिषीय महत्व

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं, जो ज्ञान, धन, संतान आदि के कारक माने जाते हैं। धनु अग्नि तत्व की राशि है। इसलिए इनका स्वभाव लचीला और परिवर्तनशील है। धनु राशि का चिन्ह धनुष और बाण है, आधा मानव और आधा घोड़ा के रूप में दर्शाया गया है। धनु राशि के इष्ट देव भगवान विष्णु हैं।

विशेषता

विवरण

राशि अवधि

22 नवंबर - 21 दिसंबर

तत्व

अग्नि

स्वामी ग्रह

बृहस्पति

राशि का स्वभाव

स्वतंत्र, आशावादी और स्पष्टवादी 

राशि का प्रतीक

धनुष और बाण (धनुर्धर)

स्वामी भाव

नौवां

शरीर का संबंधित अंग

जांघ, कूल्हे और लिवर

शुभ दिन

गुरुवार

शुभ अंक

3 और 12

शुभ रंग

पीला, केसरिया और नारंगी

शुभ रत्न

पुखराज

अनुकूल राशि

मेष, सिंह और तुला

विपरीत राशि

मिथुन

खूबियां 

चंचल, आशावादी, मददगार और स्वतंत्र स्वाभाव

कमजोरियां

बेबाक जुबान, क्रोध, धैर्य की कमी

धनु राशि की मुख्य प्रवृत्तियां और जीवन के पहलू

धनु राशि का चिह्न तीर धनुष है जो यह बताता है कि, इस राशि के लोग आशावादी होते हैं और चीजों के उज्जवल पक्ष को देखते हैं। धनु वाले थोड़े जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। इसलिए जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते। लेकिन अन्य राशियों की तुलना में ये साहसिक गुणों से भरपूर होते हैं। गुरु बृहस्पति इन्हें नई और रोमांचक चीजों की ओर झुकाव पैदा करते हैं। 

पढ़ें अपना आज का धनु राशिफल अंग्रेजी में Sagittarius Today Horoscope

करियर

धनु राशि वाले लोगों को उच्च पद और प्रशासनिक कार्यों में अच्छी प्रगति मिलती है। ये शिक्षक, प्रोफेसर, वकील, जज या मजिस्ट्रेट में करियर बना सकते हैं। लेकिन इन्हें किसी के अधीन रहकर कठोर नियमों के अंतर्गत काम करना पसंद नहीं होता है। प्रशासनिक क्षेत्र में आज के दिन कैसे अवसर बन सकते हैं, यह धनु करियर राशिफल में जाना जा सकता है।

आर्थिक जीवन

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो इन्हें धन कमाने के कई अवसर देते हैं। लेकिन इनका स्वाभाव खर्चीला होता है। धनु राशि वालों को पैसा कमाने और खर्च करने में आनंद मिलता है। इसलिए ये धन संचय नहीं कर पाते। खासकर घूमने फिरने, आरामदायक और अच्छी चीजों की खरीदारी पर ये ज्यादा खर्च करते हैं। खर्च और बचत को लेकर आज सही फैसला क्या हो, यह धनु आर्थिक राशिफल में देखा जा सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

धनु राशि वाले अपने मिलनसार स्वभाव के कारण आसानी से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। ये अपने साथी से खूब प्यार करते हैं और रिश्तों में ईमानदार रहते हैं। लेकिन विवाह या प्रेम के मामले में ये जल्दबाजी करने के बजाय ये बहुत सोच-समझकर सही जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। जीवनसाथी को लेकर आज के दिन की स्थिति कैसी रहेगी, यह धनु प्रेम राशिफल से समझा जा सकता है।

स्वास्थ्य

धनु राशि वालों को जांघ, कूल्हे और लीवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिक खाने-पीने की आदत से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। धनु राशि वालों को जोड़ों का दर्द और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव जैसी समस्या भी रहती है। जोड़ों के दर्द और वजन को लेकर आज क्या सावधानी बरतें, यह धनु स्वास्थ्य राशिफल में मिल जाएगा।

धनु राशिफल से अपने दिन को शानदार कैसे बनाएं? 

  1. अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन बेहतर बीते, तो सुबह उठकर अपना आज का धनु राशिफल जरूर पढ़ें। राशिफल से मिलने वाले संकेतों के आधार पर अपने दिन की योजना बनाएं।
  2. राशिफल में बताए गए शुभ रंग के कपड़े पहनें या उस रंग की कोई वस्तु जैसे- पर्स, रुमाल या डायरी आदि अपने साथ रखें।
  3. शुभ अंक को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने की कोशिश करें। जैसे किसी महत्वपूर्ण समय, सीट नंबर या अन्य छोटे-छोटे फैसलों में इसका उपयोग कर सकते हैं।
  4. धनु राशि वाले भगवान विष्णु की पूजा करें। "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः" या "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. धनु राशि की विशेषताएं क्या हैं?

A. धनु राशि के लोग काफी मजाकिया अंदाज के लोग होते हैं और इसी के साथ अपने प्रेम जीवन का मजा लेते हैं। इसलिए उन्हें एक ऐसे साथी की आवश्यकता होती है जो उनके साथ रह सके, सामंजस्य बैठा सके। साथ ही ये लोग समझदार होते हैं और बहुत सोच-समकर कदम आगे बढ़ाते हैं। इस राशि के जातक आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग जरा भी अहंकारी नहीं होते हैं। इन्हें अपने दोस्तों और साथी को सफल देखना पसंद है। हालांकि किसी रिश्ते के प्रति प्रतिबद्धता इन्हें संकुचित महसूस करा सकती है, अगर उन्हें खुद के लिए पर्याप्त जगह दी जाए, तो वे बेहद समर्पित और भावुक प्रेमी हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये लोग अपने ज्ञान और उत्साह का उपयोग अलग-अलग लोगों और विचारों से जुड़ने के लिए करते हैं।

Q. धनु राशि किस पशु का प्रतिनिधित्व करती है?

A. धनु के लिए पारंपरिक ज्योतिषीय प्रतीक पौराणिक सेंटूर (अश्वनर)/धनुर्धर है, लेकिन वास्तविक दुनिया में इसका चिन्ह प्रबल घोड़ा है। यह ऊर्जा का सबसे अच्छा प्रतीक होता है।

Q. धनु राशि का व्यक्तित्व कैसा होता है?

A. धनु राशि के लोग हमेशा सांस्कृतिक या बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार रहते हैं, भले ही वे कितने भी अजीब क्यों न हों। लेकिन यह हमेशा ईमानदार होते हैं और कभी-कभी बहुत विचारशील हो जाते हैं।

Q. धनु की तिथियां?

A. 22 नवंबर-21 दिसंबर या इसके बीच जन्म लेने वाले लोग धनु राशि के होते हैं।

Q. धनु की कमजोरियां क्या हैं?

A. धनु राशि के जातकों को प्रतिबद्धता के प्रति सबसे खराब राशि चक्र के रूप में जाना जाता है। ये अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाते। अगर कहीं अटक जाए, जो वहीं फंसे रहना उन्हें पसंद नहीं है। दरअसल, ये लोग एक ही स्थिति से जल्दी ऊब जाते हैं इसलिए बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। इन्हें अपनी राय रखना बहुत पसंद है, लेकिन काम नहीं करते हैं। उनकी अंतर्दृष्टि कभी-कभी थोड़ी कम हो जाती हैं।

Q. धनु राशि पर कौन सा ग्रह शासन करता है?

धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का शासन है।