आर्द्रा नक्षत्र

astrotalk-mini-logo

आर्द्रा नक्षत्र

पुरषों का व्यक्तित्व

आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे पुरुष स्वभाव से काफी जिम्मेदार किस्म के होते हैं। यदि इन्हें कोई कार्य दिया जाए, तो पूरी जिम्मेदारी के भाव से उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करते हैं। यह इनकी सामान्य प्रवृत्ति होती है। हालांकि, आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे पुरुषों को अपनी इस काबिलियत को छिपाए रखना चाहिए वरना इन पर से काम का बोझ बमुश्किल ही कभी हल्का होगा। दरअसल ये लोग मन से बहुत भोले होते हैं इसलिए अक्सर लोग इन्हें बेवकूफ समझ बैठते हैं। जबकि ये लोग बेवकूफ नहीं होते हैं। हालांकि अपरिचितों के सामने खुलकर पेश आने में इन्हें समय लगता है। जब तक लोगों के बीच ये सहज न हो जाएं, तब तक आप इनके असली व्यक्तित्व को नहीं जान पाएंगे। ये रिश्ते निभाने में बहुत ही अच्छे होते हैं। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से पेश आते हैं। वैसे कुछ मामलों में ऐसा भी देखा जाता है कि जो लोग इन पर उपकार करते हैं, उनके प्रति ये अपनी कृतज्ञता नहीं दर्शाते। ये बात अलग है कि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है।

पुरुषों का करियर

आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की याद्दाश्त बहुत तेज होती है। इसलिए ये लोग उन क्षेत्रो में अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिनमें बहुत सोच-विचार की आवश्यकता होती है जैसे लेखन, इंजीनियरिंग आदि। हालांकि इस नक्षत्र में जन्मे पुरुष आमतौर पर एक करियर क्षेत्र से जुड़े हुए नहीं रहते हैं। ये लोग काफी प्रयोगशील होते हैं और अपने करियर के संबंध में भी ऐसा ही करते हैं। किसी एक करियर के प्रति समर्पित होने से पहले ये लोग सब कुछ आजमा लेना चाहते हैं। इनकी एक अच्छी काबिलियत यह भी है कि ये लोग बहुत तेजी से सीखते हैं। इस वजह से किसी भी बदली कार्य स्थितियाें में ये खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते हैं और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं। ये सभी गुण आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे पुरुषों के अच्छे करियर की ओर इशारा करता है। इस नक्षत्र के लोग अक्सर घर से दूर रहकर काम करते हैं, खासकर अपने करियर की चरम उम्र के दौरान यानी 32 से 42 के बीच।

पुरुषों की अनुकूलता

आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले पुरुष के विवाह में देरी हो सकती है। विवाह में देरी का मुख्य कारण अनुकूल साथी न मिलना है। यदि किसी स्थिति में 27 वर्ष से पहले शादी हो भी गई, तो वैवाहिक जीवन चुनौतियों से पूर्ण रहेगा। इसके परिणामस्वरूप अलगाव भी हो सकता है। जब अपने लिए सही साथी चुनने की चाह रखते हैं, तो उसे अच्छी तरह से जान-समझ लेना जरूरी है। उसकी अनुकूलता भी आपके लिए महत्वपूर्ण होनी चाहिए। जबकि आप जीवनसाथी की तलाश के समय सिर्फ व्यक्ति की बाहरी सुंदरता देखते हैं। सफल वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो ऐसा करने से बचें। जहां तक आपके पारिवारिक जीवन की बात है, तो आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने भाई-बहनों में सबसे अधिक उपेक्षित हैं।

पुरुषों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मोर्चे पर, आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाला पुरुष कुछ असाध्य रोगों से ग्रस्त हो सकता है, जिसका सामना उसे 34 वर्ष की आयु के बाद करना पड़ सकता है। प्रारंभिक सावधानी बरतने से किसी भी गंभीर बीमारी को टालने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप अस्थमा, सूखी खांसी या सुनने में परेशानी के सभी लक्षणों पर नजर रखें। जरा भी संकेत नजर आने पर चिकित्सक से संपर्क कर अपना उपचार करवाएं।

महिलाओं का व्यक्तित्व

आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं स्वभाव से खर्च करने वाली होती हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति को बुरा बना सकती है। अत्यधिक मित्र रखने वाली आर्द्रा महिलाओं में सामान्य प्रवृत्ति अधिक प्रबल होती है। क्योंकि इस नक्षत्र की महिलाएं जब दोस्तों और परिवार के आसपास में रहती है तो इनका व्यवहार शांतिपूर्ण और सरल होता है। वे तर्क-वितर्क या झगड़ों में शामिल होना पसंद नहीं करतीं क्योंकि ये महिलाएं इतनी बुद्धिमान होती हैं कि आपको किसी भी चीज में सिर्फ अपनी बुद्धि से हरा सकती हैं। इसके अलावा, ये महिलाएं अपनी उपस्थिति से किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकती हैं। इनमें एक खूबी यह भी होती है ये महिलाएं अपनी खूबसूरती और लुक्स मदद से किसी को भी भ्रमित कर सकती हैं। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि इन लोगों के तलाकशुदा माता-पिता हो सकते हैं।

महिलाओं का करियर

आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिला को अनेक तरह की चीजें सीखना पसंद होता है और इस प्रकार वह किसी भी तरह से ज्ञान प्राप्त कर लेती है और अपने कौशल में इजाफा कर लेती हैं। आर्द्रा नक्षत्र में जन्मी महिला के रूप में, आपको अनुसंधान या वैज्ञानिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने से सफलता और मौद्रिक लाभ दोनों मिल सकते हैं। इस नक्षत्र की महिलाओं के लिए उपयुक्त अन्य करियर क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या चिकित्सा से संबंधित कुछ भी हो सकता है। हालांकि, यदि आप व्यवसाय में अपना करियर बनाने में रुचि रखते हैं तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

महिलाओं की अनुकूलता

आर्द्रा नक्षत्र में जन्मी महिला की अपने पति के साथ अच्छे संबंध होते हैं। हालांकि इनकी शादी देर से होती है। लेकिन इस नक्षत्र में जन्मी महिला के शादी के पूर्व अपने साथी के साथ जैसे संबंध थे, जरूरी नहीं है कि शादी के बाद भी उनके संबंध वैसे ही बने रहें। वैवाहिक जीवन में बंधने के बाद इनका प्रेम संबंध काफी बदल जाता है। मगर यह तय है कि इस नक्षत्र में जन्मी महिला का साथी काफी रोमांटिक होता है और इनकी सेक्सुअल लाइफ भी बहुत अच्छी चलती है। पारिवारिक संबंधों की बात करें, तो ये महिलाएं अपनी मां और फिर अपनी सास की ओर काफी ज्यादा आकर्षित होती हैं। ये दोनों महिलाएं ही आपके जीवन को सहज और सुकून भरा बनाएंगी।

महिलाओं का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के स्तर पर आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिला को मासिक धर्म संबंधी समस्या का सामना करना पड़ेगा। यदि वे भविष्य में इस तरह की बीमारी से बचना चाहती हैं तो पहले से ही इसके लक्षणों को जानकर सावधानी बरतनी जरूरी है। इस नक्षत्र की महिलाओं को आग से भी सावधान रहना चाहिए। साथ ही इन महिलाओं को रक्त सम्बंधित परेशानी होने की भी हल्की-फुल्की आशंका है।

प्रथम चरण

आर्द्रा नक्षत्र का पहला चरण बृहस्पति द्वारा शासित धनु नवांश में पड़ता है। इस चरण में जन्म लेने वाले लोग बहुत मददगार होते हैं। इनका दिमाग तेज होता है और ये अपने काम में लगातार जुटे रहते हैं।

द्वितीय चरण

इस नक्षत्र की दूसरी तिमाही शनि द्वारा शासित मकर नवांश में आती है। इस चरण में जन्म लेने वाले लोग बहुत भौतिकवादी होते हैं। लेकिन उन्हें भौतिक लाभ तभी मिलता है जब शनि और बुध अच्छी स्थिति में हों।

तृतीय चरण

आर्द्रा नक्षत्र का तीसरा चरण शनि द्वारा शासित कुंभ नवांश में पड़ता है। इस चरण में जन्म लेने वाले लोगों में रचनात्मक कौशल और सब कुछ अवशोषित करने की मानसिक क्षमता होती है। ये लोग समय के साथ बदलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

चतुर्थ चरण

आर्द्रा नक्षत्र का चौथा चरण मीन नवांश में पड़ता है और बृहस्पति द्वारा शासित होता है। इस पद में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही दानी स्वभाव के होते हैं। यह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करके सबकी मदद करते हैं लेकिन शायद ही कभी कोई बदले में इनकी मदद कर पाता है।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित