धनिष्ठा नक्षत्र

astrotalk-mini-logo

धनिष्ठा नक्षत्र

पुरुषों का व्यक्तित्व

माना जाता है कि इस नक्षत्र के पुरुष स्वभाव से नैतिक और बुद्धिमान भी होते हैं। इन्हें सीखना और ज्ञान अर्जित करना पसंद होता है। इसलिए, ये अपने लिए जो भी नौकरी चुनने का फैसला करते हैं, ये उसे हासिल करके ही रहते हैं। धनिष्ठ पुरुष अपने नैतिक मूल्यों को बहुत महत्व देते हैं और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करते हैं। इस नक्षत्र के जातक जाने-अंजाने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं। ये लोग बिन वजह की बहस से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन अगर कोई इन्हें जानबूझकर झगड़े के लिए उकसाए, तो ये चुप भी नहीं रहते हैं। इन पुरुषों को स्वाभाविक रूप से धार्मिक माना जाता है और ये अपने कंफर्टजोन में रहना पसंद करते हैं। अमूमन इनके जीवन में एक ही दोस्त होता है, जिसके साथ इन्हें घूमना-फिरना पसंद होता है और उसी के साथ समय बिताते हैं। अगर कोई इनके साथ गलत करे, तो ये लोग उसे कभी नहीं भूलते। चूंकि इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत धैर्यवान होते हैं, इसलिए ये अपना बदला लेने के लिए सही समय की प्रतीक्षा करते हैं।

पुरुषों का करियर

धनिष्ठा नक्षत्र के पुरुष उच्च उपलब्धि प्राप्त करने वाले होते हैं। ज्ञान और बुद्धि की लालसा के कारण ये लोग इतिहासकार या एक वैज्ञानिक जैसे पेशे के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं। ये लोग खुफिया एजेंसी में भी काम कर सकते हैं क्योंकि रहस्य रखने में ये लोग माहिर होते हैं और बड़ी से बड़ी बात को अपने मन में दबाकर रख सकते हैं। इसके अलावा ये लोग बड़े व्यवसायियों के लिए एक निजी सचिव बन सकते हैं। बौद्धिकता के मामले में ये पुरुष अपने साथियों की तुलना में अधिक उन्नत होते हैं और इसलिए दूसरों की तुलना में तेजी से सफलता प्राप्त करते हैं। उनका करियर 24 साल की उम्र के बाद फलता-फूलता रहेगा। हालांकि उन्हें अपने सहयोगियों पर भरोसा करते हुए अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए, भले ही उनके लिए भरोसा करना जरूरी हो।

पुरुषों की अनुकूलता

इस नक्षत्र के पुरुष अपने जीवनसाथी के मामले में अत्यधिक भाग्यशाली होते हैं। उनकी पत्नियां देवी लक्ष्मी के अवतार के समान होंगी और उनके लिए बहुत अच्छा भाग्य लाएंगी। पारिवारिक भूमिका की बात करें तो इनका हाथ हमेशा धन से भरा रहेगा साथ ही भाई-बहनों के साथ इनके बहुत अच्छे संबंध होंगे। ऐसे स्थितियां भी आ सकती हैं, जहां इनके रिश्तेदार इनके लिए समस्याएं खड़ी करेंगे और हो सकता है कि उनके ससुराल वालों के साथ उनके संबंध सबसे अच्छे न हों। लेकिन यह इनके लिए चिंता की बात नहीं होगी।

पुरुषों का स्वास्थ्य

जहां तक ​​स्वास्थ्य का संबंध है, इस नक्षत्र के पुरुष हमेशा शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होते हैं। ये अपने स्वास्थ्य को लेकर तभी कॉन्शस होते हैं जब इनके पास कोई अन्य विकलप नहीं होता है। इन्हें सर्दी, खांसी या एनीमिया जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं।

महिलाओं का व्यक्तित्व

धनिष्ठा नक्षत्र की महिलाएं दयालु और अच्छे स्वभाव वाली होती हैं। धनिष्ठ पुरुषों की तरह, ये भी बहुत बुद्धिमान और सफलता प्राप्त करने वाले लोगों में से एक हैं और अपने उच्च महत्वाकांक्षी स्वभाव के कारण, इन्हें आसानी से नौकरी मिल जाती है। अपने करियर में ये महिलाएं अच्छा पैसा कमाएंगी। लेकिन इसके साथ ही, ये खर्चीली भी होती हैं। समय-समय पर खुद पर और अपने करीबियों पर पैसा खर्च करती रहती हैं। इन्हें काफी दयालु भी होती हैं और दूसरों के दर्द को बखूबी समझती और महसूस करती हैं। इन्हें जब भी मौका मिलता है, ये महिलाएं दूसरों के उपकार के लिए कुछ न कुछ अवय करती हैं। खासकर दान आदि करना इन्हें पसंद होता है। इन महिलाओं का स्वभाव सामान्य रूप से प्रभावशाली होता है लेकिन ये अपने परिवार के कल्याण के लिए इसे दबा देती हैं।

महिलाओं का करियर

इस नक्षत्र की महिलाएं अपने पेशे के रूप में कुछ भी चुन सकती हैं क्योंकि ये सभी प्रकार की स्थितियों में समायोजित हो सकती हैं और हर चीज का ज्ञान रखती हैं। ये महिलाएं ऐसे काम कर सकती हैं, जो पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी उपयुक्त हों क्योंकि ये कुछ हद तक बहुप्रतिभाशाली हैं और विभिन्न परिदृश्यों को सहजता से अपना सकती हैं। ये शिक्षण कार्य में सम्मिलित हो सकती हैं क्योंकि ये सीखना और ज्ञान साझा करना पसंद करती हैं। इसके अलावा ये साहित्य के क्षेत्र में काम करना चुन सकती हैं क्योंकि ये शब्दों के साथ अच्छी तरह खिलवाड़ कर सकती हैं। चूंकि इनकी रुचियों की कोई सीमा नहीं है, ये विज्ञान से संबंधित पेशों में भी अपना करियर आजमा सकती हैं।

महिलाओं की अनुकूलता

धनिष्ठा नक्षत्र की महिलाओं में पारिवारिक महत्व की अच्छी समझ होती है। वे स्वाभाविक रूप से परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने की आदी हैं। उनके प्रमुख स्वभाव के कारण, संभावना है कि ये परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली होंगी और ये पारिवारिक मामलों के प्रबंधन में बहुत अच्छी होंगी।

महिलाओं का स्वास्थ्य

धनिष्ठा नक्षत्र के पुरुषों की तरह, ये महिलाएं भी अपनी देखभाल करने में बहुत लापरवाह होती हैं। ये शायद ही नियमित जांच के लिए क्लीनिक जाती हैं और जितना हो सके दवा लेने से बचने की कोशिश करती हैं। इस वजह से, संभावना है कि इन्हें एनीमिया, खांसी या बुखार, रक्त संबंधी समस्याओं या गर्भाशय की गड़बड़ी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़े।

प्रथम चरण

धनिष्ठा नक्षत्र का पहला चरण सूर्य का प्रभुत्व है और सिंह नवांश में पड़ता है। इन्हें अपने वैवाहिक जीवन को छोड़कर जीवन के सभी पहलुओं में सफलता मिलेगी। मुख्य रूप से मंगल, शनि और सूर्य के संयोजन के प्रयासों के साथ भौतिकवादी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

द्वितीय चरण

बुध के प्रभुत्व वाला धनिष्ठा नक्षत्र का यह चरण कन्या नवांश में आता है। हालांकि पिछले चरणों की तरह, इन लोगों के लिए शादी काफी मुश्किल होगी, ये एक एथलीट या संगीतकार के रूप में अपनी प्रतिभा की खोज करेंगे। इनका बातचीत करने का कौशल बेहतरीन होगा।

तृतीय चरण

इस नक्षत्र के तीसरे चरण में शुक्र का प्रभुत्व है और यह तुला नवांश में स्थित है। अन्य दो चरणों के विपरीत, इन लोगों का विवाह बहुत सफल होगा और सामान्य रूप से इनकी मानसिक स्थिति बहुत स्वस्थ होगी। ये प्रदर्शन कला और ज्योतिष के साथ-साथ आध्यात्मिकता में भी विकसित होंगे।

चतुर्थ चरण

इस नक्षत्र के चौथे चरण में मंगल का प्रभुत्व है और यह वृश्चिक नवांश में स्थित है। इस चरण के जातक का ध्यान शारीरिक शक्ति और बाहरी गतिविधियों पर होना चाहिए। जिससे उनमें अपार ऊर्जा होगी और ये एथलेटिक क्षेत्र में अच्छा करेंगे। ये एक सहानुभूति किस्म के लोग होंगे और जरूरतमंद लोगों की परवाह करेंगे लेकिन पारिवारिक संघर्षों से इन्हें गुजरना होगा।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित