पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

astrotalk-mini-logo

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

पुरुषों का व्यक्तित्व

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे पुरुष जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उसमें उनका करियर बहुत उन्नत होता है। पेशेवर जीवन के मामले में ये जातक काफी सफल होते हैं। लेकिन इसके बावजूद किसी न किसी वजह से इनके जीवन में अशांति बनी रहती है। इन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी है और इन्हें वो लोग जरा भी पसंद नहीं हैं, जो इनकी आजादी में बेवजह खालल डालने की कोशिश करते हैं। इस नक्षत्र के पुरुष स्वभाव से बहुत नर्म होते हैं और उनमें अंतर्ज्ञान की शक्ति होती है, जिसका उपयोग वे दूसरों के लाभ के लिए करते हैं। इन लोगों को यात्रा करना भी पसंद काफी पसंद है।

पुरुषों का करियर

पूर्वाफाल्गुनी पुरुष किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए इन लोगों को नौकरीपेशी काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन जगहों पर इन्हें अपने वरिष्ठों को जवाब देना होता है। इस नक्षत्र के जो जातक नौकरीपेशी हैं, उनके स्वभाव के कारण उन्हें अपने वरिष्ठों से अपने काम के लिए पर्याप्त सराहना नहीं मिलती है। इसके उलट अक्सर उनके सहयोगी उन्हें नापसंद करते हैं। नतीजतन ये लोग पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं। इस वजह से उनकी सफलता बाधित होती है। इनके स्वभाव के कारण इनके दुश्मनों की भी अच्छी खासी संख्या होती है, जिसके बारे में अक्सर इन्हें पता ही नहीं होता है। इनके दुश्मन भी इनके करियर में बाधा उत्पन्न करते हैं। हालांकि पूर्वा फाल्गुनी में जन्मे पुरुष मूल रूप से बहुत ईमानदार होते हैं और कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाकर सफलता पाने की कोशिश नहीं करते हैं। इस नक्षत्र के पुरुष बहुत बुद्धिमान होते हैं, इसलिए यदि कोई उन्हें धोखा देने या साजिश रचने की कोशिश भी करता है, तो वे आसानी से उस पर विजय प्राप्त कर लेते हैं। 45 वर्ष की आयु तक इन्हें अपने करियर में सफलता मिलने की संभावना है। अगर ये जातक अपना उद्यम करना चाहते हैं, तो उसमें भी ये लोग सफल हो सकते हैं। इसके बाद, ये लोग अपने स्थान में काफी संतुष्ट होते हैं। हालांकि इन लोगों को आर्थिक रूप से धोखा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करें कि किसी अन्य व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें।

पुरुषों की अनुकूलता

इस नक्षत्र के पुरुष अपने वैवाहिक जीवन के संदर्भ में काफी भाग्यशाली होते हैं, क्योंकि इन्हें अपने बच्चे और अपनी पत्नी से भरपूर प्यार मिलता है। इनकी पत्नी बहुत अच्छी गृहिणी होती है। दोनों साथ मिलकर स्वस्थ, सुखी जीवन जीते हैं। दोनों बहुत ही अच्छे संबंध साझा करते हैं। हालांकि दुर्भाग्यवश ये लोग उसके साथ अपना जीवन नहीं बिताते हैं, जिसे वे प्यार करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका वैवाहिक जीवन नाखुश होगा। इसके अलावा ये लोग अपने परिवार के साथ लंबा समय नहीं बिता पाते। ये लोग आमतौर पर अपने जन्मस्थान और अपने परिवार से दूर रहते हैं।

पुरुषों का स्वास्थ्य

इस नक्षत्र में जन्मे जातकों को दांतों की समस्या, पेट की समस्या और दुर्लभ मामलों में मधुमेह जैसी बहुत बीमारियां हो सकती हैं। इन सब स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज कर दें, तो ये स्वस्थ जीवन जीते हैं और इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।

महिलाओं का व्यक्तित्व

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मी महिलाएं अपने हर काम में निपुण होती हैं। ये महिलाएं स्वभाव से विनम्र, ईमानदर और अत्यधिक मिलनसार होती हैं। इसके साथ ही ये महिलाएं कला के क्षेत्र की अच्छी जानकार होती हैं। स्वभाव के कारण इनके इर्द-गिर्द मौजूद लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इन महिलाओं को समय-समय पर लोगों की मदद करना, उनकी सेवा करना और दान देना पसंद है। अपनी ईमानदारी के कारण ये महिलाएं किसी भी बुरे काम या अवैध काम का हिस्सा नहीं होती हैं। साथ ही ये महिलाएं कभी भी चाहकर किसी का नुकसान नहीं पहुंचातीं। ये तमाम खूबियां इन महिलाओं को बेहद पसंद करने वाला इंसान बनाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हैं, जो इनके स्वभाव में नकारात्मकता को शामिल करती हैं। जैसे इन्हें दूसरों की सफलता की कहानी सुनना पसंद नहीं है। इनके आसपास जो लोग सफल होते हैं, उनसे इस नक्षत्र की महिलाएं ईर्ष्या भाव रखती हैं। यही एकमात्र ऐसी बात है, जो उन्हें सामाजिक सफलता हासिल करने से रोक सकती है।

महिलाओं का करियर

जैसा कि पहले ही उल्लेख किया गया है, इस नक्षत्र की महिलाएं अत्यधिक बुद्धिमान होती हैं। ऐसे में ये महिलाएं विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं और इसमें इनके सफल होने की संभावना भी बहुत अधिक है। उनका जिज्ञासु स्वभाव उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा ये महिलाएं करियर के रूप में एक शिक्षक बनना चुन सकती हैं। ये महिलाएं अपनी सफलता से काफी संतुष्ट नजर आती हैं। करियर में सफलता के कारण ये महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से सफल महिलाएं मानती हैं।

महिलाओं की अनुकूलता

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र की महिलाओं को बहुत ही प्यारी और सुखी परिवार मिलता है। इनके बच्चे इनसे बहुत प्यार करते हैं और इनका पति भी स्वभाव से बहुत ही दयालु है। इन महिलाओं के लिए इनका परिवार सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये अपने परिवार की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है और किसी भी हद तक त्याग करने की तैयार रहती हैं। ये महिलाएं बहुत उदार हैं इसलिए जो भी इनका साथ निभाता है, वे उसका पूरा सहयोग देती हैं और दूसरों की अच्छाई को कभी नहीं भूलतीं।

महिलाओं का स्वास्थ्य

इस नक्षत्र की महिलाएं बिना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के स्वस्थ जीवन व्यतीत करती हैं। हालांकि उन्हें मासिक धर्म की समस्या या सांस लेने में समस्या या अस्थमा सहित कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन चिंता का कारण बनने या उनकी जीवनशैली को बाधित करने के लिए बहुत गंभीर समस्याएं नहीं हैं।

प्रथम चरण

इस नक्षत्र का पहला चरण सिंह नवांश में स्थित है और मुख्य रूप से इस पर सूर्य का प्रभुत्व है। इसलिए कोई भी इनकी मदद से अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। सूर्य का प्रभुत्व स्वयं पर ध्यान केंद्रित करने का प्रतिनिधित्व करता है।

द्वितीय चरण

इस नक्षत्र के दूसरे चरण में बुध का प्रभुत्व है और यह कन्या नवांश पर स्थित है। इस श्रेणी के लोग बहुत मेहनती होते हैं और इसलिए काफी सफल भी होते हैं।

तृतीय चरण

इस नक्षत्र का तीसरा चरण तुला नवांश में पड़ता है और इस पर शुक्र का प्रभुत्व होता है। शुक्र का प्रभाव रचनात्मक प्रकृति में वृद्धि करता है। इस श्रेणी के जातक शांत और तनावमुक्त व्यक्तित्व के होते हैं।

चतुर्थ चरण

इस नक्षत्र के चौथे चरण में मंगल का प्रभुत्व है और यह वृश्चिक नवांश पर स्थित है। इस श्रेणी के लिए लोग मुख्य रूप भावनात्मक मूल्य, पारिवारिक महत्व, आत्मनिरीक्षण और साहस को काफी महत्व देते हैं।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित