उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र

astrotalk-mini-logo

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र

पुरुषों का व्यक्तित्व

यह जातक बेहतर व्यक्तित्व और पात्रों में से एक है, इस नक्षत्र के पुरुषों का जीवन बहुत समृद्ध होता है क्योंकि ये बहुत मेहनती होते हैं। उनका जीवन सौभाग्य से भरा होता है। ये पुरुष बहुत अनुशासित जीवन जीते हैं। साफ-सफाई के मामले में ये लोग काफी हद तक सनकी होते हैं। इन्हें अपनी मेज पर या कार्यस्थल के आसपास जरा भी अस्त-व्यस्तता पसंद नहीं होती है। इन्हें स्वच्छ जीवनशैली बनाए रखना पसदं होता है और ताउम्र ऐसा ही जीवन जीते हैं। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के पुरुषों में एक अवगुण भी होता है, जैसे ये लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल जाते हैं। इनकी इस प्रवृत्ति की वजह से इन्हें भविष्य में कई बार पछताना भी पड़ता है। इस नक्षत्र के पुरुष आमतौर पर थोड़े अधीर होते हैं और उनमें सहनशक्ति कम होती है। नतीजतन साफ मन होने के बावजूद ये लोग अक्सर दूसरों को परेशान व दुखी कर बैठते हैं। इन लोगों को सामाजिक कार्य करना पसंद है। कुल मिलाकर इस नक्षत्र के पुरुषों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग खुशियों भरा जीवन जीते हैं।

पुरुषों का करियर

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे पुरुषों को करियर से संबंधित मदद मांगने की कभी जरूरत ही नहीं होती, क्योंकि ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं। हालांकि वे अपने द्वारा लिए गए निर्णयों में कभी भी गलत नहीं होते हैं क्योंकि वे स्वभाव से बहुत जिम्मेदार होते हैं। साथ ही ये बहुत जिद्दी व्यक्ति भी होते हैं। आमतौर पर ये लोग जो निर्णय ले लेते हैं, उसे कभी नहीं बदलते। स्वभाव से इस नक्षत्र के पुरुष ईमानदार होते हैं। ये लोग कभी किसी को धोखा देने की कल्पना भी नहीं कर सकते। जो लोग इन्हें धोखा देने की कोशिश करते हैं, उन लोग से इस नक्षत्र के पुरुष घृणा करते हैं।

पुरुषों की अनुकूलता

हर चीज की तरह, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के पुरुषों का वैवाहिक जीवन बहुत ही स्वस्थ और सुखी व्यतीत होता है। जीवनसाथी के इनके संबंध सुगम और खुशहाल होते हैं। इनके बीच आमतौर पर मनमुटाव की स्थिति कम ही बनती है। जो भी महिला इनकी जीवनसंगिनी बनेगी, इनके लिए अच्छी जीवनसाथी साबित होगी।

पुरुषों का स्वास्थ्य

चूंकि इस नक्षत्र के पुरुष स्वच्छ और अनुशासित जीवन जीने पर विश्वास करते हैं, इस वजह से इनका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। आमतौर पर इन्हें कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। हालांकि कुछ छोटी-छोटी समस्याओं जैसे कि लीवर की समस्या, दांतों की समस्या, शरीर में दर्द और अपच का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये सभी समस्याएं लंबे समय तक नहीं चलतीं।

महिलाओं का व्यक्तित्व

उतर फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मी महिलाओं का दिल सोने की तरह होता है। इनके मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं होता है। अगर कोई इन्हें नुकसान पहुंचाता है, तो उनके लिए भी इन महिलाओं के मन में कोई शिकायत नहीं होती है। अगर कोई इनसे क्षमा मांगे तो बिना समय व्यर्थ किए उसे क्षमा कर देती हैं, क्योंकि इनकी नजर में क्षमा कर देना व्यक्तित्व का बहुत अच्छा गुण होता है। इस प्रकृति के कारण उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की महिलाओं का शायद ही कोई शत्रु होगा। इसके साथ ही इनका स्वभाव बहुत ही शांत और शीतल होता है, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों में एकाग्र और शांत रहने में मदद करता है। ये महिलाएं काफी मिलनसार होती हैं और लोग इनके आसपास रहना पसंद करते हैं।

महिलाओं का करियर

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र की महिलाएं गणित में बहुत अच्छी होती हैं और संख्याओं के साथ आसान से डील कर लेती हैं। इस नजरिए से देखें तो इस नक्षत्र की महिलाएं गणित की बहुत अच्छी शिक्षिका बन सकती हैं। प्रशासन में भी ये महिलाएं अपना करियर विकल्प चुन सकती हैं। इसके अलावा ये महिलाएं अभिनय और मॉडलिंग में भी अपना भाग्य आजमा सकती हैं। इन क्षेत्रों में इनके सफल होने की अधिक संभावनाएं हैं।

महिलाओं की अनुकूलता

इस नक्षत्र की महिलाओं को वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहता है। हालांकि संतान होने के बाद इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशहाली दुगनी हो जाती है। इनके पति और इनके बच्चे इनसे बेहद प्यार करते हैं। ये महिलाएं अच्छी गृहिणी होंगी और घर के कामों को बखूबी संभालेंगी। इनका विवाह एक अमीर व्यक्ति से होगा। इस नक्षत्र की महिलाओं में जो अवगुण है, वो ये है कि इन्हें अपने पैसों का दिखावा काफी पसंद है। इस वजह से अक्सर अन्य महिलाएं इनसे ईर्ष्या कर बैठती हैं। इस वजह से इनके रिश्ते भी प्रभावित होते हैं।

महिलाओं का स्वास्थ्य

कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हल्का अस्थमा, माइग्रेन या मासिक धर्म की समस्याओं के अलावा, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र की महिलाओं का स्वास्थ्य ज्यादातर तनाव मुक्त रहेगा और वे स्वस्थ जीवन होगा।

प्रथम चरण

इस नक्षत्र के पहले चरण में बृहस्पति का प्रभुत्व है और यह धनु नवांश में पड़ता है। उन पर बृहस्पति का प्रभाव बहुत ही नैतिक व्यक्ति के रूप में दिखाया जाता है, जो हमेशा एक बड़ा और समृद्ध जीवन जीने का प्रयास करते हैं।

द्वितीय चरण

इस नक्षत्र के दूसरे चरण में शनि का प्रभुत्व है और यह मकर नवांश में स्थित है। इस पद में जन्म लेने वाले लोग बहुत व्यवहारिक होते हैं, शनि से प्रभावित होते हैं और बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं।

तृतीय चरण

फिर से शनि के प्रभुत्व में, इस नक्षत्र का तीसरा चरण कुंभ नवांश में पड़ता है। उनके लिए मुख्य ध्यान अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करना है और वे सामान्य रूप से बहुत बुद्धिमान हैं।

चतुर्थ चरण

इस नक्षत्र का चौथा चरण मीन नवांश में पड़ने के साथ इस पर बृहस्पति का प्रभुत्व है। इस श्रेणी के लोग बहुत आध्यात्मिक होते हैं क्योंकि वे बृहस्पति से अत्यधिक प्रभावित होते हैं।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित