मघा नक्षत्र

astrotalk-mini-logo

मघा नक्षत्र

पुरुषों का व्यक्तित्व

मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष बहुत प्रतिभाशाली होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी मेहनती होते हैं और जीवन में नई चीजों को आजमाने से कभी कतराते नहीं हैं। इसके साथ ही ये लोग भावुक होते हैं और सबके साथ धैर्य से पेश आते हैं। वैसे तो ये लोग हमेशा दूसरों की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। लेकिन इन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं हैं, जो जबरन इनकी जिंदगी में घुसकर उपद्रव मचाने की कोशिश करते हैं। इनकी एक खासियत यह भी होती है कि इन्हें हर तरह के लोग पसंद नहीं होते हैं। जब प्यार की बात आती है तो महज किसी की खूबसूरती इन्हें आकर्षित नहीं करती है। इन्हें ऐसे साथी की तलाश होती है जिसका व्यक्तित्व खूबसूरत हो और उसका ह्यूमर भी अच्छा हो। मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष न सिर्फ दूसरों के साथ दयालु होते हैं बल्कि उनके आसपास जो भी चीजें होती हैं, उनके प्रति इन पुरुषों के मन खास दयाभाव होता है। ये जातक ईश्वर से डरते हैं इसलिए अपने हर कार्य को बहुत ज्यादा सावधानी के साथ करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, इनकी जिंदगी आगे बढ़ती है, ये लोग अंजाने में ही अपने अज्ञात शत्रु बना लेते हैं।

पुरुषों का करियर

मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष को किसी भी पेशे या व्यवसाय में सफलता पाने के लिए 27 वर्ष की आयु तक इंतजार करना होगा। हालांकि, इस नक्षत्र में जन्मे पुरुषों के अच्छे परिवारों से होने की संभावना है। इस वजह से उन्हें धन की कमी जैसी परेशानियों का सामना नहीं पड़ेगा। ये जातक बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन इन्हें अपनी क्षमताओं का सही जगह उपयोग करना चाहिए। ये जातक अपने जीवनकाल में कई बार अपना करियर बदल सकते हैं। इस बात को हालांकि अच्छे नजरिए से देखा जा सकता है, क्योंकि इनके द्वारा चुना गया हर अगला विकल्प इनके लिए पिछले वाले से बेहतर होगा। लेकिन मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुषों को करियर पर ध्यान केंद्रित करते समय ज्यादा विचलित नहीं होना चाहिए। ऐसा करना इनके लिए घातक हो सकता है।

पुरुषों की अनुकूलता

मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले पुरुष का वैवाहिक जीवन बहुत ही मधुर और खुशहाल होता है। इस नक्षत्र के पुरुषों की पत्नी काफी ईमानदार होती है घर की हर जिम्मेदारी में बराबर की भागीदारी निभाती है। वित्त से संबंधित दायित्व भी इसमें शुमार है। जहां तक आपके संतान की बात है, संभवत: आप दो ही संतान की चाह रखते हैं। लेकिन आपको अपनी पहली संतान ज्यादा प्रिय होगी। इतना ही नहीं, पारिवारिक रिश्तों की दृष्टि से आप काफी खुशहाल रहेंगे। सुसराल वालों से भी आप सामंजस्य बैठा सकेंगे। खासकर आपकी सास के साथ आप अच्छे रिश्ते साझा करेंगे। आपके संपूर्ण जीवनकाल में आपके 2-3 रिश्ते होंगे।

पुरुषों का स्वास्थ्य

मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को 15 वर्ष की आयु तक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हालांकि इसके बाद, 55 वर्ष की आयु तक इनका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और किसी भी बड़ी समस्या से पीड़ित होने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए और उन लक्षणों पर गौर करना चाहिए जो कैंसर का कारण बन सकती हैं। इसके अस्थमा और मिर्गी जैसी बीमारी के लक्षणों पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। जरा सी भी तबियत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

महिलाओं का व्यक्तित्व

मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिला भी पुरुष की तरह ही ईश्वर से डरती है। हालांकि महिलाएं, पुरुषों की तरह शांत नहीं हैं। मघा नक्षत्र में जन्मी महिलाएं क्रोधी और झगड़ालू स्वभाव की होती हैं। यहां तक ये महिलाएं भौतिक सुख-सुविधाओं की भी शौकीन होती हैं और इन सबको हासिल करने के लिए ये महिलाएं किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं होती हैं बल्कि अपनी ख्वाहिशें अपने दम पर पूरा करती हैं। मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिला अपनी घरेलू और व्यावसायिक दोनों जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होती है। वैसे अपने कामकाजी जीवन को लेकर ये महिलाएं ज्यादा समर्पित होती हैं और इसमें अच्छा प्रदर्शन भी करती हैं। आध्यात्मिक रूप से ये महिलाएं सहायक होती हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर अगर इन महिलाओं के पास आता है, तो वह कभी निराश होकर नहीं लौटता। ये महिलाएं अपने स्तर पर हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

महिलाओं का करियर

मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं अगर शिक्षित हैं, तो उनका करियर काफी अच्छा होता है। वास्तव में, यदि आपके जन्म के समय बृहस्पति ग्रह इस नक्षत्र में स्थान पाता है, तो आपको एक सफल पेशे और भव्य जीवन का आनंद लेने से कोई नहीं रोक सकता है। बृहस्पति की यह स्थिति महिला को उसके पेशेवर जीवन में बहुत उच्च पद प्राप्त करने में मदद करती है। गुरु का प्रभाव ऐसा होता है कि धन हर तरफ से उसकी ओर आकर्षित होता है। इस नक्षत्र में जन्मी महिला का विवाह बेहद अमीर परिवार में होने की संभावना है और वह अपने जीवनसाथी के साथ बेहद शानदार जीवन व्यतीत करेगी। हालांकि उच्चकोटि का जीवन जीने के लिए इन महिलाओं को दिखावा करने से बचना चाहिए।

महिलाओं की अनुकूलता

जैसा कि पहले ही बताया जा चका है कि मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिला झगड़ालू स्वभाव की होती है। यही कारण है कि उनके इस स्वभाव का असर उनके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। अगर महिला अपने स्वभाव में परिवर्तन न करे या घर में हो रहे कलहों को नियंत्रित न किया जाए, तो आपके और आपके पति के बीच में कड़वाहट आ सकती है। अगर आप इन सब स्थिति से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्थिति को प्यार से संभालना चाहिए। इसके लिए सूझबूझ से काम लेना चाहिए। वैसे इन महिलाओं को सुझाव दिया जाता है कि कंपैटिबल साथी ढूंढ़ने के लिए इन्हें प्रेम विवाह करना चाहिए। वैसे तो आप एक व्यक्ति के रूप में बहुत होशियार हैं और आपकी संतान भी आपकी दी हुई इन्हीं गुणों से लबरेज होगी। इससे यह भी पता चलता है कि आप अपने बच्चों के काफी करीब होंगी।

महिलाओं का स्वास्थ्य

मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाओं को आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। फिर भी इन्हें अपनी आंखों और सिर का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, हिस्टीरिया, गर्भाशय की परेशानी, रक्त विकार और पीलिया जैसी समस्याओं का कारण बनने वाले किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर समय रहते इनका इलाज नहीं किया गया तो ये भविष्य में गंभीर समस्या खड़ी कर सकते हैं।

प्रथम चरण

मघा नक्षत्र का पहला चरण मेष नवांश में पड़ता है और इस पर मंगल का शासन होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में काफी सम्मानित होते हैं। वे अंत में दूसरों की तुलना में अधिक धन प्राप्त करते हैं।

द्वितीय चरण

मघा नक्षत्र का दूसरा चरण वृषभ राशि नवांश में पड़ता है और शुक्र द्वारा शासित होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक भौतिकवादी होते हैं। वे जीवन में अपने व्यक्तित्व और उद्देश्य को काफी देर से हासिल कर पाते हैं।

तृतीय चरण

मघा नक्षत्र का तीसरा चरण मिथुन नवांश में पड़ता है और इस पर बुध का शासन होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक अत्यधिक बुद्धिमान होते हैं। वे उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और इनके पेशे में उच्च स्तर का बौद्धिक कार्य शामिल होता है।

चतुर्थ चरण

मघा नक्षत्र का चौथा चरण कर्क नवांश में पड़ता है और चंद्रमा द्वारा शासित होता है। इस पद में जन्म लेने वाले जातक भावुक होते हैं। साथ ही, वह अपने स्वयं के हितों, परिवार आदि के प्रति काफी ज्यादा झुकाव रखते हैं।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

कॉपीराइट 2023 Astrotalk Services प्राइवेट लिमिटेड (Formerly Codeyeti Software Solutions Pvt. Ltd.) सर्वाधिकार सुरक्षित