राशिफल पढ़ते समय एक पाठक के लिए सबसे बड़ी उलझन भरी स्थिति तब पैदा हो सकती है, जब उन्हें इस बात का पता चलता है कि सूर्य राशि (Sun sign) और चंद्र राशि (Moon sign) के आधार पर राशिफल की भविष्यवाणियां अलग-अलग हो सकती हैं। सूर्य और चंद्र राशि के आधार पर जब राशिफल तैयार किया जाता है तो अलग-अलग वेबसाइटों में राशिफल भी बदल जाते हैं। इतना ही किसी एक वेबसाइट पर सूर्य राशि के आधार पर आपकी राशि सिंह तो दूसरी वेबसाइट के अनुसार कर्क राशि हो सकती है, हालांकि दोनों वेबसाइट अपने आप में सही हो सकते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में पाठक यह समझ नहीं पाते कि कौन का राशिफल सही है?
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्रमा किसी व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हैं। लेकिन इनका उपयोग कब और किस प्रकार करना है, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस ज्योतिषीय पद्धति का पालन करते हैं। जानें सूर्य राशि और चंद्र राशि के बीच क्या अंतर है और कौन सा राशिफल पढ़ना चाहिए।
सूर्य राशि वह राशि है जिसमें किसी व्यक्ति के जन्म के समय सूर्य स्थित था सरी ओर, चंद्र राशि वह राशि है जिसमें किसी व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा स्थित था। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, आत्मा और नेतृत्वशक्ति का कारक माना जाता है। पंचांग के अनुसार सूर्य हर महीने राशि बदलता है और इस कारण वह किसी एक राशि में पूरे तीस दिनों तक विराजमान रहता है। आप अपनी जन्मतिथि की सहायता से यह आसानी से जान सकते हैं कि आपकी सूर्य राशि क्या है। आपके जन्म की तारीख के समय सूर्य जिस राशि में विराजमान होगा, वही आपकी सूर्य राशि होगी। पश्चिमी ज्योतिषीय पद्धति में मुख्य रूप से सूर्य राशि का उपयोग किया जाता है। अगर आप अपनी सूर्य राशि जानना चाहते हैं तो सूर्य राशि कैलकुलेटर टूल का इस्तेमाल कर पता कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन, सहज प्रवृत्ति, भावनाओं, संवेदनाओं और आंतरिक प्रतिक्रियाओं का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा लगभग दो से ढाई दिन में राशि बदलता है इसलिए ज्योतिष में चंद्र राशि की गणना के लिए व्यक्ति के जन्म का समय, जन्म स्थान और जन्म तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को कुंडली के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय वैदिक ज्योतिष पद्धति में आमतौर पर राशि जानने के लिए चंद्र राशि का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति की सूर्य राशि सिंह और चंद्र राशि वृषभ हो सकती है। इस मामले में, सिंह उसकी सूर्य राशि है, जबकि वृषभ उसकी चंद्र राशि होगी। इन दोनों ज्योतिष प्रणालियों में ग्रहों की स्थिति की गणना में लगभग 23 से 24 डिग्री का अंतर होता है। यदि आप अपनी चंद्र राशि जानना चाहते हैं तो चंद्र राशि कैलकुलेर (Moon Sign Calculator) का इस्तेमाल कर पता कर सकते हैं।
सूर्य राशि और चंद्र राशि के बारे में जानने के बाद लोगों के बीच सबसे बड़ी असमंजस की स्थिति यह तय करना होता है कि, सूर्य राशि या चंद्र राशि किस पद्धति के अनुसार राशिफल पढ़ना बेहतर रहेगा। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि, आप किस तरह का राशिफल पढ़ रहे हैं। पश्चिमी ज्योतिष पद्धति में दैनिक राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल और वार्षिक राशिफल आमतौर पर सूर्य राशि के आधार पर तैयार किए जाते हैं। यदि आप पश्चिमी वेबसाइट पर अपनी जन्मतिथि के आधार पर राशिफल पढ़ते हैं तो यहां आपको सूर्य राशि के अनुसार राशिफल प्रदान किया जाता है।
दूसरी ओर वैदिक ज्योतिष में दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के लिए चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया जाता है। ज्योतिषी ज्योतिषी चंद्र राशि के आधार पर ग्रहों और नक्षत्रों के गोचर का विश्लेषण करते हैं और भविष्यफल तैयार करते हैं।
इसका सीधा अर्थ यह है कि यदि आप पश्चिमी राशिफल पढ़ते हैं तो आप सूर्य राशि देख सकते हैं और वैदिक या भारतीय राशिफल पढ़ने के लिए चंद्र राशि देख सकते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि एक तरह का राशिफल हमेशा सही हो और दूसरा गलत। आप किसी एक पद्धति के अनुसार अपना राशि पढ़ सकते हैं या दोनों पढ़कर यह जान सकते हैं कि अलग-अलग ज्योतिषीय परंपराओं में ग्रहों की चाल की व्याख्या कैसे की जाती है।
हां, सूर्य राशि और चंद्र राशि का राशिफल अलग-अलग हो सकता है। इसका कारण यह है कि सूर्य और चंद्र राशि में ग्रहों की स्थितियां अलग-अलग होती हैं, जो जन्म कुंडली में अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती है। सूर्य राशि के आधार पर आपका राशिफल आत्मविश्वास, जीवन के उद्देश्य, लक्ष्य और व्यक्तिगत विकास पर आधारित हो सकता है। जबकि चंद्र राशि का राशिफल भावनात्मक उतार-चढ़ाव, पारिवारिक जीवन, माता के साथ संबंध और जीवन के अन्य स्थितियों के प्रति आपकी स्वाभाविक प्रतिक्रिया को बता सकता है।
उदाहरण के लिए, सूर्य राशि का आज का राशिफल आपको कार्यस्थल पर पहल करने की सलाह दे सकता है, जबकि चंद्र राशि में आज का राशिफल निजी रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह दे सकता है। चूंकि करोड़ों लोगों की संख्या में केवल 12 राशियां ही होती हैं, इसलिए राशिफल हर व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से सटीक भविष्यवाणी बताने के बजाय सामान्य ज्योतिषीय संकेत व मार्गदर्शन प्रदान करता है। आप अपने काम की योजना बनाते समय राशिफल को एक संदर्भ के रूप में उपयोग कर सकते हैं। यदि आप सटीक और व्यक्तिगत भविष्यवाणी चाहते हैं, तो ज्योतिषी से फ्री कॉल कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करा सकते हैं।
![]()
![]()
अनुकूलता जांचने के लिए अपनी और अपने साथी की राशि चुनें